Rs 99 में बिक रही AADHAAR, Voter ID और एड्रेस की डिटेल्स, Telegram बॉट से बड़ा डेटा लीक!

यह Telegram बॉट खुल्लम-खुल्ला पर्सनल डेटा बेच रहा है। सिर्फ मोबाइल नंबर डालने पर पूरी डिटेल्स निकाल कर दे देता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 26 जून 2025 19:14 IST
ख़ास बातें
  • Telegram पर बोट सिर्फ मोबाइल नंबर से आधार और पता दिखा रहा है
  • 99 रुपये से शुरू, 4,999 रुपये तक की डेटा एक्सेस सर्विस बिक रही है
  • रिपोर्ट्स में नाम, पिता का नाम, PAN और पुराने पते तक शामिल

ये पब्लिक यूटिलिटी, फिनटेक ऐप्स और टेलीकॉम कंपनियों से हुए डेटा ब्रीच से इकट्ठा किया डेटा प्रतीत होता है

Photo Credit: Reuters

अगर आप ये सोच रहे थे कि Two Factor Authentication ऑन करके और स्पैम कॉल्स को ब्लॉक करके आप डिजिटल दुनिया में सेफ हैं, तो आपको एक बार फिर सोचना चाहिए। एक रिपोर्ट ने बड़ा खुलासा किया है कि एक Telegram बॉट, मात्र 99 रुपये में लोगों का पर्सनल डेटा बेच रहा है, वो भी आधार नंबर, पता, पिता का नाम, वोटर ID और PAN जैसी सेंसिटिव जानकारी।

Digit की रिपोर्ट के मुताबिक, यह बॉट (नाम को दुर्उपयोग के चलते गुप्त रखा गया है) खुल्लम-खुल्ला पर्सनल डेटा बेच रहा है। सिर्फ मोबाइल नंबर डालने पर पूरी डिटेल्स निकाल कर दे देता है। इतना ही नहीं, ये सर्विस 4,999 रुपये में मंथली अनलिमिटेड एक्सेस भी ऑफर कर रही है। पब्लिकेशन की टीम ने खुद इस बॉट को टेस्ट करने का दावा किया है और पाया कि सिर्फ कुछ सेकेंड्स में ही पूरा प्रोफाइल उनके सामने था, जिसमें नाम, पिता का नाम, करंट और पुराने पते, अल्टरनेट नंबर और यहां तक कि AADHAAR से जुड़ी जानकारी भी।

शक जताया जा रहा है कि यह डेटा कई सालों से पब्लिक यूटिलिटी, फिनटेक ऐप्स और टेलीकॉम कंपनियों से हुए डेटा ब्रीच से इकट्ठा किया गया है। कुछ रिजल्ट्स 3-4 साल पुराने थे, लेकिन फिर भी इतने एक्यूरेट थे कि उन्हें देखकर आइडेंटिटी थेफ्ट, फ्रॉड KYC, लोन स्कैम जैसे काम आसानी से किए जा सकते हैं। इसके अलावा, इन डिटेल्स का  इस्तेमाल SIM क्लोनिंग, फर्जी अकाउंट बनाने, बैंक स्कैम्स या यहां तक कि किसी की फैमिली को टारगेट करने में भी हो सकता है।

पूरी तरह से सेफ रहना तो शायद नामुमकिन हो, लेकिन आप कुछ स्टेप्स लेकर रिस्क कम जरूर कर सकते हैं। हम आपको UIDAI साइट पर जाकर अपना आधार लॉक करने की सलाह देंगे। SIM पोर्टिंग या फेक KYC रिक्वेस्ट से भी सतर्क रहें। यदि आपको किसी तरह की एक्टिविटी पर शक हो, तो 1930 पर कॉल करके या cybercrime.gov.in पर जाकर उसकी सूचना दें।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Telegram, Telegram Bot, Data Leak, telegram data leak
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.