Zee5 का 'सस्ता' सब्सक्रिप्शन प्लान Zee5 Club लॉन्च, जानें खासियतें

Zee5 Club Plan को लेकर दावा किया गया है कि यह Zee5 के विविध यूज़र्स, रिज़नल रेफ्रन्स और व्यूअरशीप पैटर्न को ध्यान में रखकर पेश किया गया है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 27 जुलाई 2020 18:12 IST
ख़ास बातें
  • Disney+ Hotstar VIP पैक की तरह ही है Zee5 Club प्लान
  • इस पैक में मिलेगा Zee5 कॉन्टेंक्ट का लिमिटेड एक्सेस
  • मौजूदा Zee5 All Access की वार्षिक कीमत 999 रुपये है

Zee5 Club प्लान में एक साथ 5 डिवाइस पर देख सकते हैं कॉन्टेंट

Zee5 ने आज अपना नया एंट्री-लेवल सब्सक्रिप्शन प्लान लॉन्च किया है, जिसका नाम है Zee5 Club। इस प्लान के अंतर्गत दर्शकों को Zee5 और ALTBalaji के चुनिंदा शो के साथ 1000 से ज्यादा फिल्में, ज़ी जिंदगी के शो और 90 से ज्यादा लाइव टीवी शो देखने को मिलेंगे। खास बात यह है कि यह सब आपको महज 365 रुपये की कीमत में मिलने वाला है, वो भी पूरे साल के लिए। आपको बता दें, यह प्लान ज़ी5 के मौजूदा वार्षिक प्लान से काफी सस्ता है। ज़ी5 का वार्षिक सब्सक्रिप्शन आपको 999 रुपये में प्राप्त होता है। ज़ी5 का यह नया कदम Disney+ Hotstar की तरह ही है, जिसमें लिमिटेड रेंज़ के कॉन्टेंट के लिए 399 रुपये की कीमत का वार्षिक Disney+ Hotstar VIP सब्सक्रिप्शन पेश किया गया था।

Zee5 Club Plan को लेकर दावा किया गया है कि यह Zee5 के विविध यूज़र्स, रिज़नल रेफ्रन्स और व्यूअरशीप पैटर्न को ध्यान में रखकर पेश किया गया है। यह संपूर्ण ओटीटी टेलीविज़न इंटरटेनमेंट पैक के रूप में स्थित है, जबकि मौजूदा Zee5 All Access प्लान, सभी प्लेटफॉर्म के एक्सेस का विकल्प प्रदान करता है जिसमें Zee5 exclusives और ALTBalaji के शो, फिल्में, ज़ी जिंदगी के शो, किड कॉन्टेंट और लाइव टीवी चैनल्स आदि शामिल हैं।

ज़ी5 ऑल एक्सेस प्लान का वार्षिक शुल्क 999 रुपये है, जबकि इसके मासिक सब्सक्रिप्शन के लिए आपको 99 रुपये अदा करने होते हैं। इसका सब्सक्रिप्शन आप तीन महीने व छह महीने के लिए भी ले सकते हैं। तीन महीने के लिए आपको 299 रुपये और छह महीने के लिए आपरो 599 रुपये चुकाने होंगे।

हालांकि, यहां यह बताना जरूरी हो जाता है कि ज़ी5 क्लब और ज़ी5 ऑल एक्सेस प्लान दोनों ही प्लान में आप एक साथ 5 डिवाइस पर कॉन्टेंट देख सकते हैं।
Advertisement

गौरतलब है कि ज़ी5 क्लब की तरह, Disney+ Hotstar ने भी लोगों को डिज़िटल कॉन्टेंट की ओर आर्षित करने के लिए अपना लिमिटेड कॉन्टेंट एक्सेस VIP सब्सक्रिप्शन पेश किया था। यही नहीं Netflix ने भी पिछले साल भारतीय ग्राहकों के लिए 199 रुपये का मोबाइल-ऑन्ली प्लान लॉन्च किया था। हाल ही में खबर आई थी कि अमेरिकी कंपनी नए 349 रुपये के “Mobile+” प्लान की टेस्टिंग कर रही है, जो कि एचडी स्ट्रीमिंग के साथ कम्प्यूटर एक्सेस भी प्रदान करेगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Zee5 Club, Zee5
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  4. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  5. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  4. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  5. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  8. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
  9. Volvo EX90 भारत में Rs 1 करोड़ 26 लाख में लॉन्च; 625km रेंज, एडवांस्ड ADAS के साथ धांसू सेफ्टी फीचर्स
  10. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.