Xiaomi Mi Pay की बीटा टेस्टिंग भारत में शुरू

चीन की मोबाइल निर्माता कंपनी Xiaomi ने भारत में अपने डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म Mi Pay की बीटा टेस्टिंग शुरू कर दी है।

Xiaomi Mi Pay की बीटा टेस्टिंग भारत में शुरू

Xiaomi Mi Pay की बीटा टेस्टिंग भारत में शुरू

ख़ास बातें
  • यूपीआई, क्रेडिट व डेबिट कार्ड सपोर्ट के साथ आ सकता है Xiaomi Mi Pay
  • चीन में Mi Pay का एनएफसी आधारित वर्जन उतारा गया है
  • Mi Pay के लिए कंपनी ने मिलाया ICICI Bank और PayU से हाथ
विज्ञापन
चीन की मोबाइल निर्माता कंपनी Xiaomi ने भारत में अपने डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म Mi Pay की बीटा टेस्टिंग शुरू कर दी है। भारत में मी पे को लॉन्च करने के लिए शाओमी ने आईसीआईसीआई बैंक और PayU से हाथ मिलाया है। बता दें कि, चीन में Mi Pay को एनएफसी आधारित पेमेंट सर्विस के रूप में उतारा गया था। घरेलू मार्केट में सर्विस को शुरू करने के लिए Xiaomi ने China UnionPay से हाथ मिलाया था। Mi Pay की खासियत की बात करें तो यह क्रेडिट और डेबिट कार्ड के अलावा इंटरनेट बैकिंग और यूपीआई सपोर्ट के साथ आएगा।

शाओमी ने बुधवार यानी 19 दिसंबर को आधिकारिक फोरम पोस्ट पर कहा कि नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने Mi Pay सर्विस के लिए मंजूरी दे दी है। भारत में Xiaomi Mi Pay की सीधी भिड़ंत Google Pay से हो सकती है। शाओमी मी पे के जरिए यूजर फोन, गैस और बिजली बिल का भुगतान करने के अलावा रीचार्ज भी कर पाएंगे।

मी पे के बीटा फेज़ का लुत्फ उठाने के लिए आपके पास मीयूआई ग्लोबल बीटा रॉम होना चाहिए। अगर आपका फोन MIUI Global Beta ROM पर चल रहा है तो इच्छुक यूजर 31 दिसंबर से पहले Mi Pay बीटा टेस्टिंग के लिए साइन-अप कर सकते हैं। फोरम पोस्ट पर कंपनी ने कहा कि Mi Pay को मीयूआई के साथ इंटीग्रेट किया गया है ताकि यूजर्स कॉन्टैक्ट और विक्रेता को आसानी से पैसे ट्रांसफर कर सकें। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि शाओमी स्मार्टफोन में कॉन्टैक्ट, एसएमएस, स्कैनर और ऐप वॉल्ट ऐप के साथ Xiaomi Mi Pay सर्विस को इस्तेमाल करना आसान होगा।

अन्य यूजर को यूपीआई की मदद से पैसे आसानी से ट्रांसफर किए जा सकेंगे। मी पे सर्विस में Bharat QR और अन्य क्यूआर कोड को स्कैन करने का विकल्प मिलेगा। आप चाहें तो किसी भी समय बैंक अकाउंट को लिंक या फिर अनलिंक कर पाएंगे, इसी के साथ Mi Pay प्लेटफॉर्म पर बैंक बैलेंस को चेक करने की भी सुविधा होगी। बैंक अकाउंट के लिए UPI PIN में बदलाव एवं रीसेट करने का भी ऑप्शन दिया जाएगा। बता दें कि यूजर के डेटा इनक्रिप्टेड रहेगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi Mi Pay, Xiaomi, Mi Pay

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹15000 में खरीदना है नया 5G फोन: Mivi One 5G vs HMD Vibe 2 5G vs Samsung Galaxy F16 5G में कौन सा रहेगा बेस्ट
  2. Honor Win 2 सीरीज का लॉन्च आज, 12070mAh बैटरी, 200MP कैमरा जैसे धांसू फीचर्स
  3. Lava Aura Curve 5G: 6000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें सबकुछ
  4. बदलने जा रहा है OTP, जानें क्या है TRAI का प्लान, यूजर्स की सेफ्टी और सिक्योरिटी बढ़ेगी
  5. अमेरिकी कंपनी लाई AI रोबोट, घर की सफाई करेगा, पौधों में पानी भी देगा!
  6. ₹20 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन Amazon सेल में मिल रहे सस्ते, देखें बेस्ट ऑप्शन
  7. Poco X8s लॉन्च हुआ 6300mAh बैटरी फीचर, IP68 रेटिंग के साथ
  8. दिवाली पर सस्ता खरीदें iQOO का 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला फोन, Amazon सेल में मौका
  9. Flipkart Sale में MRP ₹55 हजार का फोन ₹23 हजार से सस्ते में! 8000mAh की बटैरी
  10. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »