Netflix का मोबाइल प्लान लॉन्च, हर महीने देना होगा 199 रुपये

Netflix के 199 रुपये वाले मासिक प्लान को उपलब्ध करा दिया गया है। यह एसडी स्ट्रीमिंग के साथ आता है। किसी भी वक्त एक ही डिवाइस पर सब्सक्रिप्शन को इस्तेमाल किया जा सकता है।

Netflix का मोबाइल प्लान लॉन्च, हर महीने देना होगा 199 रुपये
ख़ास बातें
  • नेटफ्लिक्स के 199 रुपये वाले प्लान की टेस्टिंग लंबे समय से चल रही थी
  • हॉटस्टार का मासिक प्लान 299 रुपये का है
  • अमेज़न प्राइम सब्सक्रिप्शन 129 रुपये प्रति माह के शुल्क पर मिलता है
विज्ञापन
Netflix इस्तेमाल करने की चाहत रखने वालों के लिए अच्छी खबर है। नेटफ्लिक्स ने भारत में कई महीने की टेस्टिंग के बाद कम कीमत वाला मोबाइल सब्सक्रिप्शन लॉन्च किया है। नेटफ्लिक्स के मासिक सब्सक्रिप्शन के लिए हर महीने 199 रुपये भुगतान करना होगा। इस सेवा में सिर्फ एसडी स्ट्रीम होगा। अभी यह प्लान भारत में मोबाइल और टैबलेट यूज़र्स के लिए उपलब्ध है। देखा जाए तो यह मौज़ूदा 499 रुपये वाले मासिक प्लान से काफी सस्ता है। इस प्लान को खास भारतीय यूज़र्स के लिए पेश किया गया है। साफ है कि नेटफ्लिक्स भारतीय मार्केट को ध्यान में रखते हुए कीमत को कम रखना चाहती है और नए स्मार्टफोन यूज़र्स को अपने प्लेटफॉर्म से जोड़ना चाहती है।

नेटफ्लिक्स के 199 रुपये वाले मासिक प्लान को उपलब्ध करा दिया गया है। यह एसडी स्ट्रीमिंग के साथ आता है। किसी भी वक्त एक ही डिवाइस पर सब्सक्रिप्शन को इस्तेमाल किया जा सकता है। यह टैबलेट के लिए भी उपलब्ध है। टेलीविज़न पर कास्टिंग के लिए सपोर्ट नहीं है। Netflix का कहना है कि भारत में ज्यादा लोग उसके प्लेटफॉर्म के लिए मोबाइल इस्तेमाल कर सकते हैं। कीमत को कम करके नेटफ्लिक्स मार्केट में पहले से मौज़ूद अमेज़न प्राइम वीडियो और हॉटस्टार को मजबूत चुनौती देना चाहती है।

इस प्लान की टेस्टिंग लंबे समय से चल रही थी। मार्केट में नेटफ्लिक्स के 499 रुपये, 649 रुपये और 799 रुपये वाले प्लान पहले से मौज़ूद हैं। टेस्टिंग के दौरान इस मोबाइल प्लान की कीमत 250 रुपये थी। लेकिन लगता है कि कंपनी ने सब्सक्रिप्शन कीमत और कम करने का फैसला किया है। याद रहे कि हॉटस्टार का मासिक प्लान 299 रुपये का है और अमेज़न प्राइम सब्सक्रिप्शन 129 रुपये प्रति माह के शुल्क पर मिलता है।

नए सब्सक्रिप्शन को लॉन्च करते वक्त नेटफ्लिक्स के प्रोडक्ट डिविज़न के डायरेक्टर अजय अरोड़ा ने बताया कि भारत में हमारे मेंबर्स सबसे ज़्यादा कंटेंट मोबाइल पर ही कंज़्यूम करते हैं। वे मोबाइल पर ही नेटफ्लिक्स शो और फिल्म को डाउनलोड करना पसंद करते हैं। इसलिए हमने नया प्लान लाने का फैसला किया, ताकि स्मार्टफोन और टैबलेट इस्तेमाल करने वाले लोग नेटफ्लिक्स को चुनें।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Netflix, Netflix India

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. boltt के दोनों स्मार्टफोन की सेल आज से शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी
  2. एक मशीन में 2 ड्रम और 34 वॉशिंग मोड्स! Xiaomi की नई Mini Washing Machine हुई लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Book6 लैपटॉप लॉन्च, 14 इंच डिस्प्ले के साथ Intel Core 5 प्रोसेसर से लैस
  4. पोर्न ऐप के नाम पर साइबर ठगी, पैसों की लूट, Facebook ऐड से डाउनलोड हो रहे APK फाइल, I4C ने दी चेतावनी
  5. iPhone को बिना छुए, Apple Maps पर एक्सीडेंट, सड़क पर काम या रुकावट को कैसे करें रिपोर्ट
  6. Nothing Phone (3) पर मिल रहा ₹39 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, यहां से खरीदें सस्ता
  7. Amazon के पैकेज पर दिखे Pink या Red Dot तो हो जाएं सावधान! डिलीवरी लेने से पहले जान लें इसका मतलब
  8. Samsung Galaxy S26 FE vs Vivo X300 FE vs OnePlus 15: कौन सा फ्लैगशिप मोबाइल रहेगा बेहतर?
  9. Samsung Galaxy S26 FE India Launch: भारत में कब शुरू होगी सेल? सामने आईं कई बड़ी डिटेल्स
  10. Laser से 1 मिनट में 1,800 मच्छरों का सफाया! चीन की इस मशीन का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे काम करती है टेक्नोलॉजी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »