बैंक ऑफ मैक्सिको के गवर्नर ने बिटकॉइन को 'मनी' मानने से किया इनकार

मेक्सिको के सेंट्रल बैक चीफ ने गुरुवार को कहा कि Bitcoin विकसित हो चुकी फिएट मनी की तुलना में चीजों के एक्सचेंज मीडियम की तरह है।

बैंक ऑफ मैक्सिको के गवर्नर ने बिटकॉइन को 'मनी' मानने से किया इनकार

क्रिप्टोकरेंसी की कीमत एक ही दिन बहुत ज्यादा घट या बढ़ सकती है।

ख़ास बातें
  • मेक्सिको के सेंट्रल बैक चीफ ने कहा- बिटकॉइन एक्सचेंज मीडियम की तरह है।
  • भारत में बिटकॉइन की कीमत 10 सितंबर को 36.60 लाख रुपये थी।
  • बिटकॉइन बीते दिनों बहुत ज्यादा अस्थिर रहा है।
विज्ञापन
मेक्सिको के सेंट्रल बैक चीफ ने गुरुवार को कहा कि Bitcoin विकसित हो चुकी फिएट मनी की तुलना में चीजों के एक्सचेंज मीडियम की तरह है। उन्होंने इसे बड़े जोखिम वाला निवेश और वैल्यू को स्टोर करने का बेकार विकल्प कहा। 
बैंक ऑफ मैक्सिको के गवर्नर एलेजांद्रो डियाज डी लियोन के कमेंट्स से पता चलता है कि डिजिटल करेंसी को फिएट मनी के समान ही लीगल टेंडर के रूप में अपनाने में मेक्सिको अभी अल सल्वाडोर की राह नहीं लेगा। 

डियाज़ डी लियोन ने कहा, "जो कोई भी वस्तु या किसी सर्विस के बदले में बिटकॉइन लेता है, हम मानते हैं कि वह एक लेन-देन (ट्रांजेक्शन) के समान है क्योंकि वह व्यक्ति वस्तु के लिए वस्तु की ही अदला बदली कर रहा है। मगर असल में वह वस्तु के लिए पैसा नहीं है।"  भारत में बिटकॉइन की कीमत 11 सितंबर को 36.60 लाख रुपये थी।

"हमारे समय में, पैसा केंद्रीय बैंकों द्वारा जारी किए गए फिएट मनी के रूप में विकसित हुआ है," उन्होंने कहा। "बिटकॉइन डेली लीगल टेंडर की तुलना में कीमती धातुओं के डायमेंशन के जैसा ज्यादा नजर आता है।" बैंक्सिको बॉस ने तर्क दिया कि एक क्रिप्टोकरेंसी को 'मनी' माना जाने के लिए यह पेमेंट का विश्वसनीय तरीका होना चाहिए। उन्होंने कहा कि बिटकॉइन को भी अपनी वैल्यू को सेफगार्ड करने की जरूरत पड़ेगी।

इस सप्ताह की शुरुआत में अल सल्वाडोर द्वारा लीगल टेंडर के रूप में बिटकॉइन को अपनाने से उन समस्याओं का सामना करना पड़ा है, जिन्होंने वैश्विक स्तर पर डिजिटल करेंसी की वैल्यू को नीचे धकेल दिया है। इस हफ्ते की शुरुआत में अल सल्वाडोर अमेरिकी डॉलर के साथ-साथ बिटकॉइन को लीगल टेंडर बनाने वाला दुनिया का पहला देश बन गया। हालाँकि, इस रोलआउट को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ा। प्लैटफ़ॉर्म में शामिल होने वाले लोगों की बड़ी संख्या को नियंत्रित करने के लिए सरकार को अधिक सर्वर जोड़ने और क्षमता बढ़ाने के लिए अपने क्रिप्टोकरेंसी ऐप Chivo को कुछ समय के लिए सस्पेंड करना पड़ा। 

बिटकॉइन बीते दिनों बहुत ज्यादा अस्थिर रहा है। अप्रैल में यह बढ़कर 64,000 डॉलर (लगभग 47 लाख रुपये) से अधिक हो गया और मई में लगभग 30,000 डॉलर (लगभग 22 लाख रुपये) तक गिर गया।

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  5. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  6. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  7. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  8. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  9. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  10. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »