Whatsapp पर आ रहा सबसे तगड़ा फीचर! अब ‘HD क्‍वॉलिटी’ में भेज सकेंगे फोटोज

मौजूदा वक्‍त में वॉट्सऐप से कोई भी फोटो डिफॉल्‍ट रूप से भेजी जाए, तो वह कम्‍प्रेस हो जाती है। इससे फोटो की क्‍वॉलिटी पर असर पड़ता है।

विज्ञापन
Written by Pranav Hegde, Edited by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 7 जून 2023 14:01 IST
ख़ास बातें
  • वॉट्सऐप ने इससे जुड़ा नया बीटा अपडेट रिलीज किया है
  • फीचर की टेस्टिंग शुरू कर दी गई है
  • अभी वॉट्सऐप से फोटो भेजने पर वह कम्‍प्रेस हो जाती है

अगले कुछ हफ्तों में यह फीचर सभी यूजर्स के लिए आ सकता है।

वॉट्सऐप (Whatsapp) के जरिए एचडी क्‍वॉलिटी में फोटोज ट्रांसफर करना बहुत जल्‍द मुमकिन होगा। मेटा के मालिकाना हक वाले ऐप ने इससे जुड़ा नया बीटा अपडेट रिलीज किया है। वॉट्सऐप ने लेटेस्‍ट iOS और बीटा वर्जनों के लिए फीचर की टेस्टिंग शुरू कर दी है। मौजूदा वक्‍त में वॉट्सऐप से कोई भी फोटो डिफॉल्‍ट रूप से भेजी जाए, तो वह कम्‍प्रेस हो जाती है। इससे फोटो की क्‍वॉलिटी पर असर पड़ता है। अक्‍सर लोग कहते हैं कि वॉट्सऐप से फोटो भेजने पर क्‍वॉलिटी अच्‍छी नहीं जाती। इस समस्‍या का निपटारा होने वाला है। जल्‍द वॉट्सऐप पर एक फीचर आ सकता है, जिसकी मदद से यूजर हाई-क्‍वॉलिटी इमेजेस भेज पाएंगे। 

सोशल मीडिया कंसल्‍टेंट मैट नवरा (Matt Navarra) ने इस फीचर को सबसे पहले स्‍पॉट किया। फीचर की कुछ डिटेल्‍स शेयर करते हुए उन्‍होंने एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है। स्‍क्रीनशॉट में एचडी क्‍वॉलिटी में फोटो भेजने का ऑप्‍शन दिखाई देता है। एचडी क्‍वॉलिटी इमेजेस ज्‍यादा क्लियर तो होती हैं, लेकिन स्‍टैंडर्ड क्‍वॉलिटी फोटोज के मुकाबले वह ज्‍यादा डेटा और स्‍पेस की खपत करती हैं। इसका मतलब है कि एचडी फोटोज सेंड करने पर डेटा ज्‍यादा खर्च होगा। एचडी फोटोज को स्‍टोर करने के लिए स्‍पेस की जरूरत भी अधिक होगी। 
Advertisement
 

इस बीच, WABetaInfo ने वॉट्सऐप के अपकमिंग फीचर से जुड़ी एक और जानकारी शेयर की है। बताया है कि यह फीचर वर्तमान में iOS बीटा वर्जन 23.11.0.76 और Android बीटा वर्जन 2.23.12.13 पर उपलब्ध है। रिपोर्ट के अनुसार, एचडी क्वॉलिटी ऑप्शन सेलेक्ट करने के बाद भी वॉट्सऐप फोटो को थोड़ा कम्‍प्रेस करेगा।
Advertisement

फोटो भेजने के लिए स्‍टैंडर्ड क्‍वॉलिटी का ऑप्‍शन ही डिफॉल्‍ट होगा। एचडी फोटो भेजने के लिए यूजर को हर बार वह ऑप्‍शन सेलेक्‍ट करना होगा। एचडी फोटो भेजने पर उसके साथ थंबनेल में छोटा एचडी आइकन भी वॉट्सऐप लगाएगा। हालांकि इस फीचर की मदद से स्‍टेटस में एचडी फोटो नहीं लगाई जा सकेगी। रिपोर्ट के अनुसार, अगले कुछ हफ्तों में यह फीचर सभी यूजर्स के लिए आ सकता है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  3. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  4. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  5. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  6. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  7. OnePlus N6 Lite भारत में हुआ लॉन्च, 7,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  2. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  3. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. Portronics Mopcop Duo लॉन्च, घर से गायब कर देगा धूल, जानवरों के बाल से लेकर छोटी सी गंदगी, जानें
  5. Trump TV: टीवी चैनल पहुंचे कोर्ट तो व्हाइट हाउस ने लॉन्च कर दिया Trump TV, 24 घंटे दिखाएगा ट्रंप प्रशासन की खबरें
  6. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Days Sale में कितने का मिलेगा iPhone 17? डील का हुआ खुलासा
  8. OnePlus N6 Lite भारत में हुआ लॉन्च, 7,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Day Sale सेल पहले Samsung के Galaxy S25 FE 5G पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
  10. Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.