Chandrayaan-3 : लैंडिंग के बाद ‘विक्रम’ ने खींची पहली तस्‍वीर, परछाई में दिखा उसका एक ‘पैर’

Chandrayaan 3 Vikram first picture : बुधवार को ISRO के चंद्रयान-3 मिशन ने इतिहास रच दिया।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 23 अगस्त 2023 23:14 IST
ख़ास बातें
  • चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर ने अपना काम शुरू किया
  • उसके कैमरे ने पहली तस्‍वीर ली है, जहां व‍िक्रम ने लैंडिंग की
  • अब प्रज्ञान रोवर के बाहर आने का इंंतजार किया जा रहा है

दुनिया की निगाहें अब विक्रम लैंडर के अंदर मौजूद प्रज्ञान रोवर पर टिकी हैं।

Photo Credit: ISRO

Chandrayaan-3 : चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर (LM) ने चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग के बाद वहां की तस्‍वीर शेयर की हैं। यही नहीं, विक्रम में लगाए गए ‘लैंडर हॉरिजॉन्टल वेलोसिटी कैमरे' द्वारा ली गईं तस्वीरों को भी इसरो ने रिलीज किया है। ये तस्‍वीरें चंद्रमा की सतह पर उतरने के दौरान क्लिक की गईं। भारतीय स्‍पेस एजेंसी ने यह भी बताया है कि चंद्रयान-3 की मून लैंडिंग के बाद लैंडर और स्‍पेस एजेंसी के मिशन ऑपरेशनल कॉम्‍प्‍लेक्‍स (एमओएक्स) के बीच कम्‍युनिकेशन लिंक स्‍थापित हो गया है। 

इसरो ने विक्रम लैंडर की लैंडिंग के बाद ली गई तस्‍वीर के बारे में ट्वीट करके बताया है। लिखा है कि लैंडिंग के बाद यह तस्‍वीर लैंडिंग इमेजर कैमरा ने ली थी। इसमें चंद्रयान-3 की लैंडिंग साइट का एक हिस्सा दिखाया गया है। तस्‍वीर में ‘विक्रम' लैंडर के एक पैर की परछाई भी दिखाई दे रही है।
Advertisement
 

इसरो ने लिखा है कि चंद्रयान-3 ने चंद्रमा की सतह पर अपेक्षाकृत समतल क्षेत्र को चुना यानी एक फ्लैट एरिया में ‘विक्रम' ने लैंडिंग की है। 
Advertisement

गौरतलब है कि बुधवार को ISRO के चंद्रयान-3 मिशन ने इतिहास रच दिया। उसके लैंडर मॉड्यूल (LM) ‘विक्रम' (Vikram) ने प्रज्ञान रोवर (Pragyaan Rover) के साथ चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग करने में सफलता पाई। भारत दुनिया का पहला देश बन गया, जिसके लैंडर और रोवर ने चांद के दक्षिणी ध्रुव (Moon South Pole) पर सफल लैंडिंग की। 
 

प्रज्ञान रोवर का हो रहा इंतजार 

दुनिया की निगाहें अब विक्रम लैंडर के अंदर मौजूद प्रज्ञान रोवर पर टिकी हैं। सबकुछ ठीक रहा, तो कुछ घंटों बाद रोवर को बाहर निकालने की प्रक्रिया शुरू हो सकती है। प्रक्रिया में देरी भी हो सकती है। ऐसा होने पर रोवर को बाहर निकालने में 24 घंटे भी लग सकते हैं। प्रज्ञान रोवर जब बाहर आएगा, तो विक्रम लैंडर की तस्‍वीर लेगा और विक्रम भी प्रज्ञान लैंडर की तस्‍वीर खींचेगा। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  3. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  4. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  5. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  6. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  7. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  8. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  9. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  10. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  3. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  4. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  5. Bank Strike 2026: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, रविवार को खुलेंगी ब्रांच, जानें क्या रहेगा UPI और ATM का हाल?
  6. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  7. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  8. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  9. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  10. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.