WhatsApp कर रहा नए फीचर पर काम, ऑडियो-वीडियो कॉल के लिए मिलेगा नया म्यूट और कैमरा ऑफ बटन

WhatsApp लगातार अपने प्लेटफॉर्म को अपग्रेड रखने के लिए नए फीचर्स शामिल करता रहता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 7 अप्रैल 2025 18:03 IST
ख़ास बातें
  • WhatsApp एंड्रॉयड ऐप के लिए नए फीचर की टेस्टिंग कर रहा है।
  • नए फीचर में वॉयस कॉल उठाने से पहले माइक्रोफोन म्यूट करने की सुविधा होगी।
  • वीडियो कॉल उठाने से पहले कैमरा बंद करने के फीचर की टेस्टिंग हो रही है।

WhatsApp एक नए ऑप्शन की टेस्टिंग कर रहा है।

Photo Credit: Pexels/cottonbro studio

WhatsApp लगातार अपने प्लेटफॉर्म को अपग्रेड रखने के लिए नए फीचर्स शामिल करता रहता है। अब कंपनी कथित तौर पर अपने एंड्रॉयड ऐप के लिए नए फीचर की टेस्टिंग कर रही है, जिससे ऑडियो और वीडियो कॉलिंग अनुभव बेहतर हो सके। फीचर ट्रैकर का दावा है कि इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म एक नया फीचर तैयार कर रहा है जिससे यूजर को वॉयस कॉल उठाने से पहले अपने माइक्रोफोन को म्यूट करने की सुविधा मिलती है। इसके अलावा यह वीडियो कॉल के लिए इमोजी रिएक्शन और वीडियो कॉल उठाने से पहले कैमरा बंद करने के फीचर की टेस्टिंग कर रहा है। आइए वॉट्सऐप पर मिलने वाली आगामी फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।


WhatsApp पर नए फीचर


WhatsApp फीचर ट्रैकर WABetaInfo के अनुसार, मेटा का इंस्टेंट मैसेजिंग क्लाइंट ऐप के अंदर के वर्जन पर रिलीज के लिए तीन नए ऑडियो और वीडियो फीचर तैयार कर रहा है। कथित तौर पर यह एंड्रॉयड ऐप वर्जन 2.25.10.16 के लिए वॉट्सऐप बीटा पर नजर आया था। कहा जा रहा है कि इनमें से एक फीचर वॉयस कॉल में मदद करता है, जिससे यूजर कॉल उठाने से पहले अपने माइक्रोफोन को बंद कर सकते हैं और कॉल को म्यूट कर सकते हैं।

आपको बता दें कि कथित तौर पर WhatsApp एक नए ऑप्शन की टेस्टिंग कर रहा है, जो वीडियो कॉल उठाने से पहले डिवाइस के कैमरे को बंद करने का ऑप्शन देता है। फीचर ट्रैकर द्वारा शेयर किए गए स्क्रीनशॉट के आधार पर रिसीवर को वीडियो कॉल मिलने पर टर्न ऑफ योर वीडियो ऑप्शन नजर आ सकता है। इसका मतलब है कि कॉल सिर्फ वॉयस मोड में आएगी। बीते महीने एक समान फीचर पर काम चलने की जानकारी मिली थी जब इसे एपीके टियरडाउन में देखा गया था। एंड्रॉइड बीटा के लिए नई जानकारी वॉट्सऐप पर इसके जल्द लॉन्च होने का एक और संकेत है। अगर कैमरा पहले से ही बंद है तो ऐप कंफर्मेशन के तौर पर एक 'एक्सेप्ट विदआउट वीडियो' प्रॉम्प्ट भी दिखा सकता है।

WABetaInfo का दावा है कि एक और वीडियो वाला फीचर इमोजी रिएक्शन जल्द ही एंड्रॉयड पर आ सकता है। ऐसा कहा जाता है कि यह वीडियो कॉल में शामिल यूजर को रीयल-टाइम में इमोजी के साथ रिस्पॉन्स करने की सुविधा देता है। यूजर्स अपनी भावनाओं को जाहिर करने के लिए थम्स-अप, हंसने वाले इमोजी या दिल के साथ रिस्पॉन्स दे सकते हैं। यह फीचर तब मददगार साबित हो सकता है जब कोई यूजर किसी मैसेज पर रिस्पॉन्स करना चाहता है, लेकिन कंवर्सेशन को प्रभावित नहीं करना चाहता है। WABetaInfo का दावा है कि इन नए फीचर पर अभी भी काम चल रहा है, लेकिन गूगल प्ले बीटा प्रोग्राम के जरिए रजिस्टर्ड बीटा टेस्टर के लिए उपलब्ध हो सकते हैं।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix GT 50 Pro vs Vivo V80 vs OnePlus 15R: खरीदने से पहले देखें कंपेरिजन
  2. iQOO ने 9020mAh बैटरी वाला Pad Pro 8.8 किया लॉन्च, कॉम्पैक्ट साइज में फ्लैगशिप फीचर्स से लैस
  3. Karbonn फिर से कर रहा भारतीय स्मार्टफोन बाजार में एंट्री, Gen-Z यूजर्स को करेगा टार्गेट, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor X8e 4G Launch: 108MP कैमरा और 7700mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, जानें कीमत
  2. Samsung W27 Launch: 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन, कीमत में iPhone Duo को देगा टक्कर!
  3. iQOO 16 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  4. OnePlus Festive Sale 2026: OnePlus 15 से Nord सीरीज तक पर डिस्काउंट, Pad 4 के साथ फ्री मिलेगा Stylus
  5. Xiaomi 18 में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Huawei ने लॉन्च किया 5700mAh बैटरी वाला Pura 90 Plus, गेमिंग के लिए मिलेगा 300Hz टच सैंपलिंग रेट
  7. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max की सेल शुरू, फ्लिपकार्ट पर सीधे ₹30 हजार का डिस्काउंट
  8. Karbonn फिर से कर रहा भारतीय स्मार्टफोन बाजार में एंट्री, Gen-Z यूजर्स को करेगा टार्गेट, जानें सबकुछ
  9. Infinix GT 50 Pro vs Vivo V80 vs OnePlus 15R: खरीदने से पहले देखें कंपेरिजन
  10. Samsung Galaxy Buds On: कान के बाहर होंगे फिट, दमदार साउंड, बैटरी चलेगी 38 घंटे तक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.