• होम
  • कैमरा
  • ख़बरें
  • शाओमी एमआई ड्रोन लॉन्च, बजट कीमत में मिलेगा 4K रिकॉर्डिंग का मज़ा

शाओमी एमआई ड्रोन लॉन्च, बजट कीमत में मिलेगा 4K रिकॉर्डिंग का मज़ा

शाओमी एमआई ड्रोन लॉन्च, बजट कीमत में मिलेगा 4K रिकॉर्डिंग का मज़ा
विज्ञापन
शाओमी ने गुरुवार को हुए एक स्ट्रीम इवेंट में अपना पहला एमआई ड्रोन लॉन्च कर दिया। इस लाइव स्ट्रीम इवेंट को चीन में 20 से ज्यादा लाइव स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर ब्रॉडकास्ट किया गया।

एमआई ड्रोन को दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। 4के वेरिएंट वाले एमआई ड्रोन की कीमत 2,999 चीनी युआन (करीब 31,000 रुपये) जबकि 1080 पिक्सल रिकॉर्डिंग वाले वेरिएंट की कीमत 2,499 चीनी युआन (करीब 26,00 रुपये) है। एमआई ड्रोन (1080 पिक्सल) को 26 मई से एमआई होम ऐप पर उपलब्ध होगा। वहीं एमआई ड्रोन (4के) जुलाई के अंत में शुरू होने वाले एक ओपन बीटा प्रोग्राम के जरिए टेस्टिंग के लिए उपलब्ध होगा।

शाओमी के सीईओ और संस्थापक ली जून ने कंपनी का पहला एमआई ड्रोन लॉन्च किया। कंपनी के मुताबिक इस ड्रोन को प्रीमियम फीचर की मांग करने वाले ग्राहकों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इस कीमत पर लॉन्च हुआ शाओमी का पहला एमआई ड्रोन अपने दूसरे प्रतिद्वंदी जैसे डीजेआई ड्रोन से काफी सस्ता है।
 

एमआई ड्रोन में डिटेचेबल शील्ड के साथ 4 प्रॉपलर सिस्टम है और इसमें 5100 एमएएच की बैटरी दी गई है जिससे 27 मिनट तक नॉन-स्टॉप उड़ान भरने का दावा किया गया है। 1080 पिक्सल भी 4के वेरिएंट की तरह ही 104 डिग्री वाइड-एंगल लेंस के साथ आता है। 4के कैमरा 3840x2160 पिक्सल पर वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है और रॉ फॉरमेट में इससे तस्वीरें भी ली जा सकती हैं।

शाओमी का कहना है कि ड्रोन कैमरा को 3-एक्सिस गिंबल से अटैच किया गया है जिससे यह प्रति सेकेंड 2,000 वाइब्रेशन तक सपोर्ट करता है। यह डिवाइस जीपीएस और ग्लोनास सपोर्ट के साथ आता है। एमआई ड्रोन ऑटोपायलट विकल्प के साथ भी आता है जिससे यह ऑटोमैटिक टेक-ऑफ और लैंडिंग सपोर्ट करता है। डिवाइस अपने आप लो बैटरी का पता लगा लेता है और वापस अपनी जगह लौट आता है। इसके अलावा यह ड्रोन रि.ल-टाइम लोकेशन भी ट्रैक कर सकता है।

कंपनी का दावा है कि एमआई ड्रोन अपने आप नो-फ्लाई ज़ोन पता कर सकता है। रिमोट कंट्रोल के साथ अधिकतम पहुंच के लिए बिल्ट इन पीसीबी एंटीना एरे दिया गया है। एमआई ड्रोन मॉड्यूलर डिजाइन और फोल्ड किए जा सकने वाले लैंडिंग गियर के साथ आता है।

एमआई ड्रोन की सबसे बड़ी खासियत में से एक है रिमोट से डिसकनेक्ट होने पर यह अपने आप यूजर के पास वापस लौट आता है। यूजर रिमोट में अटैच फोन स्क्रीन से एमआई ड्रोन को ट्रेस करने के साथ ही बैटरी का पता भी कर सकते हैँ। लो बैटरी की स्थिति में फोन स्क्रीन पर वॉर्निंग अलार्म बज जाता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  2. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  4. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  6. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  7. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  8. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  9. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  10. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »