WhatsApp पर स्टेटस प्राइवेसी में मिलेगा ज्यादा कंट्रोल, चेक कर पाएंगे कौन देखेगा या नहीं

फीचर ट्रैकर द्वारा शेयर की गई जानकारी के अनुसार, एंड्रॉइड प्लेटफॉर्म के लिए वॉट्सऐप एक नए फीचर की टेस्टिंग कर रहा है

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 11 जून 2024 17:58 IST
ख़ास बातें
  • एंड्रॉइड प्लेटफॉर्म के लिए वॉट्सऐप एक नए फीचर की टेस्टिंग कर रहा है।
  • यह फीचर एंड्रॉइड के लिए ऐप के बीटा वर्जन में टेस्ट किया जा रहा है।
  • वॉट्सऐप स्टेटस अपडेट पेज के लिए एक नए लेआउट की भी टेस्टिंग कर सकता है।

नया प्राइवेसी कंफर्मेशन फीचर एंड्रॉइड 2.24.12.27 के लिए वॉट्सऐप बीटा पर नजर आया था

Photo Credit: Pexols/Anton

फीचर ट्रैकर द्वारा शेयर की गई जानकारी के अनुसार, एंड्रॉइड प्लेटफॉर्म के लिए वॉट्सऐप एक नए फीचर की टेस्टिंग कर रहा है जो कि यूजर्स को स्टेटस अपडेट के लिए प्राइवेसी सेटिंग्स पर ज्यादा कंट्रोल प्रदान करता है। स्टेटस प्राइवेसी कंफर्मेशन के तौर पर लोकप्रिय यह फीचर एंड्रॉइड प्लेटफॉर्म के लिए ऐप के बीटा वर्जन में टेस्ट किया जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, यह यूजर्स को स्टेटस अपडेट शेयर करने से पहले तुरंत अपने दर्शकों का चयन करने की सुविधा दे सकता है। यह जानकारी एक अन्य रिपोर्ट के बीच आई है, जिससे पता चलता है कि वॉट्सऐप स्टेटस अपडेट पेज के लिए एक नए लेआउट की भी टेस्टिंग कर सकता है।


WhatsApp पर स्टेटस प्राइवेसी कंफर्मेशन


Advertisement
वॉट्सऐप बीटा फीचर ट्रैकर WABetaInfo के अनुसार, इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म का नया स्टेटस प्राइवेसी कंफर्मेशन फीचर एंड्रॉइड 2.24.12.27 के लिए वॉट्सऐप बीटा पर रोल आउट किया जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, यूजर्स को एक नई विंडो नजर आ सकती है, जिससे वे उन कॉन्टैक्ट का चयन कर सकेंगे जिनके साथ वे अपने स्टेटस अपडेट शेयर करना चाहते हैं।

गैजेट्स 360 ने एंड्रॉइड के लिए वॉट्सऐप बीटा के दूसरे वर्जन में इस फीचर की उपलब्धता को वेरिफाई किया था। दावा किया गया है कि यह वर्तमान में उन बीटा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध है जो गूगल प्ले स्टोर बीटा प्रोग्राम के जरिए वॉट्सऐप बीटा इंस्टॉल करते हैं। जिन लोगों के पास अभी तक इसका एक्सेस नहीं है, उन्हें आने वाले दिनों में यह मिलने का अनुमान है।
Advertisement

स्क्रीनशॉट से पता चला है कि स्टेटस अपडेट शेयर करते हुए यूजर्स के पास अब दो ऑप्शन हैं, जिसमें पहला ऑल कॉन्टैक्ट और दूसरा स्पेसिफिक कॉन्टैक्ट है। पहला ऑप्शन उन्हें व्यक्तिगत तौर पर सेटिंग्स बदले बिना कुछ कॉन्टैक्ट को स्टेटस अपडेट देखने से बाहर करने की सुविधा भी देता है। फीचर ट्रैकर का अनुमान है कि यह कदम यूजर्स को स्टेटस अपडेट में इवेसी पर ज्यादा कंट्रोल दान कर सकता है। ध्यान देने वाली बात यह है कि यह फीचर कथित तौर पर आईओएस के लिए वॉट्सऐप पर उपलब्ध था और फीचर ट्रैकर का दावा है कि इसे टेस्टफ्लाइट बीटा प्रोग्राम के जरिए ऐप वर्जन 24.10.10.75 के साथ पेश किया गया था।


स्टेटस अपडेट के लिए नया लेआउट


Advertisement
स्टेटस अपडेट पेज के लिए एक नए यूआई लेआउट के रोलआउट की भी जानकारी का हाल ही में पता चला थी। कहा जा रहा है कि इसे एंड्रॉइड 2.24.12.20 के लिए वॉट्सऐप बीटा के साथ पेश किया जाएगा। लीक्स के अनुसार, स्टेटस अपडेट के लिए मौजूदा छोटी सर्कुलर विंडो की जगह एक नया और बड़ा थंबनेल पेश किया गया है। ऐसा अनुमान है कि यूजर्स इस थंबनेल को बिना खोले ही स्टेटस अपडेट को देख पाएंगे।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  2. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  3. Amazon Sale 2026 में ₹12,000 से सस्ते मिल रहे Samsung फोन! 5000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale 2026 में ₹12,000 से सस्ते मिल रहे Samsung फोन! 5000mAh बैटरी
  2. दिवाली पर 5 एस्टरॉयड आ रहे धरती के करीब! जानें कितना है खतरा
  3. Vivo ला रही 44W फास्ट चार्जिंग फीचर वाला नया टैबलेट! यहां आया नजर
  4. इलेक्ट्रिक कार का स्पीड में विश्व रिकॉर्ड! BYD Yangwang U9 Xtreme दौड़ी 503.17km/h की रफ्तार से
  5. Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
  6. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  7. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  8. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  9. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  10. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.