Xiaomi का दावा MIUI 12 में सुरक्षा और प्राइवेसी होगी मजबूत, नए फीचर्स किए टीज़

MIUI वीबो अकाउंट पर Xiaomi ने Logo के साथ नए प्राइवेसी ब्रांड का खुलासा किया। कंपनी का कहना है कि यह नया लोगो अपने सभी आने वाले सभी प्रोडक्ट्स पर लागू किया जाएगा ताकि कंपनी यूज़र्स को प्राइवेसी और सुरक्षा को लेकर आसव्स्त कर सकें।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 24 अप्रैल 2020 15:48 IST
ख़ास बातें
  • नए MIUI 12 के टू-डू लिस्ट और नोट्स ऐप में शामिल होंगे नए फीचर्स
  • सुरक्षा और गोपनियता को लेकर कंपनी पेश करेगी नए फीचर्स
  • एमआईयूआई 12 के साथ Mi 10 Lite 5G भी होगा लॉन्च

MIUI 12 को कंपनी Mi 10 Lite 5G के साथ 27 अप्रैल को लॉन्च करेगी

MIUI 12 इस महीने 27 अप्रैल को लॉन्च होने वाला है और नए सॉफ्टवेयर अपडेट में डार्क मोड 2.0 और नए थर्ड-पार्टी ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले फीचर्स शामिल होंगे। लॉन्च से पहले शाओमी ने एक 'प्राइवेसी' ब्रांड को पेश किया है, जो दावा करता है कि कंपनी के फोन में प्राइवेसी और सुरक्षा को बेहतर बनाने पर फोकस करेगा। चीनी टेक दिग्गज ने नोट्स ऐप और टू-डू लिस्ट सेक्शन में भी सुधार किया है। नए सॉफ्टवेयर में टू-डू लिस्ट कस्टम हेडर, लिस्ट निर्माण और कुछ अन्य फीचर्स को सपोर्ट करेगी।
 

Xiaomi Privacy brand

आधिकारिक MIUI वीबो अकाउंट पर Xiaomi ने Logo के साथ नए प्राइवेसी ब्रांड का खुलासा किया। कंपनी का कहना है कि यह नया लोगो अपने सभी आने वाले सभी प्रोडक्ट्स पर लागू किया जाएगा ताकि कंपनी यूज़र्स को प्राइवेसी और सुरक्षा को लेकर आसव्स्त कर सकें। शाओमी का कहना है कि उसने मोबाइल डिवाइस के लिए एक ओपन-सोर्स मोबाइल AI कंप्यूट इंजन (MACE) विकसित किया है, जो सर्वर पर डेटा अपलोड किए बिना ऑफलाइन कंप्यूटिंग कर सकता है। यह यूज़र्स के लिए ज्यादा से ज्यादा प्राइवेसी प्रदान करता है, क्योंकि कंप्यूटिंग मोबाइल डिवाइस पर ही की जाती है।

कंपनी ने एक नई सूचना सुरक्षा प्रबंधन प्रणाली भी स्थापित की है जो छह महत्वपूर्ण नियमों का पालन करती है, जिनमें डेटा मिनिमाइसेशन, सिक्योरिटी प्रोटेक्शन, ओपननेस और ट्रांसपेरेंसी, कंप्लायंस रिव्यू, पर्पस लिमिटेशन और क्लीयर रेस्पॉन्सिबिलिटी शामिल हैं। इस नए प्राइवेसी ब्रांड के तहत Xiaomi ने 'डिफरेंशियल प्राइवेसी' सिस्टम लागू किया है, जिसमें वह डेटासेट में शामिल व्यक्तियों के बारे में जानकारी का खुलासा किए बिना किसी डेटासेट का इस्तेमाल करके ग्रुप पैटर्न के बारे में सार्वजनिक रूप से जानकारी साझा करेगा। कंपनी का कहना है कि वह 27 अप्रैल को होने वाले इवेंट में इस नए प्राइवेसी ब्रांड के बारे में अधिक जानकारी देगी।

जैसा कि हमने ऊपर बताया है कि MIUI 12 को कंपनी ने टीज़ किया है, जिसमें नोट्स ऐप और टू-डू लिस्ट में सुधार और नए फीचर्स लाने की जानकारी दी गई है। उदाहरण के लिए टू-डू अब लिस्ट बनाने में मदद करेगा और नोट्स ऐप का यूआई पहले से ज्यादा क्लीनर और सहज होगा। इससे मौजूदा टू-डू लिस्ट में नई वस्तुओं को जोड़ना आसान हो जाएगा। टू-डू क्विक एंट्री सिंक्रोनाइजेशन लिस्ट क्रिएशन सपोर्ट करेगा। इसके अलावा शाओमी का कहना है कि टू-डू लिस्ट भी कस्टम टाइटल को सपोर्ट करेगी, जिससे यूज़र्स टास्क ग्रुप बना सकते हैं, प्रोजेक्ट्स को ऑर्गनाइज़ कर सकते हैं और ट्रैवल आइटम सॉर्ट कर सकते हैं। MIUI 12 के साथ Xiaomi चीन में Mi 10 Lite 5G फोन को भी लॉन्च करने वाली है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , MIUI 12, MIUI 12 Features, MIUI 12 Launch
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  4. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
  2. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  3. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  4. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  6. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  7. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  10. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.