Zomato का प्लान, आने वाले दिनों में शराब की होम डिलिवरी

देश भर में 25 मार्च से शराब की दुकानों पर ताले लगे हुए थे, जिन्हें इस हफ्ते से खोलने की अनुमति मिल गई। हालांकि इस फैसले के आने के तुरंत बाद कुछ शहरों में शराब की दुकानों के बाहर सैकड़ों लोगों की कतारें लग गई।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 7 मई 2020 15:21 IST
ख़ास बातें
  • Zomato फिलहाल फूड के साथ-साथ किराने का सामान भी कर रहा है डिलिवर
  • लॉकडाउन के चलते बंद फूट आउटलेट के कारण कंपनी की कमाई पर असर
  • शराब डिलिवर कर मुनाफा कमाने की योजना बना रही है कंपनी

लॉकडाउन के चलते Zomato इस समय ग्रॉसरी को भी डिलिवर कर रही है

भारत में पिछले लगभग दो महीने से लॉकडाउन लगा हुआ है। ऐसे में कुछ दिनों पहले तक सरकार ने केवल आवश्यक सामान के अलावा सभी गैर-ज़रूरी सामान की बिक्री ऑनलइन और ऑफलाइन दोनों मार्केट में बंद की हुई थी। लॉकडाउन 3.0 में अब सरकार ने कुछ नियम बनाए हैं, जिसके तहत कुछ सुरक्षित क्षेत्रों में गैर-ज़रूरी सामान की बिक्री चालू कर दी गई है। इतना ही नहीं, हाल ही में सरकार ने शराब की कुछ चुनिंदा दुकानों को भी खोल दिया था। हालांकि शराब की दुकानों के बाहर लग रही भीड़ और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न होने की वजह से सरकार की चिंताएं बढ़ती नज़र आ रही है। अब एक नई रिपोर्ट सामने आई है, जहां फूड डिलिवरी स्टार्टअप Zomato ने देश में लगे कोरोनोवायरस लॉकडाउन के दौरान शराब की बढ़ रही मांग को कमाई में बदलने की योजना बनाई है। कंपनी शराब को लोगो के घरो तक डिलिवरी करने में मदद करने की कोशिश कर रही है।

Reuters द्वारा देखे गए दस्तावेज़ के अनुसार, Zomato भारत में लॉकडाउन के दौरान शराब की डिलिवरी करने का प्रयास कर रही है। कंपनी पहले से ही किराने की डिलीवरी में भी अपने पैर पसार चुकी है, क्योंकि प्रतिबंध ने चलते कई रेस्तरां बंद हैं और लोगों संक्रमण के खतरे को देखते हुए बाहर के खाने से बच रहे हैं। ऐसे में कंपनी लगातार कमाई के साधन खोज रही है।
Advertisement

देश भर में 25 मार्च से शराब की दुकानों पर ताले लगे हुए थे, जिन्हें इस हफ्ते से खोलने की अनुमति मिल गई। हालांकि इस फैसले के आने के तुरंत बाद कुछ शहरों में शराब की दुकानों के बाहर सैकड़ों लोगों की कतारें लग गई। भीड़ इतनी थी कि कई जगह पुलिस को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए लाठी चार्ज तक करना पड़ गया। भीड़ को कम करने के लिए दिल्ली सरकार ने शराब पर 70 प्रतिशत स्पेशल कोरोना फीस लगा दी और मुंबई सरकार ने दो दिन के भीरत सभी दुकानों को फिर से बंद कर दिया।

बता दें कि फिलहाल भारत में शराब की डिलिवरी का कोई कानुनी प्रावधान नहीं है और इसी को बदलने के लिए इंटरनेशनल स्पीरिट्स एंड वाइन एसोशिएशन ऑफ इंडिया (ISWAI) और ऑनलाइन फूड डिलिवरी ऐप Zomato के साथ कुछ अन्य ऐप्स के बीच बातचीत चल रही है।
Advertisement

ISWAI के एक्ज़िक्यूटिव चेयरमैन अम्रित किरन सिंग का कहना है कि राज्य सरकारों को शराब की डिलिवरी शुरू कर देनी चाहिए, जिससे लॉकडाउन की मार झेल रहे राज्यों के राजस्व में कुछ सुधार आए।
Advertisement

रिपोर्ट में बताया गया है कि ISWAI ने Zomato के साथ-साथ Swiggy को भी इस मामले पर संपर्क किया है।

लंदन स्थित रिसर्च ग्रुप IWSR ड्रिंक्स मार्केट एनालिसिस के सबसे हालिया आंकड़ों के मुताबिक, 2018 में भारत में अल्कोहल ड्रिंक्स का बाज़ार लगभग 27.2 बिलियन डॉलर (लगभग 2.06 लाख करोड़ रुपये) का था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Lockdown, Online Alcohol Delivery, Zomato, Swiggy
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  2. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  3. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  4. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  5. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  6. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  7. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  8. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  9. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  10. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.