अब WhatsApp पर भेज सकेंगे सीक्रेट टेक्स्ट, पढ़ने के बाद खुद गायब होगा मैसेज!

WhatsApp एक नए View-Once Text Message फीचर पर काम कर रहा है। इसके जरिए यूजर्स ऐसे टेक्स्ट मैसेज भेज सकेंगे जिन्हें रिसीवर सिर्फ एक बार पढ़ पाएगा। फीचर फिलहाल डेवलपमेंट स्टेज में है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 17 जून 2026 11:08 IST
ख़ास बातें
  • WhatsApp में View Once Text Messages फीचर पर चल रहा काम
  • मैसेज सिर्फ एक बार पढ़ा जा सकेगा, फिर होगा गायब
  • फीचर सबसे पहले Apple TestFlight बीटा यूजर्स को मिल सकता है

WhatsApp जल्द View-Once Text Message फीचर लॉन्च कर सकता है

Photo Credit: Unsplash/ Grant Davies

WhatsApp अपने प्लेटफॉर्म पर एक नए प्राइवेसी फीचर पर काम कर रहा है। हाल ही में जानकारी सामने आई थी कि कंपनी Disappearing Messages के लिए "After Reading" ऑप्शन की टेस्टिंग कर रही है। अब एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि WhatsApp View-Once Text Messages फीचर भी लाने की तैयारी कर रहा है।

WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फीचर की मदद से यूजर्स टेक्स्ट मैसेज को भी View Once मोड में भेज सकेंगे। फिलहाल WhatsApp में View Once फीचर सिर्फ फोटो, वीडियो और वॉइस नोट्स के लिए उपलब्ध है।

रिपोर्ट के अनुसार, मैसेज टाइप करने के बाद यूजर्स Send बटन को लॉन्ग प्रेस करके "Send as view once" ऑप्शन चुन पाएंगे। इसके बाद रिसीवर उस मैसेज को सिर्फ एक बार ही देख सकेगा। मैसेज ओपन होने के बाद वह दोबारा दिखाई नहीं देगा।

यह फीचर पर्सनल चैट और ग्रुप दोनों में काम करेगा। हालांकि WhatsApp Channels में इसे उपलब्ध नहीं कराया जाएगा क्योंकि चैनल्स ब्रॉडकास्ट कम्युनिकेशन के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है कि यह फीचर उन यूजर्स के लिए काफी काम का साबित हो सकता है जो अभी किसी टेक्स्ट को View Once भेजने के लिए पहले उसे इमेज में जोड़कर भेजते हैं।

Advertisement

फिलहाल यह फीचर डेवलपमेंट स्टेज में है और अभी किसी बीटा टेस्टर के लिए उपलब्ध नहीं है। उम्मीद है कि आने वाले समय में WhatsApp के TestFlight बीटा यूजर्स को सबसे पहले इसका एक्सेस मिलेगा, जिसके बाद इसे सभी यूजर्स के लिए रोलआउट किया जा सकता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 17 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Reno 17 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. Redmi TV A55 2027 हुआ लॉन्च: 55-इंच 4K टीवी में मिलेगा 165Hz रिफ्रेश रेट, कीमत करीब ₹22 हजार!
  3. Xiaomi का धमाकेदार 150W साउंड वाला स्पीकर लॉन्च, 9,800mAh बैटरी, IP68 रेटिंग, 28 घंटे की बैटरी!
  4. Vivo X500s में हो सकता है कस्टम MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  5. आपका WhatsApp भी हैकर्स के निशाने पर? सरकार ने बताया किन वर्जन में है खतरा, तुरंत करें चेक
  6. JBL के नए Tune Buds 3 में दिखेंगे अंदर के पुर्जे, ANC और 48 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ हुए लॉन्च
  7. Samsung Galaxy A38 और Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. WhatsApp के अंदर ही मिलेगी ट्रैवल eSIM की सुविधा देगा, विदेश यात्रा में भी चलेगा वॉट्सऐप
  9. Motorola Edge 70 Neo मिलेगा फ्री! कंपनी दे रही मौका, ऐसे करें ऑफर क्लेम
  10. छोटे कपड़ों के लिए नहीं चलानी पड़ेगी बड़ी वॉशिंग मशीन, Xiaomi ने लॉन्च किया 2 ड्रम वाला छोटा मॉडल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.