WhatsApp में जल्द आने वाला है ये नया फीचर, मैसेज पर कर सकेंगे रिएक्ट

WhatsApp के आने वाले फीचर से यूजर्स को अलग-अलग इमोजी का इस्तेमाल करके मैसेज पर रिएक्ट करने की सुविधा मिलने की संभावना है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 27 नवंबर 2021 17:27 IST
ख़ास बातें
  • टिप्स्टर ने नए रिएक्शन इंफो टैब का स्क्रीनशॉट शेयर किया है।
  • iOS के लिए व्हाट्सएप बीटा के डेवलेपमेंट के दौरान फीचर को देखा गया है।
  • इसमें रिएक्शन मैसेज के नीचे दिखाई देंगे।

कहा जा रहा है कि यह फीचर अभी डेवलेपमेंट में है और हो सकता है कि यह लेटेस्ट बीटा में भी उपलब्ध न हो।

WhatsApp कथित तौर पर मैसेज रिएक्शन फीचर में विस्तार करने जा रहा है। इमोजी व्हाट्सएप पर मैसेज रिएक्शन के लिए बहुत पॉपुलर है। अब व्हाट्सएप के लिए खबर है कि यह मैसेज रिएक्ट करने वाले यूजर्स के लिए एक नया टैब फीचर्स में जोड़ने जा रहा है। एक नया रिएक्शन इन्फो (reaction info) टैब डेवलेपमेंट स्टेज में देखा गया है। मैसेज रिएक्शन इंडिविजुअल चैट और ग्रुप चैट में उपलब्ध होंगे। व्हाट्सएप के आने वाले फीचर से यूजर्स को अलग-अलग इमोजी का इस्तेमाल करके मैसेज पर रिएक्ट करने की सुविधा मिलने की संभावना है।

WABetaInfo की रिपोर्ट है कि व्हाट्सएप फ्यूचर अपडेट में मैसेज पर रिएक्ट करने की संभावना को साकार करने की योजना बना रहा है। कहा जा रहा है कि यह फीचर अभी डेवलेपमेंट में है और हो सकता है कि यह लेटेस्ट बीटा में भी उपलब्ध न हो। इसमें रिएक्शन मैसेज के नीचे दिखाई देंगे, साथ ही एक अलग रिएक्शन इन्फो टैब होगा जिससे यूजर्स देख पाएंगे कि मैसेज पर किसने रिएक्ट किया है। 

टिप्स्टर ने नए रिएक्शन इंफो टैब का स्क्रीनशॉट शेयर किया है। यह देखा गया है कि सभी प्रतिक्रियाओं को "All" नामक पहले टैब में लिस्ट किया गया है, फिर व्हाट्सएप ग्रुप, जिन्होंने एक खास इमोजी के द्वारा किसी मैसेज पर रिएक्ट किया, को एक अलग टैब में रखा गया है। WABetaInfo की रिपोर्ट है कि एक यूजर किसी खास मैसेज पर एक बार रिएक्ट कर पाएगा और रिएक्शन छह इमोजी तक सीमित हैं।

iOS के लिए व्हाट्सएप बीटा के डेवलेपमेंट के दौरान फीचर को देखा गया है, लेकिन व्हाट्सएप कथित तौर पर एंड्रॉयड के लिए भी व्हाट्सएप बीटा पर समान क्षमता लाने के लिए काम कर रहा है।
Advertisement

WhatsApp Web और WhatsApp for Desktop यूजर्स को हाल ही में एक नया कस्टम स्टिकर टूल मिला है जो यूजर्स को कंप्यूटर से फोटो का इस्तेमाल करके स्टिकर बनाने की सुविधा देता है। यह फीचर Mac और पीसी यूजर्स के लिए रोल आउट किया जा रहा है। इससे पहले यूजर्स को वॉट्सऐप पर भेजने से पहले अपने खुद के स्टिकर्स बनाने के लिए थर्ड पार्टी ऐप्स का इस्तेमाल करना होता था। यह एंड्रॉयड या आईओएस यूजर्स के लिए कब उपलब्ध होगा, इस पर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: WhatsApp, WhatsApp New Features
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  3. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  2. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  3. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  4. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  5. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  6. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  7. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  8. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  9. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
  10. ₹6000 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Samsung Galaxy A36 5G, जानें पूरा ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.