व्हाट्सऐप एंड्रॉयड ऐप में आया पसंदीदा चैट को सबसे ऊपर रखने वाला फ़ीचर

व्हाट्सऐप ने आखिरकार अपना नया पिन चैट फ़ीचर अपने सभी एंड्रॉयड यूज़र के लिए जारी कर दिया है। इस फ़ीचर को इससे पहले इसी महीने एंड्रॉयड बीटा यूज़र के लिए जारी किया गया था। व्हाट्सऐप के पिन चैट फ़ीचर से व्हाट्सऐप यूज़र अपनी पसंदीदा चैट को चैट टैब में सबसे ऊपर पिन कर सकते हैं।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 19 मई 2017 11:38 IST
ख़ास बातें
  • व्हाट्सऐप पिन चैट फ़ीचर अब सभी यूज़र के लिए उपलब्ध है
  • इस फ़ीचर के जरिए अधिकतम 3 चैट को पिन कर सकते हैं
  • बीटा यूज़र को यह फ़ीचर सबसे पहले मिला था
व्हाट्सऐप ने आखिरकार अपना नया पिन चैट फ़ीचर अपने सभी एंड्रॉयड यूज़र के लिए जारी कर दिया है। इस फ़ीचर को इससे पहले इसी महीने एंड्रॉयड बीटा यूज़र के लिए जारी किया गया था। व्हाट्सऐप के पिन चैट फ़ीचर से व्हाट्सऐप यूज़र अपनी पसंदीदा चैट को चैट टैब में सबसे ऊपर पिन कर सकते हैं। नए फ़ीचर के साथ ही, व्हाट्सऐप यूज़र अपने चैट टैब में तीन पसंदीदा यूज़र के साथ हुई चैट को सबसे ऊपर पिन कर सकते हैं।

व्हाट्सऐप ने एंड्रॉयड के लिए पिन फ़ीचर का ऐलान करते हुए एकबयान में कहा, ''पिन चैट के आने के साथ ही, अब आपको अपने परिवार या अपने बेस्ट फ्रेंड को मैसेज करने के लिए लंबी चैट लिस्ट को स्क्रॉल नहीं करना पड़ेगा। यूज़र अपनी चैट लिस्ट में आसानी से एक्सेस के लिए तीन सबसे जरूरी ग्रुप या निज़ी चैट को सबसे ऊपर पिन कर सकते हैं। किसी चैट पर टैप करें और होल्ड करें। इसके बाद आपके स्क्रीन पर सबसे ऊपर दिख रहे पिन आइकन को टैप करें।''
Advertisement

लेकिन, निराशाजनक बात है कि पिन चैट फ़ीचर अभी सिर्फ तीन चैट को ही पिन करने की सुविधा देता है। इसके बाद चौथी चैट को पिन करने पर नोटिफिकेशन आती है, ''आप सिर्फ तीन चैट ही पिन कर सकते हैं।''

पिन विकल्प के अलावा, व्हाट्सऐप यूज़र किसी चैट को देर तक दबाने पर डिलीट, म्यूट और आर्काइव जैसे विकल्प भी देख सकते हैं।
Advertisement

नए पिन फ़ीचर की सबसे बड़ी ख़ासियत है कि एक बार किसी चैट को पिन करने पर यह आपकी चैट लिस्ट में सबसे ऊपर दिखाई देती है। चाहें आपके व्हाट्सऐप पर जितने भी ग्रुप या निज़ी मैसेज आएं। यूज़र को सभी नए आने वाले मैसेज पिन की गई चैट के बाद ही दिखेंगे। इसके अलावा यूज़र जब चाहें तब किसी चैट को अन-पिन कर सकते हैं। इसके लिए चैट पर देर तक टैप करना होगा और फिर पिन बटन को डिसेबल करना होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  2. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  2. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  4. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  6. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  7. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  8. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  9. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  10. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.