Whatsapp ने दिल्‍ली हाई कोर्ट में कहा, एन्क्रिप्शन हटाने पर मजबूर किया, तो छोड़ देंगे भारत

Whatsapp : मेटा के मालिकाना हक वाले वॉट्सऐप का कहना है कि एन्क्रिप्शन हटाने से यूजर्स की प्राइवेसी को खतरा हो सकता है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by अंकित शर्मा, अपडेटेड: 26 अप्रैल 2024 12:35 IST
ख़ास बातें
  • नए आईटी नियमों के खिलाफ वॉट्सऐप की याचिका
  • दिल्‍ली हाई कोर्ट में हो रही सुनवाई
  • एन्क्रिप्‍शन हटाने के खिलाफ है मैसेजिंग प्‍लेटफॉर्म

वॉट्सऐप ने कहा, नए आईटी नियम 2021 से यूजर्स की प्राइवेसी कमजोर होती है और यह लोगों के मौलिक अधिकारों के भी खिलाफ है।

Whatsapp : इंस्‍टेंट मैसेजिंग प्‍लेटफॉर्म वॉट्सऐप (Whatsapp) ने दिल्‍ली हाई कोर्ट में बड़ी बात कही है। एक न्‍यूज एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, वॉट्सऐप ने हाई कोर्ट में कहा है कि अगर उसे एन्क्रिप्शन हटाने के लिए मजबूर किया गया, तो वह अपना कामकाज बंद कर देगी यानी भारत से चली जाएगी। पूरा मामला नए आईटी नियमों से जुड़ा है। वॉट्सऐप और फेसबुक ने इन नियमों के खिलाफ दिल्‍ली हाई कोर्ट में याचिका दायर की है। मेटा के मालिकाना हक वाले वॉट्सऐप का कहना है कि एन्क्रिप्शन हटाने से यूजर्स की प्राइवेसी को खतरा हो सकता है। 

रिपोर्ट के अनुसार, इस मामले की सुनवाई जस्टिस मनमोहन और जस्टिस मनमीत प्रीतम सिंह अरोड़ा की बेंच कर रही थी। वॉट्सऐप की ओर से कोर्ट में दलील दी गई कि नए आईटी नियम 2021 से यूजर्स की प्राइवेसी कमजोर होती है और यह लोगों के मौलिक अधिकारों के भी खिलाफ है।  
Advertisement

वॉट्सऐप ने यह भी दलील दी कि दुनिया में कभी भी ऐसा नियम नहीं है, जिसमें एन्क्रिप्शन हटाने को मजबूर किया जाए। वॉट्सऐप ने कहा कि नया नियम उसकी सलाह के बिना पेश किया गया। 

दरअसल, नए आईटी नियम के तहत सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म्‍स और मैसेजिंग प्‍लेटफॉर्म्‍स को यूजर्स की चैट ट्रेस करने और किसी मैसेज के पहले सेंडर की पहचान करने के लिए कहा जा सकता है। अगर वॉट्सऐप को ऐसा करना पड़ा तो उसे सभी लोगों के तमाम मैसेजों को ट्रेस करना होगा और अपने पास सेव करना होगा, जोकि कंपनी की पॉलिसी से उलट है। 
Advertisement

वॉट्सऐप का मैसेजिंग सिस्‍टम एंड-टु-एंड एन्क्रिप्शन पर काम करता है। इसके तहत कोई मैसेज उसके सेंडर और रिसीवर के बीच सीमित रहता है। खुद वॉट्सऐप भी मैसेज में तांक-झांक नहीं करती यानी कोई किसी को क्‍या मैसेज लिख रहा है, वॉट्सऐप की इस पर नजर नहीं होती और सभी मैसेज एंड-टु-एंड एन्क्रिप्शन से सेफ होते हैं। कोई और उन्‍हें नहीं पढ़ सकता।  
Advertisement

हालांकि केंद्र सरकार पहले ही कोर्ट में यह तर्क दे चुकी है कि वॉट्सऐप और फेसबुक कानूनी तौर पर यूजर्स की प्राइवेसी की रक्षा करने का दावा नहीं कर सकते, क्‍योंकि वो अपने बिजनेस और व्‍यवसायिक फायदों के लिए लोगों की इन्‍फर्मेशन को मॉनटाइज करते हैं। 

 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  2. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  2. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  3. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  5. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  6. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  7. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  8. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  9. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.