WhatsApp कर रहा लिंक प्राइवेसी फीचर की टेस्टिंग, पिक्चर-इन-पिक्चर पर चल रहा काम: रिपोर्ट

WhatsApp ने कथित तौर पर एक नया प्राइवेसी फीचर रोल आउट करना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 7 अप्रैल 2024 19:07 IST
ख़ास बातें
  • WhatsApp ने कथित नया प्राइवेसी फीचर रोल आउट करना शुरू कर दिया है।
  • इससे चैट में शेयर किए गए लिंक के प्राइवसी लेवल चुनने में मदद मिलती है।
  • वॉट्सऐप ने मई 2023 में स्मार्टफोन के लिए चैट लॉक फीचर शुरू किया था।

WhatsApp ने बीते साल चैट लॉक फीचर पेश किया था।

Photo Credit: Pexols/Anton

WhatsApp ने कथित तौर पर एक नया प्राइवेसी फीचर रोल आउट करना शुरू कर दिया है। इससे यूजर्स को उनकी चैट में शेयर किए गए लिंक के प्राइवसी लेवल चुनने में मदद मिलती है। इस फीचर की अभी तक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन इसे कुछ बीटा टेस्टिंग अकाउंट्स पर देखा गया है। कहा जा रहा है कि वॉट्सऐप ऐप के अंदर एक नया वीडियो व्यू फीचर भी तैयार कर रहा है। हाल ही में एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि कंपनी लिंक्ड डिवाइस के लिए लॉक्ड चैट फीचर पर काम कर रही है और इसके आगामी अपडेट में उपलब्ध होने की उम्मीद है। वॉट्सऐप ने शुरुआत में मई 2023 में स्मार्टफोन के लिए चैट लॉक फीचर शुरू किया था।

एंड्रॉइड पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार, वॉट्सऐप ने कुछ बीटा टेस्टर्स के लिए एक लिंक प्राइवेसी फीचर रोल आउट करना शुरू कर दिया है। यूजर्स इस फीचर के साथ लिंक प्रीव्यू बंद करना चुन सकते हैं, जिसका मतलब है कि लिंक के साथ कोई थंबनेल प्रीव्यू या आर्टिकल से संबंधित कोई अन्य डाटा नहीं होगा। इससे चैट पर नजर रखने की कोशिश करने वाले किसी भी व्यक्ति को लिंक से संबंधित कोई भी जानकारी नहीं मिलेगी।
Advertisement

इस फीचर से चैट को चेक करने और उन्हें नेविगेट करने में आसान बनाने में भी मदद मिलेगी। इससे भी जरूरी बात यह है कि इससे डाटा लीक को रोकने की भी उम्मीद है। वॉट्सऐप बीटा टेस्टर वॉट्सऐप के सेटिंग्स मीनू में प्राइवसी> एडवांस पर टैप करके लिंक प्रीव्यू डिसेबल ऑप्शन के तहत इस फीचर पर पहुंच सकते हैं। गैजेट्स 360 ने पुष्टि की है कि यह फीचर वॉट्सऐप के नए बीटा वर्जन पर चालू है।

इस बीच वॉट्सऐप फीचर ट्रैकर WABetaInfo की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कंपनी एक नया वीडियो व्यूइंग फीचर तैयार कर रही है। यह यूजर्स को ऐप के अंदर पिक्चर-इन-पिक्चर सेगमेंट में ऐप पर कॉन्टैक्ट के बीच शेयर्ड वीडियो को देखने की सुविधा देगा। यह पिक्चर-इन-पिक्चर फीचर जैसा है जो वॉट्सऐप पर शेयर्ड यूट्यूब और इंस्टाग्राम वीडियो देखने पर उपलब्ध होता है।
Advertisement

रिपोर्ट में कहा गया है कि वॉट्सऐप मीडिया वीडियो के लिए पिक्चर-इन-पिक्चर व्यू फीचर सिर्फ वॉट्सऐप ऐप्लिकेशन के अंदर उपलब्ध है, किसी अन्य ऐप पर नहीं। इसका मतलब यह है कि इस फीचर के साथ यूजर्स अपने किसी कॉन्टैक्ट द्वारा भेजे गए वीडियो को देख सकते हैं, चैट से बाहर आ सकते हैं और वॉट्सऐप के अंदर चैट या ग्रुप में बातचीत कर सकते हैं, जबकि वीडियो एक छोटी विंडो में चलता रहता है। इसमें यह भी कहा गया है कि इस फीचर पर अभी काम चल रहा है और यह बीटा टेस्टर्स के लिए भी उपलब्ध नहीं है।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: WhatsApp, WhatsApp Testing Link Privacy Feature

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  2. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  3. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  2. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  3. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  4. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  5. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  6. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  7. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  8. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
  9. iPhone 18 Pro Max vs Oppo Find X9 Ultra vs Vivo X300 Ultra: जानें कौन सा फ्लैगशिप है बेस्ट?
  10. 10,000mAh बैटरी वाले Redmi Note 17 Pro और Pro Max के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, 15 सितंबर को होंगे भारत में लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.