Chandrayaan 3 Pragyan Rover : ‘विक्रम’ लैंडर से बाहर निकला ‘प्रज्ञान’ रोवर, चांद पर भारत की सैर शुरू!

Chandrayaan 3 Pragyan Rover : भारतीय स्‍पेस एजेंसी इसरो (ISRO) के लिए यह मिशन की एक और बड़ी कामयाबी है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 24 अगस्त 2023 09:04 IST
ख़ास बातें
  • विक्रम लैंडर से बाहर आया प्रज्ञान रोवर
  • चंंद्रमा की सतह पर चहलकदमी शुरू
  • इसरो ने ट्वीट करके दी जानकारी

विक्रम से अलग होने के बाद प्रज्ञान रोवर चांद की सतह पर चहलकदमी कर रहा है।

Photo Credit: ANI

Chandrayaan 3 Pragyan Rover : चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर (LM) के साथ चंद्रमा की सतह पर उतरा प्रज्ञान रोवर (Pragyan Rover) लैंडर ‘विक्रम' से अलग हो गया है। भारतीय स्‍पेस एजेंसी इसरो (ISRO) के लिए यह मिशन की एक और बड़ी कामयाबी है। बताया जा रहा है कि विक्रम से अलग होने के बाद प्रज्ञान रोवर चांद की सतह पर चहलकदमी कर रहा है। एक ट्वीट में भी इसरो ने इस बात की पुष्टि की है कि प्रज्ञान रोवर अब विक्रम लैंडर से बाहर आ चुका है।  
 
अपने लेटेस्‍ट ट्वीट में इसरो ने लिखा है कि चंद्रयान-3 का रोवर जिसे भारत में ही बनाया गया है, वह लैंडर से नीचे उतर गया है। प्रज्ञान रोवर ने चांद पर चहलकदमी की है, जिसे इसरो ने भारत की चांद पर सैर! बताया है। इसकी तस्‍वीर भी सामने आई है। 
Advertisement
 

गौरतलब है कि बुधवार को ISRO के चंद्रयान-3 मिशन ने इतिहास रच दिया। उसके लैंडर मॉड्यूल (LM) ‘विक्रम' (Vikram) ने प्रज्ञान रोवर (Pragyaan Rover) के साथ चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग करने में सफलता पाई। भारत दुनिया का पहला देश बन गया, जिसके लैंडर और रोवर ने चांद के दक्षिणी ध्रुव (Moon South Pole) पर सफल लैंडिंग की। 
Advertisement
 

लैंडिंग के फौरन बाद चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर (LM) ने चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग के बाद की तस्‍वीर शेयर की। साथ ही विक्रम में लगाए गए ‘लैंडर हॉरिजॉन्टल वेलोसिटी कैमरे' द्वारा ली गईं तस्वीरों को भी इसरो ने रिलीज किया, जो चंद्रमा की सतह पर उतरने के दौरान क्लिक की गईं। भारतीय स्‍पेस एजेंसी ने यह भी बताया कि चंद्रयान-3 की मून लैंडिंग के बाद लैंडर और स्‍पेस एजेंसी के मिशन ऑपरेशनल कॉम्‍प्‍लेक्‍स (एमओएक्स) के बीच कम्‍युनिकेशन लिंक स्‍थापित हो गया है। 
Advertisement

विक्रम लैंडर के चांद पर उतरने के बाद उसके कैमरों ने जो तस्‍वीर ली, उसमें लैंडर के एक पैर की परछाई भी नजर आई थी। इसरो ने बताया था कि चंद्रयान-3 ने चंद्रमा की सतह पर अपेक्षाकृत समतल क्षेत्र को चुना यानी एक फ्लैट एरिया में लैंडिंग की गई। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  2. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  3. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  4. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  5. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  6. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  4. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  5. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  6. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  7. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  8. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  9. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  10. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.