व्हाट्सऐप ने पुराने एंड्रॉयड, आईफोन और विंडोज़ फोन 7 स्मार्टफोन में काम करना किया बंद

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 2 जनवरी 2017 17:25 IST
लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप ने पुराने स्मार्टफोन में काम करना बंद कर दिया है। एंड्रॉयड 2.2 फ्रोयो या पुराने एंड्रॉयड वर्ज़न के अलावा आईफोन 3जीएस या आईओएस 6 और इससे कम ओएस पर चल रहे स्मार्टफोन का इस्तेमाल कर रहे यूज़र अब व्हाट्सैप नहीं चला पा रहे हैं। गौर करने वाली बात है कि इन डिवाइस की बाजार में हिस्सेदारी बहुत कम है- एंड्रॉयड 2.2 फ्रोयो पर 0.1 प्रतिशित डिवाइस, आईओएस 6 पर 2.6 प्रतिशत और आईफोन 3जीएस सात साल पुराना फोन बै। विंडोज़ फोन 7 यूज़र भी अब व्हाट्सऐप का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे।

फेसबुक के स्वामित्व वाली कंपनी व्हाट्सऐप ने सलाह दी है कि जो लोग व्हाट्सऐप पर अपने दोस्तों के साथ चैटिंग करना चाहते हैं तो उन्हें एक नए फोन पर अपग्रेड करने की जरूरत होगी।
Advertisement

व्हाट्सऐप ने शुरुआत में सभी ब्लैकबेरी (एंड्रॉयड नहीं) स्मार्टफोन और कुछ नोकिया हैंडसेट में व्हाट्सऐप सपोर्ट बंद करने की घोषणा की थी। लेकिन नवंबर में कंपनी ने इन यूज़र के लिए 30 जून 2017 तक व्हाट्सऐप सपोर्ट बढ़ाने का ऐलान किया था। कंपनी ने अपने ब्लॉग में लिखा, ''हम ब्लैकबेरी ओएस, ब्लैकबेरी 10, नोकिया एस40 और नोकिया सिंबियन एस60 के लिए 30 जून 2017 तक सपोर्ट बढ़ा रहे हैं। ''

व्हाट्सऐप में कई नए फ़ीचर आने की उम्मीद है। 2017 में कंपनी एक नया फ़ीचर लॉन्च कर सकती है जिससे किसी यूज़र को मैसेज भेजे जाने के बाद डिलीट या एडिट किया जा सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  2. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.