Chandrayaan-3 : चंद्रमा पर कब उतरेगा लैंडर ‘विक्रम’, ISRO ने बताई तारीख और समय, जानें

Chandrayaan 3 Landing : सॉफ्ट लैंडिंग से पहले एक अगस्‍त को चंद्रयान को चांद की कक्षा में स्‍थापित किया जा सकता है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 14 जुलाई 2023 18:39 IST
ख़ास बातें
  • चंद्रयान 3 मिशन से जुड़ी बड़ी जानकारी दी इसरो ने
  • बताया कि चांद पर कब लैंड करेगा लैंडर विक्रम
  • 23 अगस्‍त को सॉफ्ट लैंडिंग की कोशिश की जाएगी

गौरतलब है कि साल 2019 में चंद्रयान-2 मिशन का लैंडर चंद्रमा की सतह पर क्रैश हो गया था।

Photo Credit: ISRO

चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) मिशन शुक्रवार को लॉन्‍च हो गया। दोपहर 2.35 बजे आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से मिशन ने उड़ान भरी। एलवीएम3-एम4 रॉकेट ने लॉन्‍च के 16 मिनट बाद चंद्रयान-3 को पृथ्‍वी की कक्षा में पहुंचा दिया। चंद्रयान अब चांद की ओर बढ़ रहा है। भारतीय स्‍पेस एजेंसी इसरो (ISRO) ने कहा है कि चंद्रयान-3 मिशन सही तरीके से आगे बढ़ रहा है। यह चंद्रमा पर कब उतर सकता है, इसकी तारीख और समय की जानकारी भी इसरो ने दी है।  

पीटीआई के अनुसार, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के अध्यक्ष एस. सोमनाथ ने शुक्रवार को कहा कि ‘चंद्रयान-3' तकनीकी रूप से चुनौतीपूर्ण चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग की कोशिश 23 अगस्त को करेगा। उन्‍होंने बताया कि चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग 23 अगस्त को शाम 5 बजकर 47 मिनट पर किए जाने की योजना है। उससे पहले एक अगस्‍त को चंद्रयान को चांद की कक्षा में स्‍थापित किया जा सकता है। 

गौरतलब है कि साल 2019 में चंद्रयान-2 मिशन का लैंडर चंद्रमा की सतह पर क्रैश हो गया था। उसके फौरन बाद भारत ने तीसरे मून मिशन की तैयारी शुरू कर दी थी। इसरो के वैज्ञानिक बीते कई महीनों से दिन-रात मिशन को सफल बनाने में जुटे हुए थे। चंद्रयान-3 की लैंडिंग में कोई परेशानी ना आए, इस बात का विशेष ध्‍यान इस बार रखा गया है। चंद्रयान-2 की तरह ही चंद्रयान-3 के लैंडर का नाम भी विक्रम रखा गया है। 

मिशन को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि इसे हर हाल में चांद पर लैंड कराया जा सके। 23 अगस्‍त को जब लैंडर ‘विक्रम' चांद की सतह पर उतरने की कोशिश करेगा और कोई परेशानी आई, तो उसे दूसरी जगह भी लैंड कराया जा सकता है। इस मिशन का मसकद सफलतापूर्वक चंद्रमा पर लैंड कराना और वहां चहलकदमी की क्षमताओं को साबित करना है। अभी तक तीन देश- अमेरिका, सोवियत यूनियन और चीन चंद्रमा पर अपने मिशन लैंड करा पाए हैं। 
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹36 हजार में लॉन्च हुआ Primebook 3 Max लैपटॉप; 8GB RAM, 12 घंटे की बैटरी के साथ मिलेगा AI सपोर्ट
  2. Apple के iPhone Duo के लॉन्च के बाद इस देश में बढ़ी Samsung Galaxy Z Fold 8 की सेल्स....
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के iPhone Duo के लॉन्च के बाद इस देश में बढ़ी Samsung Galaxy Z Fold 8 की सेल्स....
  2. Ai+ Nova 2 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट
  3. iPhone में बिना फोटो-वीडियो डिलीट किए, स्टोरेज कैसे करें खाली, जानें
  4. OnePlus 16 में मिलेगा 165Hz के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, जल्द लॉन्च की तैयारी
  5. India vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच T-20 आज, जानें कब और कहां देखें लाइव प्रसारण
  6. Vivo X500 Pro, Vivo X500 Pro Max में मिलेगा नया MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  7. 5 हजार हो या 1 लाख, UPI से इन ट्रांजेक्शन पर नहीं लगेगा 5 रुपये से ज्यादा MDR चार्ज
  8. iQOO का 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी वाला फोन हुआ सस्ता, जानें कितनी हो रही बचत
  9. सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब बनेगा भारत: प्रधानमंत्री मोदी
  10. BGMI Free Rewards: देर होने से पहले यूज कर लें ये 50 Redeem Codes, फ्री में मिलेंगे कई रिवॉर्ड्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.