WhatsApp पर मिलेगा टेलीग्राम की तरह यूजरनेम से सर्च करने वाला फीचर!

WhatsApp मैसेजिंग ऐप यूजरनेम फीचर को डिजाइन कर रहा है, जिससे WhatsApp यूजर्स, यूजरनेम को सर्च करके ऐप पर अन्य लोगों को सर्च कर पाएं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 4 दिसंबर 2023 17:19 IST
ख़ास बातें
  • WhatsApp नाम, यूजरनेम या नंबर के जरिए सर्च करने की सुविधा देता है।
  • WhatsApp ऐसे फीचर्स पर काम कर रहा है जिससे प्राइवेसी बेहतर होगी।
  • यूजर्स को यूजरनेम से सर्च करने की सुविधा आने वाले अपडेट के तौर पर मिलेगी।

WhatsApp सर्च यूजरनेम फीचर जल्द आ सकता है।

Photo Credit: Reuters

WhatsApp कथित तौर पर इस साल की शुरुआत में ऐप में यूजरनेम लाने के लिए काम कर रहा था। लोकप्रिय मैसेजिंग प्लेटफॉर्म के एंड्रॉइड पर बीटा वर्जन को एक ऐसे फीचर के साथ देखा गया था जो यूजर्स को अपनी प्रोफाइल के लिए एक यूजरनेम सेट करने की सुविधा देगा। कंपनी अब एक नए फीचर पर काम कर रही है जो ऐप पर अन्य यूजर्स को उनके यूजरनेम से सर्च करने की सुविधा देगा। कथित तौर पर एंड्रॉइड यूजर्स के लिए ऐप पर आगामी अपडेट के लिए यह फीचर तैयार किया जा रहा है।

WhatsApp फीचर ट्रैकर WABetaInfo के मुताबिक, मैसेजिंग ऐप यूजरनेम फीचर को डिजाइन कर रहा है, जिससे WhatsApp यूजर्स, यूजरनेम को सर्च करके ऐप पर अन्य लोगों को सर्च कर पाएं। टेलीग्राम पर यूजरनेम सर्च करने की सुविधा की तरह यह नया वॉट्सऐप अपडेट यूजर्स को अपना फोन नंबर शेयर किए बिना अंजान लोगों से चैट करने की सुविधा भी दे सकता है।
Advertisement

WABetaInfo की रिपोर्ट में कहा गया है कि यह फीचर Google Play Beta प्रोग्राम के जरिए WhatsApp वर्जन 2.23.25.19 अपडेट पर रोल आउट होगा। इसमें ऐप का एक स्क्रीनशॉट भी शामिल है, जहां सर्च बार देखा जा सकता है जो यूजर्स को नाम, यूजरनेम या नंबर के जरिए सर्च करने की सुविधा देता है। यह फीचर वॉट्सऐप पर कम्युनिकेशन को और ज्यादा प्राइवेट बना देगा क्योंकि यूजर्स को ऐप पर नई चैट शुरू करने के लिए अपना नंबर शेयर करने की जरूरत नहीं होगी। यूजर्स एक यूनिक यूजरनेम सेट करना, उसे बदलने या उसे पूरी तरह से हटाने का ऑप्शन भी चुन सकते हैं।

यूजर्स को यूजरनेम से सर्च करने की सुविधा आने वाले अपडेट के तौर पर मिलेगी। इस फीचर या इसकी रिलीज के बारे में अन्य कोई जानकारी फिलहाल उपलब्ध नहीं है। बीते माह जानकारी मिली थी, WhatsApp चैनल यूजरनेम पर काम कर रहा था जो कि चैनल सब्सक्राइबर्स को चैनल खोलने के लिए यूजरनेम दर्ज करने की सुविधा देगा। अक्टूबर में ऐप को iOS 2.23.20.71 के लिए वॉट्सऐप बीटा पर एक नए यूजरनेम पिकर पर काम करते हुए भी देखा गया था। रिपोर्ट के अनुसार, एक यूनिक यूजरनेम सेट करना, जो अल्फाबेट, नंबर और कुछ स्पेशल कैरेक्टर्स के साथ होगा।
Advertisement

WhatsApp ऐसे फीचर्स पर काम कर रहा है जिससे मैसेजिंग ऐप पर प्राइवेसी अधिक बेहतर होगी। हाल ही में कंपनी ने लॉक्ड चैट के लिए एक नया सीक्रेट कोड फीचर शुरू किया, जिससे यूजर्स अपनी निजी बातचीत को एक कोड के पीछे छिपा सकते हैं। लॉक्ड चैट पहले से ही फोन पिन या पासकोड का इस्तेमाल करके या यूजर्स के फेस या फिंगरप्रिंट को स्कैन करके सुरक्षित रखती है।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: WhatsApp, WhatsApp Features, WhatsApp New Feature

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  2. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  3. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  5. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  6. Flipkart Big Billion Day Sale सेल पहले Samsung के Galaxy S25 FE 5G पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
  7. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  8. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
  9. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
#ताज़ा ख़बरें
  1. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  2. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  4. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  5. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  6. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  7. Portronics Mopcop Duo लॉन्च, घर से गायब कर देगा धूल, जानवरों के बाल से लेकर छोटी सी गंदगी, जानें
  8. Trump TV: टीवी चैनल पहुंचे कोर्ट तो व्हाइट हाउस ने लॉन्च कर दिया Trump TV, 24 घंटे दिखाएगा ट्रंप प्रशासन की खबरें
  9. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  10. Flipkart Big Billion Days Sale में कितने का मिलेगा iPhone 17? डील का हुआ खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.