Bitcoin सहित अधिकतर क्रिप्टोकरेंसीज के प्राइस में लौटी तेजी

Bitcoin का प्राइस भारतीय और इंटरनेशनल एक्सचेंजों पर लगभग 1.50 प्रतिशत की तेजी के साथ कारोबार कर रहा था

विज्ञापन
Written by राधिका पाराशर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 27 फरवरी 2023 17:46 IST
ख़ास बातें
  • Ether की वैल्यू लगभग 2.25 प्रतिशत बढ़ी है
  • Tether, USD Coin और Ripple जैसे स्टेबलकॉइन्स के प्राइसेज गिरे हैं
  • अधिकतर क्रिप्टोकरेंसीज के प्राइसेज में बढ़ोतरी थी

इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड ने क्रिप्टो एसेट्स को लेकर एक एक्शन प्लान पेश किया है

क्रिप्टो मार्केट में वीकेंड पर वापस तेजी आई है। Bitcoin का प्राइस सोमवार को भारतीय और इंटरनेशनल एक्सचेंजों पर लगभग 1.50 प्रतिशत की तेजी के साथ कारोबार कर रहा था। यह लगभग 23,540 डॉलर पर था। हालांकि, वीकेंड पर इसकी वैल्यू में लगभग 423 डॉलर की गिरावट हुई है। 

दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether की वैल्यू लगभग 2.25 प्रतिशत बढ़ी है। Gadgets 360 के क्रिप्टो प्राइस ट्रैकर के अनुसार, Ether का प्राइस 1,638 डॉलर पर था। वीकेंड पर इसकी वैल्यू में अधिक बदलाव नहीं हुआ है। इसके अलावा अधिकतर क्रिप्टोकरेंसीज में तेजी थी। हालांकि,  Tether, USD Coin और Ripple जैसे स्टेबलकॉइन्स के प्राइसेज गिरे हैं। पिछले एक दिन में क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 1.27 प्रतिशत बढ़कर 1.07 लाख करोड़ डॉलर पर था। 
Advertisement

इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड (IMF) ने क्रिप्टो एसेट्स को लेकर एक एक्शन प्लान पेश किया है। इसमें एक बड़ा प्वाइंट बिटकॉइन जैसी क्रिप्टोकरेंसीज को कानूनी दर्जा नहीं देने का है। क्रिप्टो फर्म Mudrex के को-फाउंडर और CEO, Edul Patel ने Gadgets 360 को बताया, "वीकेंड पर दोनों बड़ी क्रिप्टोकरेंसीज में में कुछ गिरावट थी क्योंकि इनवेस्टर्स पिछले सप्ताह पब्लिश हुए अमेरिका के एंप्लॉयमेंट डेटा का विश्लेषण कर रहे थे।" इस डेटा से पता चलता है कि लेबर मार्केट में इन्फ्लेशन बरकरार है और आगामी दिनों में इसमें बढ़ोतरी हो सकती है। 

पिछले वर्ष के अंत में बड़े क्रिप्टो एक्सचेंजों में शामिल FTX के दिवालिया होने का मार्केट पर बड़ा असर पड़ा था। इससे बड़ी संख्या में इनवेस्टर्स ने क्रिप्टोकरेंसीज से दूरी बना ली थी। FTX के सॉफ्टवेयर में बदलाव कर क्लाइंट्स के फंड का इस्तेमाल किया गया था। एक्सचेंज के चीफ इंजीनियर ने कोड में बदलाव कर FTX के फाउंडर Sam Bankman Fried की फर्म Alameda Research को उधार ली गई रकम पर नुकसान उठाने के बावजूद उसके एसेट्स बेचने से छूट दी थी। इस छूट से फर्म को FTX से फंड उधार लेने की अनुमति मिल गई थी चाहे उसके बदले में कोलेट्रल की वैल्यू कितनी भी हो। कोड में इस बदलाव को अमेरिका के सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (SEC) ने पकड़ा था। SEC ने बताया था कि इससे Alameda Research को बिना किसी लिमिट के क्रेडिट दिया जा रहा था। फर्म को दो वर्षों में अरबों डॉलर का उधार गोपनीय तरीके से मिला था। 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Data, Bitcoin, Exchange, Market, Ether, Price, Tether, Regulator, FTX, America
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  2. OnePlus Nord CE6 Lite मिल रहा Amazon दिवाली सेल में सस्ता, जल्द खरीदें लिमिटेड है ऑफर
  3. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  2. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  4. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  5. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  6. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  7. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  8. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  9. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
  10. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.