अमेरिका के कैलिफोर्निया में चुनाव अभियान के लिए क्रिप्टोकरेंसी में ली जा सकेगी डोनेशन

फेयर पॉलिटिकल प्रैक्टिसेज कमीशन ने बिटकॉइन जैसी क्रिप्टोकरेंसीज में डोनेशंस की अनुमति देने वाले नए रूल्स को स्वीकृति दी है

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 22 जुलाई 2022 16:59 IST
ख़ास बातें
  • क्रिप्टोकरेंसी से जुड़ी ट्रांजैक्शंस के लिए बैंकों की जरूरत नहीं होती
  • ये ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी के जरिए डिजिटल तरीके से रिकॉर्ड की जाती हैं
  • कैलिफोर्निया में नए रूल्स 60 दिनों में लागू हो जाएंगे

उम्मीदवारों को ऐसी ट्रांजैक्शन के लिए एक रजिस्टर्ड क्रिप्टोकरेंसी प्रोसेसर का इस्तेमाल करना होगा

अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य में जल्द ही चुनावों में प्रचार अभियान के लिए उम्मीदवारों को क्रिप्टोकरेंसी में डोनेशंस लेने की अनुमति मिलेगी। फेयर पॉलिटिकल प्रैक्टिसेज कमीशन ने बिटकॉइन जैसी क्रिप्टोकरेंसीज में डोनेशंस की अनुमति देे ने वाले नए रूल्स को स्वीकृति दी है। रूल्स में कहा गया है कि उम्मीदवार क्रिप्टोकरेंसीज में डोनेशंस ले सकते हैं अगर वे इसे तुरंत डॉलर में कन्वर्ट करते हैं। 

उम्मीदवारों को ऐसी ट्रांजैक्शन के लिए एक रजिस्टर्ड क्रिप्टोकरेंसी प्रोसेसर का इस्तेमाल करना होगा जो डोनेशन देने वाले के नाम, पता, पेशा और उसके नियोक्ता की जानकारी एकत्र करेगा। क्रिप्टोकरेंसी से जुड़ी ट्रांजैक्शंस के लिए बैंकों की जरूरत नहीं होती और ये ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी के जरिए डिजिटल तरीके से रिकॉर्ड की जाती हैं। कैलिफोर्निया में नए रूल्स को 60 दिनों में लागू किया जाएगा। इससे पहले अमेरिका के उन नौ राज्यों में कैलिफोर्निया शामिल था जिनमें क्रिप्टोकरेंसी में डोनेशंस पर प्रतिबंध है। हालांकि, वाशिंगटन सहित 12 राज्यों में क्रिप्टोकरेंसी में डोनेशंस लेने की अनुमति दी गई है। 
Advertisement

एनसाइक्लोपीडिया साइट Wikipedia को चलाने वाली Wikimedia Foundation ने हाल ही में क्रिप्टोकरेंसीज में डोनेशंस नहीं लेने की घोषणा की थी और अपना BitPay एकाउंट बंद कर दिया था। Wikimedia Foundation ने लोकल कम्युनिटी मेंबर्स के साथ तीन महीने तक इस पर चर्चा की थी कि क्रिप्टो में डोनेशंस को स्वीकार किया जाना चाहिए या नहीं। इसके बाद हुई वोटिंग में 70 प्रतिशत से अधिक मेंबर्स ने क्रिप्टो में डोनेशंस को बंद करने के पक्ष में वोट दिया था।

Wikimedia Foundation ने बताया था , "डोनेशंस के जरिए के तौर पर क्रिप्टोकरेंसी को स्वीकार करना बंद करने का फैसला किया गया है। हमने अपने वॉलंटियर्स और डोनेशन देने वाली कम्युनिटीज के निवेदनों के बाद कुछ वर्ष पहले क्रिप्टोकरेंसी को स्वीकार करना शुरू किया था। हम इन कम्युनिटीज से हाल ही में मिले फीडबैंक के आधार पर यह फैसला कर रहे हैं।" फाउंडेशन ने शुरुआत में Bitcoin को स्वीकार करने के लिए Coinbase के साथ टाई-अप किया था और बाद में अन्य क्रिप्टोकरेंसीज में डोनेशंस लेने के लिए BitPay का इस्तेमाल शुरू हुआ था। इस वर्ष की शुरुआत में क्रिप्टो डोनेशंस पर बहस होने पर Wikipedia की पब्लिशर Molly White ने बताया था कि इसमें लगभग 400 कम्युनिटी मेंबर्स ने हिस्सा लिया है लेकिन ऐसा लग रहा है कि इनमें से कई ने केवल बहस में हिस्सा लेने और फाउंडेशन को क्रिप्टो के खिलाफ करने के लिए एकाउंट बनाए हैं। 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Elections, Bitcoin, Donations, Market, campaign, America, Rules

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था
  3. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  4. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  5. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  6. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  5. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  6. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  7. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  8. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  9. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  10. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.