व्हाट्सऐप इस्तेमाल करने वालों के लिए ये नुस्खें हैं काम के

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 5 अप्रैल 2016 18:56 IST
हममें से ज्यादातर लोग व्हाट्सऐप इस्तेमाल करते हैं। अधिकतर यूज़र अब मैसेज भेजने के लिए इसी मैसेंजर का इस्तेमाल करते हैं, क्योंकि लगभग हर कोई इस पर मौजूद है और यह भी हर प्लेटफॉर्म पर। व्हाट्सऐप को सिर्फ गूगल प्ले पर अब तक एक बिलियन से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है। लोकप्रियता के लिहाज से फेसबुक मैसेंजर ही इसके आसपास है। इस ऐप के ब्राउज़र वर्ज़न और वॉयस कॉलिंग फ़ीचर आ जाने के बाद इसे नज़रअंदाज कर पाना और मुश्किल हो गया है।

जो लोग हर दिन इस ऐप का इस्तेमाल करते हैं, हमने उनके लिए कुछ मज़ेदार ट्रिक्स चुनकर निकाले हैं। ये टिप्स आपका यूज़र एक्सपीरियंस बेहतर करेंगे।
Advertisement

1. ग्रुप चैट और नोटिफिकेशन को म्यूट करें
ग्रुप चैट नोटिफिकेशन कभी-कभार बेहद परेशान करने वाले हो सकते हैं। अगर आप काम कर रहे हैं तो वे बंद ही हों तो बेहतर है।
Advertisement

एंड्रॉयड
ग्रुप चैट पेज पर मेन्यू बटन दबाएं, फिर म्यूट पर टैब करें। इसके बाद टाइम फ्रेम निर्धारित करें कि आप ग्रुप को कितनी देर के लिए म्यूट मोड में चाहते हैं। आप समय निर्धारित करके नोटिफिकेशन को भी डिसेबल कर सकते हैं। यह फ़ीचर वेब ब्राउज़र पर भी उपलब्ध है।
Advertisement

आईफोन
ग्रुप चैट पेज पर जाएं, फिर ग्रुप सब्जेक्ट पर टैप करके ग्रुप इंफो स्क्रीन पर जाएं। इसके बाद म्यूट पर टैप करें। अब यह तय करें कि आप कितनी देर तक नोटिफिकेशन को म्यूट चाहते हैं।
Advertisement

2. ग्रुप में किस-किस ने आपका मैसेज पढ़ा
दो ब्लू टिक से पता चलता है कि सामने वाले शख्स ने आपका मैसेज पढ़ा या नहीं। आप यह भी जान सकते हैं कि ग्रुप चैट में आपके मैसेज को किस-किस ने पढ़ा है।
Advertisement

एंड्रॉयड
अपने द्वारा भेजे गए मैसेज पर ज़ोर से टैप करें। इससे मेन्यू बार पर एक सर्किल में 'i' नज़र आएगा। इसपर टैप करने के बाद आप जान पाएंगे कि मैसेज किस-किस को डिलीवर हुआ है और उसे किस-किस ने पढ़ा।

आईफोन
मैसेज इंफो स्क्रीन को किसी कॉन्टेक्ट या ग्रुप पर चैट को खोलकर देखा जा सकता है। इसमें अपने मैसेज को बायीं से दायीं तरफ स्वाइप करके डिलिवरी और रेड नोटिफिकेशन की जांच कर सकते हैं।

3. सेल्यूलर बैंडविथ बचाने के लिए मीडिया डिसेबल करें
व्हाट्सऐप आपको यह चुनने की इजाजत देता है कि आप क्या मोबाइल डेटा पर डाउनलोड करना चाहेंगे या वाई-फाई पर।

एंड्रॉयड
सेटिंग्स में जाएं, फिर डेटा यूज़ेज में। यहां पर मीडिया ऑटो-डाउनलोड का विकल्प मिलेगा। आप यह तय कर सकते हैं अब इमेज, ऑडियो, वीडियो और डॉक्यूमेंट को किस किस्म के इंटरनेट कनेक्शन पर डाउनलोड करना चाहेंगे।

आईफोन
व्हाट्सऐप सेटिंग्स > चैट सेटिंग्स > मीडिया ऑटो-डाउनलोड।

4. डेस्कटॉप से प्रोफाइल फोटो और स्टेटस मैसेज बदलना

इस नए फ़ीचर को व्हाट्सऐप वेब के बायीं तरफ कॉर्नर में दिए आइकन पर क्लिक करके एक्सेस किया जा सकता है। आप अपनी प्रोफाइल फोटो को लैपटॉप के कैमरे या वेबकैम से खींची तस्वीरें से बदल सकते हैं। ड्राइव से नई फोटो लेकर भी प्रोफाइल फोटो बदली जा सकती है। यह फ़ीचर उन ग्रुप में भी काम करता है जिनके आप एडमिन हैं।
 
5. लास्ट सीन और रेड रिसेप्ट्स यानी ब्लू टिक डीसेबल करें
डिफॉल्ट मोड में व्हाट्सऐप यह सार्वजनिक कर देता है कि आपने आखिरी बार ऐप को कब इस्तेमाल किया था। आप टाइमस्टांप, प्रोफाइल फोटो और स्टेटस मैसेज को अपनी चाहत के हिसाब से सार्वजनिक कर सकते हैं। आईफोन और एंड्रॉयड पर आपको सेटिंग्स > अकाउंट  > प्राइवेसी में जाना होगा।

आप ब्लू टिक को भी डिसेबल कर सकते हैं, लेकिन याद रहे कि ऐसा करने पर आप दूसरे के बारे में भी इस तरह की जानकारी मिल पाएगी।

6. ब्रॉडकास्ट मैसेज भेजें
यह एक बार में कई शख्स को एक ही मैसेज भेजने की तकनीक है।

एंड्रॉयड
मेन्यू में जाएं, फिर न्यू ब्रॉडकास्ट में। इसके बाद उन कॉन्टेक्ट को चुनें जिन्हें मैसेज भेजना है।

आईफोन
चैट स्क्रीन में टॉप पर मौजूद ब्रॉडकास्ट लिस्ट बटन पर टैप करें। इसके बाद स्क्रीन के निचले हिस्से में दिख रहे न्यू लिस्ट पर टैप करें। इसके बाद अपने कॉन्टेक्ट लिस्ट से फिल्टर करें और उसके बाद क्रिएट पर टैप करें।

7. नए नंबर पर माइग्रेट करें
अगर आपने अपना सिम कार्ड बदल लिया है तो आपके पास अकाउंट इंफॉर्मेशन, ग्रुप और सेटिंग्स माइग्रेट करने का तरीका है। ध्यान रहे कि ऐसा करने के साथ आपका पुराना नंबर डिलीट हो जाएगा। यह भी सुनिश्चित कर लें कि आपका नया सिम एक्टिव है और उसपर एसएमएस और कॉल आ रहे हैं।

एंड्रॉयड
मेन्यू > सेटिंग्स > अकाउंट > चेंज नंबर। इसके बाद पुराने फोन नंबर को पहले बॉक्स में लिखें और नए नंबर को दूसरे बॉक्स में।

आईफोन
सेटिंग्स > अकाउंट > चेंज नंबर। इसके बाद पुराने फोन नंबर को पहले बॉक्स में लिखें और नए नंबर को दूसरे बॉक्स में।

8. लिखित मैसेज की जगह वॉयस मैसेज भेजें
इसे टिप्स तो नहीं कहा जा सकता, लेकिन आपके पास समय की कमी है तो मैसेज टाइप करने के बजाय वॉयस मैसेज भेज सकते हैं। या फिर गूगल के स्पीच के टेक्स्ट इंजन का इस्तेमाल करके अपने द्वारा बोली गई बातों को टेक्स्ट फॉर्मेट में पा सकते हैं। आईफोन यूज़र छोटे से माइक बटन को दबाकर आईओएस डिक्टेशन फ़ीचर को एक्टिवेट कर सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Whatsapp, Whatsapp Messenger, Whatsapp Tips, Whatsapp Tweaks

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Pad Mini भारत में आ रहा 22 अक्टूबर को! 8000mAh बैटरी
  2. Apple ने महंगा कर दिया iPhone 16, लेकिन Amazon सेल में आज भी मिल रहा ₹15 हजार से ज्यादा सस्ता
  3. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने महंगा कर दिया iPhone 16, लेकिन Amazon सेल में आज भी मिल रहा ₹15 हजार से ज्यादा सस्ता
  2. Oppo Pad Mini भारत में आ रहा 22 अक्टूबर को! 8000mAh बैटरी
  3. Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G vs OnePlus N6: ₹20 हजार के बजट में मुकाबला
  4. Honor ने लॉन्च किए 10,000mAh और 20,000mAh के नए रेड कलर पावरबैंक, जानें कीमत और फीचर्स
  5. OnePlus 15 को Amazon Great Indian Festival Sale में खरीदें सस्ता, ऐसे कम हुई कीमत
  6. Xiaomi की नई वाशिंग एक बार 26 टी-शर्ट धो सकती है! IP54 रेटिंग के साथ लॉन्च
  7. ₹2250 सस्ता मिल रहा Motorola का 7000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart सेल में ऑफर
  8. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  9. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  10. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.