बिजनेस और यूजर्स की सुरक्षा के लिए Binance ने कड़े किए रूल्स

एक्सचेंज के प्लेटफॉर्म पर KYC को पूरा करने के लिए यूजर्स को अपनी डिटेल्स उपलब्ध कराने के साथ ही रिस्क असेसमेंट के लिए एक बैकग्राउंड जांच में खरा उतरना होगा

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 13 जुलाई 2022 14:46 IST
ख़ास बातें
  • एक्सचेंज ने अपने प्लेटफॉर्म के लिए KYC सिस्टम को मजबूत किया है
  • बड़ी संख्या में क्रिप्टो होल्डर्स को स्कैमर्स निशाना बना रहे हैं
  • KYC में यूजर की पहचान को साबित करने के लिए प्रश्नों की एक लिस्ट होती है

पिछले कुछ वर्षों में क्रिप्टो सेगमेंट में ट्रेडिंग वॉल्यूम बढ़ने के साथ ही स्कैम्स में भी तेजी आई है

बड़े क्रिप्टो एक्सचेंजों में से एक Binance ऐसी मुश्किलों से निपटने के लिए कदम उठा रहा है जिससे उसके बिजनेस को नुकसान हो सकता है और यूजर्स के लिए रिस्क बढ़ सकता है। एक्सचेंज ने अपने प्लेटफॉर्म के लिए नो युअर कस्टमर (KYC) सिस्टम को मजबूत किया है। KYC में यूजर की पहचान को साबित करने के लिए कुछ प्रश्नों की एक लिस्ट होती है। 

क्रिप्टोकरेंसी ट्रांजैक्शंस को ट्रैक करना मुश्किल होता है और इनका इस्तेमाल मनी लॉन्ड्रिंग जैसी गैर कानूनी गतिविधियों के लिए किया जा सकता है। इस वजह से बहुत सी क्रिप्टो फर्मों ने KYC की अपनी जरूरतों को कड़ा किया है। CryptoPotato ने एक रिपोर्ट में बताया है कि Binance ने अपने बिजनेस को सुरक्षित रखने के लिए KYC और एंटी मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े सर्विस प्रोवाइडर्स के साथ टाई-अप किया है। इन सर्विस प्रोवाइडर्स में CipherTrace और Onfido शामिल हैं। एक्सचेंज के प्लेटफॉर्म पर KYC को पूरा करने के लिए यूजर्स को अपनी डिटेल्स उपलब्ध कराने के साथ ही रिस्क असेसमेंट के लिए एक बैकग्राउंड जांच में खरा उतरना होगा। एक्सचेंज ने यूजर्स की KYC डिटेल्स के अपडेट होने को पक्का करने के लिए मॉनिटरिंग भी शुरू की है। 

पिछले कुछ वर्षों में क्रिप्टो सेगमेंट में ट्रेडिंग वॉल्यूम बढ़ने के साथ ही स्कैम्स में भी तेजी आई है। बड़ी संख्या में क्रिप्टो होल्डर्स को स्कैमर्स निशाना बना रहे हैं। कम जानकारी रखने वाले क्रिप्टो इनवेस्टर्स को रोमांस का आकर्षण दिखाकर स्कैम करने के मामले अमेरिका में बढ़ रहे हैं। ऐसे मामलों में नुकसान उठाने वालों में अधिकतर 20-40 वर्ष के आयु वर्ग के लोग होते हैं।

इस बारे में BanklessTimes की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि अमेरिका में क्रिप्टो इनवेस्टर्स को पिछले वर्ष की शुरुआत से इस वर्ष मार्च तक ऐसे मामलों में लगभग 18.5 करोड़ डॉलर का नुकसान हुआ है। इसके अलावा फ्रॉड के अन्य मामलों में इन इनवेस्टर्स ने एक अरब डॉलर से अधिक गंवाए हैं। BanklessTimes के CEO Jonathan Merry ने बताया, "रोमांस के चक्कर में इनवेस्टर्स को नुकसान उठाना पड़ रहा है। रोमांस की उनकी खोज जालसाजों के लिए उन्हें निशाना बनाने में मददगार होती है। यह आकर्षण ऐसा होता है कि जिससे बड़ी संख्या में लोग शिकार बन जाते हैं और उन्हें वास्तविकता का पता चलने तक बड़ा नुकसान हो जाता है।" कुछ अन्य देशों में भी क्रिप्टोकरेंसीज से जुड़े फ्रॉड के मामले हुए हैं।  
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Exchange, Scam, Binance, Investors, Rules, America
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  2. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  3. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  4. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Pebble ने लॉन्च किया AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  2. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  3. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  5. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  6. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  7. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  8. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  9. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  10. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.