फ‍िर बर्न किए गए 150 मिलियन Shiba Inu टोकन, आखिर कहां जाकर रुकेगा यह सिलसिला

SHIB से जुड़े बर्न पर नजर रखने वाली सर्विस शिबबर्न (Shibburn) के ट्विटर पेज के अनुसार, पिछले कुछ दिनों में लगभग 149.6 मिलियन मीम सिक्कों को स्‍थायी रूप से डेड वॉलेट में भेजा गया है।

फ‍िर बर्न किए गए 150 मिलियन Shiba Inu टोकन, आखिर कहां जाकर रुकेगा यह सिलसिला

एक ओर शीबा इनु कॉइंस को डेट वॉलेट में भेजा जा रहा है, वहीं इसे होल्‍ड करने वाले यूजर्स की संख्‍या बढ़ती जा रही है।

ख़ास बातें
  • पिछले 24 घंटों में 87,574,132 SHIB टोकन्‍स को जलाया
  • शीबा इनु होल्‍डर्स की संख्‍या 1,210,000 के लेवल से अधिक हुई
  • कीमतों में बढ़ोतरी के मकसद से हो रहा यह सब
विज्ञापन
मीम क्रिप्‍टोकरेंसी के रूप में पॉपुलर ‘शीबा इनु' (Shiba Inu) को डेट वॉलेट में भेजने का सिलसिला जारी है। अरबों की संख्‍या में अबतक शीबा इनु कॉइंस को बर्न किया जा चुका है। यह सब भविष्‍य में इस क्रिप्‍टोकरेंसी की कीमतों में बढ़ोतरी के मद्देनजर किया जा रहा है। रिपोर्टों के अनुसार, जिस मकसद के साथ शीबा इनु टोकन को बर्न किया जा रहा है, वह लक्ष्‍य अभी दूर है। इस कॉइन के डेवलपर शीबा श्योतोशी कुसामा कह चुके हैं कि बड़े पैमाने पर शीबा इनु बर्न के लिए एक जरूरत ‘सच्चा सामुदायिक प्रयास' है। यही वजह है कि बीते कुछ दिनों में और 150 मिलियन SHIB टोकन्‍स को बर्न कर दिया गया है।  

डेड वॉलेट ऐसे वॉलेट होते हैं, जो उपयोग में नहीं होते। इनमें मौजूद टोकन को ना तो किसी अन्य वॉलेट में भेजा जा सकता है और ना ही निकाला जा सकता है। इन वॉलेट्स में भेजे जाने के बाद टोकन सर्कुलेशन से बाहर हो जाते हैं और टोकनों की कुल सप्लाई कम हो जाती है। Shiba Inu टीम ने एक नया बर्निंग पोर्टल लॉन्च किया है। इसका उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा टोकन को बर्न कर सर्कुलेशन से बाहर करना है। 
SHIB से जुड़े बर्न पर नजर रखने वाली सर्विस शिबबर्न (Shibburn) के ट्विटर पेज के अनुसार, पिछले कुछ दिनों में लगभग 149.6 मिलियन मीम सिक्कों को स्‍थायी रूप से डेड वॉलेट में भेजा गया है। पिछले 24 घंटों में 87,574,132 SHIB टोकन्‍स को जलाया गया है और इसके लिए 12 ट्रांजैक्‍शंस किए गए हैं। इससे पहले क्रमश: 12,738,009, 18,875,469 और 30,614,624 SHIB टोकन जलाए गए थे।

एक ओर शीबा इनु कॉइंस को डेट वॉलेट में भेजा जा रहा है, वहीं इसे होल्‍ड करने वाले यूजर्स की संख्‍या बढ़ती जा रही है। रिपोर्टों के अनुसार, शीबा इनु होल्‍डर्स की संख्‍या 1,210,000 के लेवल से अधिक हो गई है। ‘ब्लूव्हेल0159' नाम के क्रिप्‍टो वॉलेट वाली व्‍हेल को लेकर कहा जा रहा है कि शुक्रवार को इसे 150,000,000,000 शीबा इनु का अधिग्रहण किया, जिसकी कीमत तब 1,750,500 डॉलर थी। क्रिप्‍टो व्‍हेल उन वॉलेट के लिए इस्‍तेमाल होता है, जो बड़ी संख्‍या में क्रिप्‍टोकरेंसी को स्‍टोर करते हैं। ऐसे वॉलेट हर परिस्थिति में मुनाफे में भी दिखाई देते हैं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  2. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  5. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  7. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  8. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  9. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »