Binance को अबु धाबी में डिजिटल एसेट्स के ब्रोकर का मिला परमिट

बहुत से देशों के क्रिप्टोकरेंसीज को लेकर आशंका जताने के बावजूद UAE इस सेगमेंट को रेगुलेशन के जरिए आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहा है

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 12 अप्रैल 2022 16:21 IST
ख़ास बातें
  • Binance के पास UAE के तीन रीजंस में सर्विसेज देने के लिए लाइसेंस है
  • एक्सचेंज को इससे पहले दुबई और बहरीन में लाइसेंस मिला था
  • हाल के वर्षों में क्रिप्टो सेगमेंट तेजी से बढ़ा है

एक्सचेंज को इससे एक्सपैंशन करने में मदद मिलेगी

क्रिप्टो एक्सचेंज Binance को अबु धाबी में क्रिप्टोकरेंसीज सहित डिजिटल एसेट्स के ब्रोकर और डीलर के तौर पर ऑपरेट करने के लिए जरूरी अप्रूवल मिल गए हैं। Binance के पास संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के तीन रीजंस में सर्विसेज देने के लिए लाइसेंस मौजूद है। अन्य रीजंस में दुबई और बहरीन हैं। अबु धाबी की फाइनेंशियल सर्विसेज रेगुलेटरी अथॉरिटी (ADGM) ने एक्सचेंज को परमिट दिया है। 

Binance को इससे एक्सपैंशन करने में मदद मिलेगी। ADGM ने कहा, "Binance को सैद्धांतिक अनुमति देकर हमें खुशी है। इससे वर्चुअल एसेट्स से जुड़ा इकोसिस्टम मौजूद होगा।" मिडल ईस्ट और नॉर्थ अफ्रीका रीजंस में ADGM वर्चुअल एसेट्स का सबसे बड़ा रेगुलेटेड अधिकार क्षेत्र रखने का दावा करती है। इन रीजंस के लिए Binance के प्रमुख Richard Teng ने कहा कि एक्सचेंज क्रिप्टो सेगमेंट की ग्रोथ और इसमें बदलाव करने में भागीदारी करना चाहता है। उनका कहना था, "Binance दुनिया भर के रेगुलेटर्स के साथ जुड़ रहा है जिससे क्रिप्टो इकोसिस्टम के लिए ग्लोबल स्टैंडर्ड्स बनाए जा सकें।" Binance इसके साथ ही दुबई वर्ल्ड ट्रेड सेंटर (DWTC) में एक ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी हब बनाने में भी मदद करेगा। 

बहुत से देशों के क्रिप्टोकरेंसीज को लेकर आशंका जताने के बावजूद UAE इस सेगमेंट को रेगुलेशन के जरिए आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहा है। पिछले महीने की शुरुआत में UAE के प्रधानमंत्री Sheikh Mohammed bin Rashid Al Maktoum ने वर्चुअल एसेट्स के लिए एक बिल पर हस्ताक्षर कर कानून बनाया था। इसके साथ ही क्रिप्टो सेगमेंट पर नियंत्रण के लिए वर्चुअल एसेट रेगुलेटरी अथॉरिटी ( VARA) बनाई गई थी। नए कानून का उल्लंघन करने वालों को सजा देने का अधिकार भी VARA के पास है। यह उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना लगाने के अलावा और उनके कारोबार को बंद कर सकती है। 

कानून के तहत, दुबई के निवासियों को क्रिप्टो से जुड़ी एक्टिविटीज में शामिल होने से पहले  VARA के पास रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके अलावा क्रिप्टो एक्सचेंज जैसे वर्चुअल एसेट्स से जुड़े कारोबारों को भी VARA को डिटेल्स देनी होंगी। दुबई में क्रिप्टो सेगमेंट से जुड़े कानून को लागू करने का उद्देश्य इंटरनेशनल स्टैंडर्ड्स को लागू करना और इस इंडस्ट्री को बढ़ाना है। इससे क्रिप्टो इनवेस्टर्स के लिए सुरक्षा और पारदर्शिता को भी पक्का किया जाएगा। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, UAE, Binance, License, Services, Law, Regulate, Expansion
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.