GoPro Hero 10 Black नए GP2 प्रोसेसर के साथ लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां

GoPro Hero 10 Black की कीमत भारत में 54,500 रुपये है, जिसकी सेल नवंबर में शुरू होगी। इसके बाद GoPro Hero 9 Black की सेल 43,000 रुपये में शुरू होगी, वहीं GoPro Hero 8 Black को आप 31,000 रुपये में खरीद सकेंगे।

GoPro Hero 10 Black नए GP2 प्रोसेसर के साथ लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां
ख़ास बातें
  • GoPro Hero 10 Black में नया GP2 प्रोसेसर मौजूद है
  • गोप्रो हीरो 10 ब्लैक में HyperSmooth 4.0 नामक इम्प्रूव्ड स्टेब्लाइज़ेशन म
  • नया गोप्रो Hero 9 Black का सक्सेसर है
विज्ञापन
GoPro Hero 10 Black को पावरफुल GP2 प्रोसेसर के साथ लॉन्च कर दिया गया है। नया एक्शन कैमरा पिछले साल लॉन्च हुए Hero 9 Black का सक्सेसर है। गोप्रो हीरो 10 ब्लैक को लेकर वादा किया गया है कि यह इम्प्रूव्ड वीडियो रिकॉर्डिंग और यूआई परफोर्मेंस, हाइपरस्मूथ 4.0 स्टेब्लाइज़ेशन और फ्रंट डिस्प्ले के लिए हाई-रिफ्रेश रेट प्रदान करेगा। नए प्रोसेसर को लेकर कंपनी ने दावा किया है कि यह इम्प्रूव्ड सिस्टम परफोर्मेंस प्रदान करेगा, जिससे नेविगेशन और यूसेज काफी तेज़ होगा।
 

GoPro Hero 10 Black India price in India, availability

GoPro Hero 10 Black की कीमत भारत में 54,500 रुपये है, जिसकी सेल नवंबर में शुरू होगी। इसके बाद GoPro Hero 9 Black की सेल 43,000 रुपये में शुरू होगी, वहीं GoPro Hero 8 Black को आप 31,000 रुपये में खरीद सकेंगे। GoPro only 360-degree कैमरा GoPro Max की सेल 53,000 रुपये में होगी। GoPro Hero 10 Black को Amazon, Flipkart, Croma और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स के माध्यम से खरीदा जा सकेगा।
 

GoPro Hero 10 Black specifications

GoPro Hero 10 Black में दिया गया बड़ा बदलाव नया GP2 प्रोसेसर है। इसकी वजह से अब कैमरा 5.3K 60fps, 4K 120fps और 2.7K 240fps तक वीडियो शूट कर सकेगा। इन सभी रिजॉल्यूशन में सपोर्टेड फ्रेमरेट Hero 9 Black से दोगुने हैं। यह 23 मेगापिक्सल फोटो को कैप्चर कर सकता है और इसका लेकर यह वादा किया गया है कि यह लो-लाइट परफोर्मेंस भी शानदार देता है। नए प्रोसेसर वीडियो में नॉइस रिडक्शन और लोकल टोन मैपिंग जैसे फीचर्स भी लाया है।

GoPro Hero 10 Black में HyperSmooth 4.0 नामक इम्प्रूव्ड स्टेब्लाइज़ेशन मिलता है और हॉरिजॉन लेवलिंग फीचर को पिछले मॉडल की तुलना में 27 डिग्री से 45 डिग्री तक बढ़ा दिया गया है। आप 5.3K रिजॉल्यूशन पर शूट की गई वीडियो क्लिप से 19.6 मेगापिक्सल का Still फोटो ले सकते हैं। गोप्रो का दावा है कि हीरो 10 ब्लैक के साथ कैमरा से फोन में मीडिया ट्रांसफर 30 प्रतिशत तेज़ होगा। अब आप वायर्ड कनेक्शन के जरिए कैमरा से फोन में मीडिया फाइल्स ट्रांसफर कर सकते हैं।

Hero 10 Black का डायमेंशन GoPro Hero 9 Black की तरह है और इसमें भी फोल्डिंग माउंटिंग फीट, वॉयस कंट्रोल और 10 मीटर तक वाटरप्रूफ जैसे फीचर्स शामिल हैं। पुराने मॉडल की तरह इस कैमरा का लेंस कवर भी रिमूवबल है और यह सभी मॉड के साथ कम्पेटिबल है जिसे हीरो 9 ब्लैक के साथ पेश किया गया था। यदि आपके पास गोप्रो सब्सक्रिप्शन है, तो यह आपके कॉन्टेंट को ऑटोमैटिकली क्लाउड में अपलोड कर देगा। इसके अलावा, इसमें TimeWarp 3.0, HindSight, Scheduled Capture और Live Burst जैसे फीचर्स भी शामिल हैं।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • Design
  • Photo quality
  • Video quality
  • Features
  • Battery life
  • Value for money
  • खूबियां
  • Rugged design
  • Excellent stabilisation
  • Improved battery life
  • Feature-rich software and app
  • कमियां
  • Expensive
  • UI can be sluggish
  • Average low-light performance
सेंसर टाइपCMOS
डिस्प्ले टाइपTFT LCD
टचस्क्रीनहां
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 17 दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन, Samsung का Galaxy S26 Ultra रह गया इतना पीछे!
  2. Vivo Y31T 5G भारत में लॉन्च: 7,200mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 256GB तक स्टोरेज के साथ इतनी है कीमत
  3. Raksha Bandhan 2026: ईयरफोन्स से लेकर मोबाइल केस तक, ₹1 हजार के अंदर ये 10 गिफ्ट बड़े काम के
  4. Sony लाई PlayStation Plus मेंबर्स के लिए शानदार 4 गेम फ्री! ऐसे करें क्लेम
  5. Realme C100i ने दी 6,500mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ दस्तक, जानें क्या है खास
  6. नहीं थम रही मोबाइल की कीमतों में बढ़ोतरी! Realme ने 14 वेरिएंट के दाम ₹3,000 तक महंगे किए
  7. Lava Bold N4 Lite भारत में 5000mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  8. Acer ने भारत में लॉन्च किया ₹68 हजार का Swift Neo AI लैपटॉप, 32GB RAM के साथ मिलेगा 1TB SSD स्टोरेज
  9. 78 लाख छात्रों-शिक्षकों को फ्री मिलेगा हजारों रुपये वाला Adobe Express, इन 7 राज्यों से शुरू हुई पहल
  10. 50MP कैमरा वाले Poco M8x 5G की सेल शुरू, 7900mAh बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »