रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच Bitcoin फिर से बना निवेशकों का फेवरेट!

रूस के हमले से पहले बिटकॉइन दूसरे जोखिम वाले ऐसेट्स की तरह ही ट्रेड कर रहा था।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 5 मार्च 2022 11:43 IST
ख़ास बातें
  • रूस के हमले के बाद बिटकॉइन की कीमत में आया उछाल।
  • रूस और यूक्रेन के लोग बिटकॉइन से बदल रहे हैं लोकल करेंसी।
  • भारत में बिटकॉइन की कीमत 32.34 लाख रुपये पर चल रही है।
रूस-यूक्रेन युद्ध (Russia Ukraine War) के शुरू होने के बाद पिछले हफ्ते बिटकॉइन का प्राइस (Bitcoin price) गिरकर $34,000 (लगभग 25.82 लाख रुपये) पर आ गया था। लेकिन बीते सोमवार को इसने 10 प्रतिशत की छलांग लगाई और अब यह पिछले हफ्ते के मुकाबले 25 प्रतिशत की बढ़त हासिल कर चुका है। जिससे बिटकॉइन की वैल्यू (Bitcoin Value) वर्तमान में 43,424 डॉलर (लगभग 33.07 लाख रुपये) पर पहुंच चुकी है। इसके अलावा दूसरी क्रिप्टोकरेंसी में भी उछाल देखा गया है। 

यूक्रेन पर हमला करने के कारण रूस की करेंसी रूबल की वैल्यू नीचे गिरने लगी है और रशियन नागरिक अब अपने पैसे को बिटकॉइन से बदल रहे हैं। ताकि अंतर्राष्ट्रीय समुदायों ने रूस पर जो आर्थिक प्रतिबंध लगाए हैं उनका असर कम किया जा सके। वहीं, यूक्रेन की सरकार ने भी नागरिकों के लिए इलेक्ट्रोनिक फंड ट्रांजैक्शन सीमित कर दिए हैं और यूक्रेन के लोग भी अब करेंसी को बिटकॉइन और दूसरी क्रिप्टोकरेंसी में बदल रहे हैं। इसके अलावा वो ऐसे स्टेबल कॉइन खरीद रहे हैं जिनकी वैल्यू यूएस डॉलर के साथ बंधी है। वर्तमान में भारत में बिटकॉइन की कीमत (Bitcoin price in India) 32.34 लाख रुपये है। 
Advertisement

रूस के हमले से पहले बिटकॉइन दूसरे जोखिम वाले ऐसेट्स की तरह ही ट्रेड कर रहा था। निवेशक फेडरेल रिजर्व (Federal Reserve) से उम्मीद लगाए बैठे थे कि बढ़ती महंगाई के चलते जल्द ही यह ब्याज दरें बढ़ाएगी। उन्होंने पैसे को अधिक जोखिम भरे निवेश जैसे कि बिटकॉइन में से निकालने का फैसला किया और बैंकों के स्टॉक्स के साथ ही दूसरी इंडस्टीज़ के स्टॉक भी खरीद डाले ताकि दरें बढ़ने पर रिटर्न अच्छा मिल सके। यही कारण था कि बिटकॉइन की वैल्यू कम होती जा रही थी। 

यह फ्लो तब पलटा जब रूस ने यूक्रेन पर हमला कर दिया। उसके बाद पश्चिमी देशों ने रूस पर फाइनेंशिअल सिस्टम से संबंधित कई प्रतिबंध लगा दिए। इसके चलते रूस के नागिरकों ने तेजी से बैंकों और एटीएम से पैसा निकालना शुरू कर दिया जिससे बैंकों और एटीएम के बाहर लोगों की लंबी कतारें लग गईं। 
Advertisement

ब्लॉकचेन डेटा और एनालिटिक्स फर्म Coin Metrics का कहना है कि पिछले दिनों में रूस के Ruble और Ukraine के Hryvnia के लिए बिटकॉइन में एक्सचेंज का ट्रेडिंग वॉल्यूम बढ़ गया है। लेकिन ऐसी ट्रेडिंग ऑवरऑल वॉल्यूम का केवल छोटा सा हिस्सा दिखाती है। कुल मिलाकर अर्थ यह निकलता है कि निवेशक बड़ी संख्या में अब अपने ऐसेट्स को जमा करने के लिए बिटकॉइन और दूसरी क्रिप्टोकरेंसीज को अच्छा विकल्प मान रहे हैं। 
Advertisement

Coin Metrics के रिसर्च ऐनालिस्ट Kyle Waters ने कहा, क्रिप्टो ट्रेडिंग डेटा इस बात की पुष्टि करता है कि हाल में विश्व में चल रही राजनैतिक घटनाओं ने क्रिप्टोकरेंसी की डिमांड को बढ़ा दिया है। क्रिप्टो को कहीं भी ट्रांसफर किया जा सकता है और इसके लिए किसी थर्ड पार्टी की जरूरत भी नहीं है। यह किसी के लिए भी काम कर सकती है, निश्चित रूप से रशियन और यूक्रेनियन लोगों के लिए भी, जो अपनी लोकल करेंसी की गिरती कीमतों से बचना चाह रहे हैं।"

 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  2. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  3. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  4. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  5. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  2. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  3. फिटिंग का झंझट खत्म! किचन शेल्फ के ऊपर आ जाएगा Xiaomi का नया Dishwasher, AI करेगा बर्तन धोने में मदद
  4. Oppo ने लॉन्च किए Enco X4 ईयरबड्स; 99.8% शोर होगा गायब, 20+ भाषाओं में करेंगे लाइव ट्रांसलेशन!
  5. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  6. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  7. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  8. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  9. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  10. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.