• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • व्हाट्सऐप स्टेटस फ़ीचर ने स्नैपचैट को पछाड़ा, हर रोज़ 17.5 करोड़ लोग कर रहे हैं इस्तेमाल

व्हाट्सऐप स्टेटस फ़ीचर ने स्नैपचैट को पछाड़ा, हर रोज़ 17.5 करोड़ लोग कर रहे हैं इस्तेमाल

व्हाट्सऐप स्टेटस फ़ीचर ने स्नैपचैट को पछाड़ा, हर रोज़ 17.5 करोड़ लोग कर रहे हैं इस्तेमाल
विज्ञापन
यह किसी से छिपा नहीं है कि पिछले कुछ महीनों में फेसबुक ने स्नैपचैट के सबसे अच्छे फ़ीचर को अपनाने की कोशिश की है। और कंपनी ने इन्हें अपने अलग-अलग ऐप्लिकेशन में जारी किया है। स्नैपचैट स्टोरीज़ में तस्वीरें और वीडियो 24 घंटे बाद गायब हो जाते हैं। और फेसबुक ने अपने इंस्टाग्राम, मैसेंजर और व्हाट्सऐप जैसे ऐप में इस फ़ीचर को दिया। इंस्टाग्राम पर फेसबुक द्वारा दिया गया फ़ीचर पहले ही सफल हो चुका है। लेकिन अब व्हाट्सऐप इसका विजेता बना है, स्नैपचैट को पछाड़ने के साथ स्टोरीज-जैसे व्हाट्सऐप स्टेटस फ़ीचर को हर रोज़ 17.5 करोड़ लोग इस्तेमाल कर रहे हैं।

व्हाट्सऐप ने फरवरी में एक नए व्हाट्सऐप स्टेटस टैब में स्नैपचैट के स्टोरीज़ जैसा फ़ीचर जारी किया था। व्हाट्सऐप को एक मैसेजिंग सेवा की तरह इस्तेमाल करने वाले कई यूज़र को शुरुआत में यह फ़ीचर पसंद नहीं आया था। लेकिन फेसबुक ने अपने प्रतिद्वंदी स्नैपचैट को पछाड़ने की मंशा के चलते, वैसे ही सोशल फ़ीचर अपने प्रोडक्ट में जारी किए। हालांकि, शुरुआत में आलोचना के बावज़ूद, फेसबुक की रिपोर्ट के अनुसार, इस फीचर का ख़ूब इस्तेमाल कर रहे हैं। ताजा आंकड़ों की मानें तो, हर महीने इस्तेमाल व्हाट्सऐप इस्तेमाल करने वालों की संख्या 120 करोड़ है।

सोशल नेटवर्किंग साइट दिग्गज़ फेसबुक की स्नैपचैट के खिलाफ़ लड़ाई कामयाब होती दिख रही है। क्योंकि स्नैपचैट के यूज़र बहुत धीमी गति से बढ़ रहे है। पिछले महीने ही ख़बर आई थी कि स्नैपचैट को 2016 के अंत तक 16 करोड़ से ज़्यादा लोग इस्तेमाल कर रहे थे, जबकि जून 2016 में स्नैपचैट इस्तेमाल करने वालों की संख्या 15 करोड़ थी। इस बीच, इंस्टाग्राम के स्टोरीज़ फ़ीचर को इस्तेमाल करने वालों की संख्या 20 करड़ पहुंच गई है जबकि तीन महीने से भी कम समय में व्हाट्सऐप स्टेटस फ़ीचर को 17.5 करोड़ लोग इस्तेमाल करने लगे हैं। फेसबुक ने हाल ही में मुख्य फेसबुक ऐप में स्टोरीज़ फ़ीचर को लॉन्च किया था।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली से पहले Price Hike का झटका! 1 अक्टूबर से महंगे हो जाएंगे AC, TV, फ्रिज समेत कई सामान
  2. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  3. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
  5. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  6. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  7. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  8. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  9. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  10. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »