WhatsApp यूजर्स अब स्टिकर में जोड़ सकेंगे अपनी आवाज, ऐसे काम करेगा नया फीचर

WhatsApp एक नए Sound Stickers फीचर की टेस्टिंग कर रहा है। इसकी मदद से यूजर्स एनिमेटेड स्टिकर में अपनी आवाज या ऑडियो क्लिप जोड़ सकेंगे।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 25 नवंबर 2026 17:07 IST
ख़ास बातें
  • WhatsApp पर अब आवाज के साथ एनिमेटेड स्टिकर भेज सकेंगे यूजर्स
  • वीडियो, अपनी आवाज या ऑडियो क्लिप से बना सकेंगे स्टिकर
  • फिलहाल चुनिंदा Android बीटा यूजर्स के लिए फीचर रोलआउट हो रहा है

WhatsApp के नए Sound Stickers फीचर से एनिमेटेड स्टिकर में आवाज भी जोड़ सकेंगे यूजर्स

Photo Credit: WhatsApp

WhatsApp पर चैटिंग को मजेदार बनाने के लिए कंपनी एक नया फीचर रोलआउट कर रही है। अब यूजर्स ऐसे एनिमेटेड स्टिकर बना सकेंगे, जिनके साथ आवाज भी जुड़ी होगी। यानी किसी वीडियो को स्टिकर में बदलने के साथ उसमें अपनी आवाज, कोई ऑडियो क्लिप या वीडियो की ओरिजिनल आवाज भी जोड़ सकेंगे। WhatsApp के इस फीचर को Sound Stickers नाम दिया गया है। फिलहाल इसे Android यूजर्स के लिए धीरे-धीरे उपलब्ध कराया जा रहा है।

यह फीचर पहले WhatsApp के Android बीटा वर्जन 2.26.41.3 में देखा गया था। अब WhatsApp फीचर्स ट्रैकर WABetaInfo के मुताबिक, इसे WhatsApp Beta for Android के वर्जन 2.26.47.1 पर कुछ यूजर्स के लिए रोलआउट किया जा रहा है। इसका इस्तेमाल करने के लिए WhatsApp में किसी चैट को खोलकर स्टिकर कीबोर्ड पर जाना होगा। यहां Create Sticker ऑप्शन पर टैप करने के बाद फोन की गैलरी से कोई वीडियो चुनना होगा। WhatsApp इस वीडियो को अपने आप एनिमेटेड स्टिकर में बदल देगा।

Advertisement

इसके बाद एडिटर स्क्रीन पर मिलने वाले नए Audio बटन से स्टिकर में आवाज जोड़ सकेंगे। इसके लिए अपनी आवाज रिकॉर्ड करने या फोन में मौजूद ऑडियो फाइल चुनने का ऑप्शन मिलेगा। अगर चुने गए वीडियो में पहले से आवाज है, तो उसे भी स्टिकर के साथ बरकरार रखा जा सकेगा।

आवाज वाले स्टिकर भेजने के बाद चैट में उनके ऊपर एक छोटा साउंड आइकन दिखाई देगा। इससे सामने वाले यूजर को पता चल जाएगा कि स्टिकर के साथ ऑडियो भी जुड़ा है। हालांकि, WhatsApp आवाज को डिफॉल्ट रूप से म्यूट रखेगा, ताकि चैट में अचानक कोई आवाज न बजने लगे। इसे सुनने के लिए रिसीवर को साउंड आइकन पर टैप करना होगा।

इस फीचर में प्राइवेसी का भी ध्यान रखा गया है। ट्रैकर के मुताबिक, स्टिकर और उसके साथ जुड़े ऑडियो को एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन से सुरक्षित रखा जाएगा। फिलहाल Sound Stickers फीचर Android यूजर्स के लिए फेज्ड तरीके से रोलआउट हो रहा है। इसलिए लेटेस्ट बीटा वर्जन इस्तेमाल करने वाले सभी यूजर्स को भी यह तुरंत नहीं मिलेगा। iPhone यूजर्स के लिए इसकी उपलब्धता को लेकर अभी जानकारी नहीं दी गई है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 9000mAh बैटरी और RGB लाइट के साथ आएगा OnePlus Nord 7! डिजाइन हुआ लीक
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp यूजर्स अब स्टिकर में जोड़ सकेंगे अपनी आवाज, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  2. 9000mAh बैटरी और RGB लाइट के साथ आएगा OnePlus Nord 7! डिजाइन हुआ लीक
  3. WhatsApp पर आ गया वो फीचर, जिसका लंबे समय से था इंतजार, 2 हफ्ते पहले शेड्यूल कर पाएंगे मैसेज
  4. Nvidia में वापसी के बाद पहली मीटिंग में Jensen Huang ने एंप्लॉयीज से मांगी माफी
  5. Motorola Razr 2027 जल्द होगा लॉन्च, यहां आया नजर, स्पेसिफिकेशंस लीक
  6. JioAstro: टेलीकॉम के बाद Jio की ज्योतिष की दुनिया में एंट्री, ऐप बताएगा भविष्य और कुंडली
  7. Motorola Signature 27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल Sony प्राइमरी कैमरा
  8. लीक हुआ 350 करोड़ रिकॉर्ड्स का डेटा, ID-पासवर्ड भी शामिल, कहीं इसमें आपका अकाउंट तो नहीं?
  9. Jio यूजर्स की मौज! इन 2 रिचार्ज प्लान में अब मिलेगा अनलिमिटेड 4G और 5G डेटा
  10. WhatsApp पर अब दोनों कैमरों से बना सकेंगे वीडियो, साथ में रिकॉर्ड होगा आपका रिएक्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.