व्हाट्सऐप से जल्द एक साथ भेज सकेंगे कई सारे कॉन्टेक्ट

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 4 अप्रैल 2017 11:43 IST
व्हाट्सऐप एक नए फ़ीचर की टेस्टिंग कर रहा है जिससे एक साथ कई कॉन्टेक्ट को साझा किया जा सकता है। इससे पहले यूज़र एक साथ एक बार में एक कॉन्टेक्ट को ही साझा कर सकते थे, लेकिन अब इस लिमिट को बढ़ा दिया गया है। लेटेस्ट एंड्रॉयड बीटा वर्ज़न में इस फ़ीचर को देखा जा सकता है और जल्द ही इसे सभी यूज़र के लिएए जारी किया जा सकता है।

एंड्रॉयड पुलिस ने इस फ़ीचर को सबसे पहले देखा, इसकी रिपोर्ट में दाावा किया गया है कि इस फ़ीचर को एंड्रॉयड व्हाट्सऐप बीटा वर्ज़न 2.17.122 या 2.17.123 में दिया गया था। यह फ़ीचर पहले की तरह ही काम करता है लेकिन अब यूज़र एक साथ एक कॉन्टेक्ट की जगह, कई सारे कॉन्टेक्ट व्हाट्सऐप या ईमेल के जरिए भेज सकते हैं।

लेकिन अगर आप कई सारे यूज़र को जानकारी भेज रहे हैं तो, आपको कॉन्टेक्ट भेजने की पुरानी प्रक्रिया को ही अपनाना पड़ेगा। ख़ास बात है कि, किसी यूज़र को भेजे जाने वाले कॉन्टेक्ट के लिए कोई लिमिट नहीं है और हम एक यूज़र को एक साथ 100 से ज्यादा कॉन्टेक्ट भेज सके। यह फ़ीचर ग्रुप और इंडिविज़ुअल चैट दोनों में काम करता है। मल्टीपल कॉन्टेक्ट यूज़र को एक बॉक्स में दिखते हैं, जिसे खोलने पर यूज़र चुन सकते हैं कि किस कॉन्टेक्ट को वे अपने स्मार्टफोन में स्टोर करना चाहते हैं। यह प्रक्रिया काफ़ी स्पष्ट है क्योंकि एक साथ कई कॉन्टेक्ट को भेजने पर चैट फीड भर जाती।

जैसा कि पहले बताया गया, यह फ़ीचर अभी बीटा ऐप में ही उपलब्ध है। और अगर आप इस फ़ीचर को तुरंत पाना चाहते हैं तो गूगल प्ले पर बीटा टेस्टर के लिए साइनअप करें। सभी एंड्रॉयड या आईओएस यूज़र के लिए इस फ़ीचर के उपलब्ध होने को लेकर कोई जानकारी नहीं है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , WhatsApp, WhatsApp BEta, Contacts, Apps, Android, Social

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.