WhatsApp नहीं चला पाएंगे लाखों यूज़र्स, आज से इन डिवाइस से हटेगा सपोर्ट

WhatsApp को एंड्रॉयड वर्ज़न 2.3.7 या इससे पुराने वर्ज़न पर चलाने वाले इस समय लाखों यूज़र्स हैं। इसके अलावा आईओएस 8 और इससे पुराने वर्ज़न वाले आईफोन यूज़र्स की सख्यां भी बहुत अधिक है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 1 फरवरी 2020 11:27 IST
ख़ास बातें
  • Android 2.3.7 और उससे पुराने वर्ज़न पर काम कर रहे डिवाइस से सपोर्ट हटेगा
  • WhatsApp iOS 8 और उससे पुराने वर्ज़न के डिवाइस पर भी काम नहीं करेगा
  • व्हाट्सऐप KaiOS 2.5.1+ वर्ज़न पर चल रहे दोनों जियो फोन काम करता रहेगा

WhatsApp ने Windows Phones के लिए सपोर्ट 31 दिसंबर 2019 से बंद कर दिया था

WhatsApp आज यानी 1 फरवरी 2020 से कई Android स्मार्टफोन और iPhone डिवाइस पर काम करना बंद कर देगा। कंपनी ने कुछ दिनों पहले घोषणा की थी कि पुराने वर्ज़न पर काम कर रहे कुछ डिवाइस पर व्हाट्सऐप अकाउंट पूरी तरह से काम करना बंद कर देंगे और अकाउंट में शामिल सभी चैट भी डिलीट हो जाएगी। बता दें कि 31 दिसंबर 2019 से व्हाट्सऐप ने Windows Phones के लिए सपोर्ट बंद कर दिया था। अब आज से लाखों एंड्रॉयड और आईओएस चला रहे यूज़र्स भी इस ऐप का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे।

WhatsApp की घोषणा के मुताबिक, Android 2.3.7 और उससे पुराने वर्ज़न पर काम कर रहे स्मार्टफोन के साथ-साथ iOS 8 और उससे पुराने वर्ज़न पर चल रहे डिवाइस के लिए सपोर्ट 1 फरवरी से बंद किया जाएगा। कुछ हफ्तों पहले से व्हाट्सऐप ने इन सभी वर्ज़न की डिवाइस चला रहे यूज़र्स को नए अकाउंट बानाने और अकाउंट को रि-वेरिफाई करने से भी प्रतिबद्ध कर दिया था। लेकिन पहले से चल रहे अकाउंट को यूज़र्स आज यानी 1 फरवरी 2020 तक इस्तेमाल कर सकते थे।
Advertisement

बता दें कि इस समय लाखों ऐसी डिवाइस हैं, जो एंड्रॉयड वर्ज़न 2.3.7 या इससे पुराने वर्ज़न पर काम कर रही हैं। इसके अलावा आईओएस 8 और इससे पुराने वर्ज़न वाले आईफोन यूज़र्स की सख्यां भी बहुत अधिक है।

व्हाट्सऐप KaiOS 2.5.1+ वर्ज़न पर चल रहे Jio Phone और Jio Phone 2 पर अभी भी काम कर रहा है। एंड्रॉयड और आईफोन यूजर्स के लिए व्हाट्सऐप Android OS 4.0.3 और उससे नए वर्ज़न और iOS 9 और उससे नए वर्ज़न पर काम करता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  3. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  4. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  5. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  6. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  7. OnePlus N6 Lite भारत में हुआ लॉन्च, 7,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  2. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  3. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. Portronics Mopcop Duo लॉन्च, घर से गायब कर देगा धूल, जानवरों के बाल से लेकर छोटी सी गंदगी, जानें
  5. Trump TV: टीवी चैनल पहुंचे कोर्ट तो व्हाइट हाउस ने लॉन्च कर दिया Trump TV, 24 घंटे दिखाएगा ट्रंप प्रशासन की खबरें
  6. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Days Sale में कितने का मिलेगा iPhone 17? डील का हुआ खुलासा
  8. OnePlus N6 Lite भारत में हुआ लॉन्च, 7,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Day Sale सेल पहले Samsung के Galaxy S25 FE 5G पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
  10. Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.