WhatsApp में आया नया टाइपिंग फीचर, अब बदल जाएगा टाइपिंग का अंदाज! जानें इसके बारे में

नए फीचर में यूजर्स को अब नई तरह का टाइपिंग इंडिकेटर देखने को मिलेगा।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 7 दिसंबर 2024 08:46 IST
ख़ास बातें
  • WhatsApp अपने यूजर्स के लिए एक और नया फीचर लेकर आ रहा है।
  • यूजर्स को अब नये तरह का टाइपिंग इंडिकेटर देखने को मिलेगा।
  • अब टाइपिंग बॉक्स के साथ ही में नया इंडिकेटर दिखाई देगा।

WhatsApp अपने यूजर्स के लिए एक और नया फीचर लेकर आ रहा है।

WhatsApp अपने यूजर्स के लिए एक और नया फीचर लेकर आ रहा है। मैसेजिंग प्लेटफॉर्म नया टाइपिंग इंडिकेटर फीचर यूजर्स के लिए उपलब्ध करवाने जा रही है जो iPhone और Android यूजर्स, दोनों के लिए ही आने वाले कुछ दिनों में उपलब्ध हो सकता है। नए फीचर के माध्यम से यूजर्स को अब नये तरह का टाइपिंग इंडिकेटर देखने को मिलेगा। इससे पहले यूजर्स को चैट के टॉप पर ही पता चलता था कि सामने वाला कुछ टाइप कर रहा है। लेकिन अब टाइपिंग बॉक्स के साथ ही में यह नया इंडिकेटर दिखाई देगा। 

WhatsApp यूजर्स को इससे टाइपिंग में एक नया अनुभव मिलेगा। यह नया टाइपिंग इंडिकेटर चैट फीड में ही दिखाई देगा। यह एक बबल यानी बुलबुले के जैसा दिखेगा (via) जो चैट विंडो में स्क्रीन के राइट साइड पर मौजूद होगा। जब सामने वाला यूजर कुछ टाइप करेगा तो आपको तीन डॉट इसमें चलते हुए दिखाई देंगे। इस फीचर को यूजर्स को एक्टिवेट करने की जरूरत नहीं होगी। यह डिफॉल्ट रूप से ही चालू हो जाएगा। 

नोट करने वाली बात यह भी है कि यह नया फीचर व्यक्तिगत चैट के साथ साथ ग्रुप चैट के लिए भी लागू होगा। यानी जब आप ग्रुप में चैट कर रहे होंगे तो टाइपिंग इंडिकेटर में उन सभी यूजर्स के प्रोफाइल भी देखे जा सकेंगे जो उस वक्त आपके अलावा टाइप कर रहे होंगे। यानी अब चैट में मल्टीपल यूजर्स टाइपिंग इंडिकेटर में दिखाई देंगे। 

Whatsapp से जुड़ी अन्य खबरों की बात करें तो इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर (I4C) ने डिजिटल फ्रॉड की रोकथाम के लिए 59 हजार से ज्यादा WhatsApp अकाउंट को ब्लॉक कर दिया है। साइबर क्राइम का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है, ऐसे में यह पहल खतरे से बचाने के प्रयास का हिस्सा है। यह एक्शन 2021 में I4C के तहत शुरू की गई सिटीजन फाइनेंशियल साइबर फ्रॉड रिपोर्टिंग एंड मैनेजमेंट सिस्टम की उपलब्धियों के तहत उठाए गए हैं। 
Advertisement

यह सिस्टम 9.94 लाख से ज्यादा कंप्लेंट को प्रभावी तरीके से मैनेज करते हुए 3,431 करोड़ रुपये से ज्यादा के फानेंशियल नुकसान को रोकने में मददगार रहा है। डिजिटल फ्रॉड को रोकने के लिए 1,700 Skype आईडी और 59 हजार WhatsApp अकाउंट ब्लॉक किए गए।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  2. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  3. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  4. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  5. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  6. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  7. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  8. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  9. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  10. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  11. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  3. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  4. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  5. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  6. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  7. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  8. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
  9. ₹6000 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Samsung Galaxy A36 5G, जानें पूरा ऑफर
  10. AI कैमरे की गजब गलती! गिटार को समझ लिया पीछे बैठा इंसान, काट दिया ₹500 का चालान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.