अफगानिस्तान में पुलिस ने बंद कराए क्रिप्टो एक्सचेंज

अफगानिस्तान के सेंट्रल बैंक ने जून में फॉरेन एक्सचेंज की ट्रेडिंग पर रोक लगाई थी। इसी के तहत क्रिप्टो ट्रेडिंग को भी प्रतिबंधित किया गया है

अफगानिस्तान में पुलिस ने बंद कराए क्रिप्टो एक्सचेंज

तालिबान के नियंत्रण करने के बाद अफगानिस्तान में क्रिप्टोकरेंसीज का इस्तेमाल बढ़ा था

ख़ास बातें
  • अफगानिस्तान में लगभग तीन महीने पहले क्रिप्टो ट्रेडिंग पर प्रतिबंध लगा था
  • क्रिप्टो एक्सचेंजों को बंद कराने के दौरान कुछ गिरफ्तारियां भी हुई हैं
  • पिछले एक वर्ष में अफगानिस्तान की इकोनॉमी कमजोर हुई है
विज्ञापन
पिछले एक वर्ष से तालिबान की सरकार के नियंत्रण वाले अफगानिस्तान में पुलिस क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंजों को बंद कर रही है। अफगानिस्तान में लगभग तीन महीने पहले क्रिप्टो ट्रेडिंग पर प्रतिबंध लगाया गया था। पुलिस ने पिछले सप्ताह हेरात प्रांत में कम से कम 16 क्रिप्टो एक्सचेंजों को बंद किया है। 

स्थानीय मीडिया की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि इन एक्सचेंजों को बंद करने के दौरान कुछ गिरफ्तारियां भी हुई हैं। अफगानिस्तान के सेंट्रल बैंक ने जून में फॉरेन एक्सचेंज की ट्रेडिंग पर रोक लगाई थी। इसी के तहत क्रिप्टो ट्रेडिंग को भी प्रतिबंधित किया गया है। हेरात मनी एक्सचेंजर्स यूनियन के प्रमुख Ghulam Mohammad Suhrabi ने कहा, "इस्लामिक कानून के तहत फॉरेक्स ट्रेडिंग के लिए कोई निर्देश नहीं है। इसी वजह से हमने इस पर प्रतिबंध लगाया है। डिजिटल करेंसी एकाउंट्स देश के बार हैं और डिजिटल करेंसीज को फर्मों से खरीदा जाता है। हमारे लोगों को इसके बारे में अधिक जानकारी नहीं है और इस वजह से इनका इस्तेमाल नहीं करना बेहतर है।" 

प्रतिबंध को लेकर सेंट्रल बैंक ने कहा था कि इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी मामला चलाया जाएगा। सेंट्रल बैंक ने बताया था कि उसने ऑनलाइन ट्रेडिंग के लिए कोई लाइसेंस जारी नहीं किए हैं और इस वजह से इस तरह की एक्टिविटीज गैर कानूनी हैं। तालिबान के नियंत्रण करने के बाद अफगानिस्तान में क्रिप्टोकरेंसीज का इस्तेमाल बढ़ा था। विदेश से रेमिटेंस प्राप्त करने की सुविधा देने वाली फर्मों के अफगानिस्तान से बाहर निकलने के कारण रेमिटेंस प्राप्त करना मुश्किल हो गया था। इस वजह से क्रिप्टोकरेंसीज के इस्तेमाल में बढ़ोतरी हुई थी। अल जजीरा ने मार्च में एक रिपोर्ट में बताया था कि अफगानिस्तान में क्रिप्टोकरेंसी में ट्रेडिंग के लिए एक वॉट्सऐप ग्रुप है जिसके हेरात में 13,000 से अधिक सदस्य हैं।

अफगानिस्तान में पश्चिमी देशों से सहायता प्राप्त करने में क्रिप्टोकरेंसीज से काफी मदद मिली थी। विदेश में मौजूद कुछ संगठनों ने सहायता उपलब्ध कराने के लिए क्रिप्टोकरेंसीज का इस्तेमाल किया था। पिछले एक वर्ष में अफगानिस्तान की इकोनॉमी कमजोर हुई है। विदेश से मिलने वाली सहायता में कमी से इकोनॉमी पर बड़ा असर पड़ा है। बहुत सी फर्मों के अफगानिस्तान में कामकाज बंद करने से बेरोजगारी भी बढ़ी है और लोगों के लिए मूलभूत जरूरतों को पूरा करना भी मुश्किल हो गया है।  
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Trading, Exchange, Afghanistan, Economy, Remittance, Law, Forex
आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  2. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  3. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  4. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  5. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  6. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  7. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता iPhone 17 Pro Max, सीधे ₹16 हजार से ज्यादा बचत
  9. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  10. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »