इन फोन पर नहीं चलेगा WhatsApp, आपका मोबाइल तो नहीं है शामिल !

WhatsApp के अनुसार, वर्तमान में व्हाट्सऐप सर्विस को Android 4 या उससे पुराने और iOS 11 या उससे पुराने वर्जन पर चलने वाले डिवाइस बंद कर दिया गया है।

इन फोन पर नहीं चलेगा WhatsApp, आपका मोबाइल तो नहीं है शामिल !
ख़ास बातें
  • 5 मई 2025 से केवल iOS वर्जन 15.1 और नए वर्जन को ही WhatsApp सपोर्ट मिलेगा
  • iPhone 5s, iPhone 6 और iPhone 6 Plus यूजर्स इस कैटेगरी में आते हैं
  • आईफोन यूजर्स को सर्विस यूज करते रहने के लिए अपने फोन को अपडेट करना होगा
विज्ञापन
WhatsApp बहुत पुराने हो चुके ऑपरेटिंग सिस्टम वर्जन पर सपोर्ट देना बंद करता रहता है। इस लिस्ट को समय-समय पर अपडेट किया जाता है। पुराने Android और iOS वर्जन पर चलने वाले डिवाइस के यूजर्स अपनी WhatsApp चैट्स खो सकते हैं। ऐसे में उनके लिए चैट्स को बैकअप करना जरूरी होगा। भले ही आज के समय में Android 15 या iOS 18 जारी कर दिया गया हो, लेकिन कई यूजर्स ऐसे भी होते हैं, जो बहुत पुराने सॉफ्टवेयर वर्जन पर चलने वाले फोन चला रहे होते हैं। व्हाट्सऐप इन डिवाइस के लिए सपोर्ट बंद कर देता है। हम यहां आपको उन सभी डिवाइस की लिस्ट बता रहे हैं, जिसके लिए WhatsApp सपोर्ट बंद होने जा रहा है।

सबसे पहले बता दें कि WhatsApp के अनुसार, वर्तमान में व्हाट्सऐप सर्विस को Android 4 या उससे पुराने और iOS 11 या उससे पुराने वर्जन पर चलने वाले डिवाइस बंद कर दिया गया है। केवल उन डिवाइस को WhatsApp सपोर्ट व अपडेट्स मिलेंगे, जो Android 5 या उससे नए और iOS 12 या उससे नए वर्जन पर चल रहे हैं। लेकिन अगले साल मई में एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है।

WhatsApp के FAQ पेज के अनुसार, 5 मई 2025 से केवल iOS वर्जन 15.1 और उससे नए वर्जन को ही WhatsApp सपोर्ट मिलेगा, जिसका सीधा मतलब है कि iPhone 5s, iPhone 6 और iPhone 6 Plus यूजर्स अगले साल मई से अपने डिवाइस पर WhatsApp का यूज नहीं कर सकेंगे।

अपने आईफोन पर WhatsApp का यूज करते रहने के लिए यूजर्स को उसे 15.1 वर्जन या उससे नए पर अपडेट करना होगा। यदि आप भी ऊपत बताए गए आईफोन मॉडल्स को चलाते हैं, तो Settings > General > Software Update पर अपडेट को चेक करें। 

व्हाट्सऐप का कहना है कि इस बदलाव का एक मुख्य कारण iOS के नए वर्जन में अपडेटेड API और बेहतर टेक्नोलॉजी शामिल हैं जिन पर WhatsApp नए फीचर्स देने के लिए भरोसा करता है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: WhatsApp, WhatsApp Support, WhatsApp Supported Devices
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  5. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  6. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  7. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  8. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  10. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »