व्हाट्सऐप वेब से भी अब कर सकते हैं डॉक्यूमेंट शेयर

विज्ञापन
केतन प्रताप, अपडेटेड: 13 मई 2016 14:48 IST
व्हाट्सऐप ने आधिकारिक तौर पर अपनी लोकप्रिय मैसेजिंग सर्विस व्हाट्सऐप वेब की शुरुआत पिछले साल जनवरी में की थी। पिछले कई महीनों में इस डेस्कटॉप सर्विस में कई फीचर शामिल हुए। अब व्हाट्सऐप वेब में एक और बेहद काम का जरूरी फीचर जोड़ा गया है।

डेस्कटॉप पर अब व्हाट्सऐप के जरिए डॉक्यूमेंट साझा किए जा सकते हैं। इस फीचर की शुरुआत मोबाइल ऐप पर मार्च में हुई थी। इससे पहले, यूजर सिस्टम पर स्टोर किए गए तस्वीरों और वीडियो को व्हाट्सऐप वेब के जरिए साझा कर सकते थे। इसके अलावा यूजर वेबकैम से नई तस्वीर भी ले सकते थे। डॉक्यूमेंट शेयरिंग के फीचर को व्हाट्सऐप वेब में अटैचमेंट विकल्प में फोटोज, वीडियो और तस्वीरों के आइकन के साथ देखा जा सकता है।

हमने व्हाट्सऐप वेब पर इस नए फीचर को इस्तेमाल करने में हम कामयाब रहे। व्हाट्सऐप एंड्रॉयड और आईओएस ऐप से हम व्हाट्सऐप वेब को और व्हाट्सऐप वेब से एंड्रॉयड व आईओएस को फाइल भेज पाए। लेकिन इस फीचर के इस्तेमाल के दौरान हमने देखा कि, एक यूजर व्हाट्सऐप वेब से तब तक डॉक्यूमेंट नहीं भेज सकता जब तक कि रिसीव करने वाले के पास ऐप का लेटेस्ट वर्जन ना हो।
 

गौर करने वाली बात है कि व्हाट्सऐप ने अभी तक अपने व्हाट्सऐप वेब एफएक्यू पेज (आमतौर पर यूजर द्वारा पूछे जाने वाले सवाल) को अभी तक अपडेट नहीं किया है। यह पेज अटैचमेंट आइकन में अभी तक सिर्फ दो विकल्प ही दिखाता है। फेसबुक के स्वामित्व वाले व्हाट्सऐप द्वारा मोबाइल ऐप के लिए भी इस आने वाले अपडेट की आधिकारिक तौर पर घोषणा किए जाने की उम्मीद है।
Advertisement

हाल ही में, व्हाट्सऐप ने विंडोज और मैक के लिए डेस्कटॉप ऐप लॉन्च किए थे।  नए डेस्कटॉप ऐप मोबाइल पर मौजूद व्हाट्सऐप से पूरी तरह से सिंक होंगे। यह ऐप अलग से डेस्कटॉप पर चलेगा। इसका मतलब है कि ऐप इस्तेमाल करने पर डेस्कटॉप पर अलग नोटिफिकेशन आएगा। व्हाट्सऐप डेस्कटॉप को इस्तेमाल करने के लिए वेब क्लाइंट की तरह यूज़र को अपने स्मार्टफोन में मौजूद व्हाट्सऐप ऐप से एक क्यूआर कोड को स्कैन करना होगा। इसके लिए यूज़र को सेटिंग्स के अंदर व्हाट्सऐप वेब मेन्यू में जाना होगा। ऐसा करने से पहले यूज़र यह सुनिश्चित कर लें कि वे अपने एंड्रॉयड, आईओएस, विंडोज फोन या ब्लैकबेरी पर व्हाट्सऐप के लेटेस्ट वर्ज़न का इस्तेमाल कर रहे हैं।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Apps, Facebook, Social, WhatsApp
Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  3. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  8. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  9. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  10. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.