व्हाट्सऐप में शामिल हो सकते हैं वीडियोकॉल, क्यूआर स्कैनिंग समेत कई नए फीचर: रिपोर्ट

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 9 मई 2016 11:43 IST
व्हाट्सऐप अपनी मैसेजिंग सर्विस में कई नए फीचर शामिल करने पर काम कर रहा है। इससे पहले व्हाट्सऐप में कॉल बैक, वॉयसमेल और ज़िप फाइल शेयरिंग सपोर्ट जैसे फीचर आने की खबरें सामने आईं थीं। अब एक नई लीक से खुलासा हुआ है कि कंपनी वीडियो कॉलिंग समेत कई नए फीचर पर काम कर रही है।

एंड्रॉयड पुलिस ने ट्रांसलेशन रिक्वेस्ट का हवाला देते हुए खबर दी है कि व्हाट्सऐप वीडियो कॉलिंग जैसे कई ऐप पर तेजी से काम कर रहा है। नई ट्रांसलेशन रिक्वेस्ट में 'वीडियो कॉल', 'वीडियो कॉल इज अनअवेलेबेल एट दिस टाइम' जैसे शब्द शामिल है। इससे इशारा मिलता है कि कंपनी जल्द ही व्हाट्सऐप में वीडियो कॉल फीचर की शुरुआत कर सकती है।
Advertisement

रिपोर्ट में आगे कहा गया है हालांकि, इस फीचर के उन चुनिंदा डिवाइस पर चलने की बात कही जा रही है जो बीटा ऐप सपोर्ट कर रहे हैं। लेकिन अभी आम यूजर के लिए वीडियो कॉलिंग सपोर्ट आना बाकी है। अभी तक यह भी स्पष्ट नहीं है कि व्हाट्सऐप वीडियो कॉल फीचर को आम यूजर के लिए जारी करेगी या फिर वॉयस कॉलिंग फीचर की तरह ही इनवाइट प्रक्रिया की तरह उपलब्ध होगा। व्हाट्सऐप वॉयकॉल फीचर भी सिर्फ चुनिंदा यूजर के लिए ही उपलब्ध था।

फेसबुक के स्वामित्व वाले व्हाट्सऐप इसके अलावा 'सेंड ग्रुप इवाइट वाया लिंक, क्यूआर कोड और एनएफसी जैसे फीचर पर भी काम कर रहा है। रिपोर्ट और कुछ लीक स्क्रीनशॉट के अनुसार, कंपनी ऐसे तरीकों पर काम कर रही है जिससे एक सीमित सदस्यों वाला ग्रुप दूसरे व्हाट्सऐप यूजर को ग्रुप ज्वॉइनिंग के लिए इनवाइट कर सकता है।
Advertisement
 
व्हाट्सऐप में वीडियो कॉल फीचर आने की खबरें पिछले साल दिसंबर में सामने आई थीं। उस समय जर्मनी की एक वेबसाइट ने एंड्रॉयड डिवाइस में वीडियोकॉलिंग फीचर वाली कुछ लीक तस्वीरें जारी की थीं। अब खबर है कि व्हाट्सऐप में वीडियो कॉल, क्यूआर स्कैनिंग, एनएफसी टैग और वॉयसमेल जैसे कई नए फीचर पर काम कर रहा है।

पिछले महीने आई एक खबर के मुताबिक, कंपनी व्हाट्सऐप एंड्रॉयड और आईओएस ऐप में 'कॉल बैक' फीचर पर काम कर रही है। इस फीचर से यूजर बिना ऐप खोले बस बटन पर टैप कर ही अपने दोस्तों को वापस कॉल कर पाएंगे। इसके अलावा व्हाट्सैप आईओएस प्लेटफॉर्म के लिए वॉयसमेल फीचर भी शुरू कर सकता है। नए वॉयसमेल फीचर से यूजर अपने कॉन्टेक्ट को वॉयसमेल रिकॉर्ड कर भेज सकेंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Video Calling Android, Apps, Facebook, WhatsApp
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 9000mAh बैटरी और RGB लाइट के साथ आएगा OnePlus Nord 7! डिजाइन हुआ लीक
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 16 जल्द होगा भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  2. स्पेस एक्सप्लोरेशन की रेस में पाकिस्तान की एंट्री, चाइनीज स्पेसक्राफ्ट पर भेजा पहला एस्ट्रोनॉट
  3. WhatsApp यूजर्स अब स्टिकर में जोड़ सकेंगे अपनी आवाज, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  4. 9000mAh बैटरी और RGB लाइट के साथ आएगा OnePlus Nord 7! डिजाइन हुआ लीक
  5. WhatsApp पर आ गया वो फीचर, जिसका लंबे समय से था इंतजार, 2 हफ्ते पहले शेड्यूल कर पाएंगे मैसेज
  6. Nvidia में वापसी के बाद पहली मीटिंग में Jensen Huang ने एंप्लॉयीज से मांगी माफी
  7. Motorola Razr 2027 जल्द होगा लॉन्च, यहां आया नजर, स्पेसिफिकेशंस लीक
  8. JioAstro: टेलीकॉम के बाद Jio की ज्योतिष की दुनिया में एंट्री, ऐप बताएगा भविष्य और कुंडली
  9. Motorola Signature 27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल Sony प्राइमरी कैमरा
  10. लीक हुआ 350 करोड़ रिकॉर्ड्स का डेटा, ID-पासवर्ड भी शामिल, कहीं इसमें आपका अकाउंट तो नहीं?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.