क्रिप्टो एक्सचेंज Binance को दुबई में सर्विसेज देने के लिए मिला लाइसेंस

खाड़ी देशों की वित्तीय राजधानी कहा जाने वाला संयुक्त अरब अमीरात (UAE) वर्चुअल एसेट सेगमेंट को डिवेलप करने पर जोर दे रहा है

क्रिप्टो एक्सचेंज Binance को दुबई में सर्विसेज देने के लिए मिला लाइसेंस

दुबई ने पिछले सप्ताह वर्चुअल एसेट्स से जुड़ा पहला कानून लागू किया था

ख़ास बातें
  • दुनिया भर के फाइनेंशियल रेगुलेटर्स के निशाने पर Binance रहा है
  • इनमें से कुछ ने एक्सचेंज की विशेष एक्टिविटीज पर रोक लगाई है
  • Binance की दुबई में ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी हब बनाने की भी योजना है
विज्ञापन
बड़े क्रिप्टो एक्सचेंजों में शामिल Binance को दुबई में कुछ सर्विसेज देने के लिए लाइसेंस मिला है। Binance की योजना दुबई से रीजनल बिजनेस करने की है। दुबई ने हाल ही में वर्चुअल एसेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (VARA) बनाई थी। VARA ने Binance को लाइसेंस दिया है। इसी सप्ताह Binance को एक अन्य खाड़ी देश बहरीन में भी क्रिप्टो एसेट सर्विस प्रोवाइडर का लाइसेंस दिया गया था।

Reuters की रिपोर्ट में Binance की ओर से जारी स्टेटमेंट के हवाले से बताया गया है, "Binance को कुछ एक्सचेंज प्रोडक्ट्स और सर्विसेज प्री-क्वालिफाइड इनवेस्टर्स और प्रोफेशनल फाइनेंशियल सर्विस प्रोवाइडर्स को देने की अनुमति होगी। रिटेल मार्केट के लिए एक्सेस देने से पहले VARA से लाइसेंस प्राप्त सभी सर्विस प्रोवाइडर्स की निगरानी की जाएगी।" Binance इसके साथ ही दुबई वर्ल्ड ट्रेड सेंटर (DWTC) में एक ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी हब बनाने में भी मदद करेगा। दुनिया भर के फाइनेंशियल रेगुलेटर्स के निशाने पर Binance रहा है। इनमें से कुछ ने एक्सचेंज की विशेष एक्टिविटीज पर रोक लगाई है और अन्यों ने कस्टमर्स को चेतावनी है कि Binance के पास उनके अधिकार क्षेत्र में सर्विसेज देने का लाइसेंस नहीं है। 

खाड़ी देशों की वित्तीय राजधानी कहा जाने वाला संयुक्त अरब अमीरात (UAE) वर्चुअल एसेट सेगमेंट को डिवेलप करने पर जोर दे रहा है। इससे बिजनेस के नए प्रकारों को आकर्षित किया जा सकेगा। UAE के सात एमिरेट्स में से एक दुबई ने पिछले सप्ताह वर्चुअल एसेट्स से जुड़ा पहला कानून लागू किया था और इस सेगमेंट की निगरानी के लिए रेगुलेटर के तौर पर VARA की स्थापना की थी। VARA के पास नए कानून का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना लगाने और सजा देने के साथ ही बिजनेस पर रोक लगाने का भी अधिकार है।

नए कानून में दुबई के नागरिकों को क्रिप्टो से जुड़ी एक्टिविटीज में शामिल होने से पहले VARA के पास रजिस्ट्रेशन कराना होगा। क्रिप्टो एक्सचेंज जैसे वर्चुअल एसेट्स से जुड़े बिजनेस को भी VARA को अपने बारे में जानकारी देनी होगी। दुबई में क्रिप्टो सेगमेंट से जुड़े कानून को पास करने का उद्देश्य इंटरनेशनल स्टैंडर्ड्स को लागू करना और इस इंडस्ट्री को बढ़ाना है। दुबई में क्रिप्टो सेगमेंट से जुड़े कानून को पास करने का उद्देश्य इंटरनेशनल स्टैंडर्ड्स को लागू करना और इस इंडस्ट्री को बढ़ाना है। इससे क्रिप्टो इनवेस्टर्स के लिए सुरक्षा और पारदर्शिता को भी पक्का किया जाएगा। 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Binance, Dubai, Licence, Investors, UAE, Services
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  2. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  3. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  4. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  6. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  8. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  9. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  10. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »