WhatsApp New Feature: एक साथ 31 लोग कर सकेंगे व्हाट्सऐप ग्रुप कॉल!

WhatsApp कॉल टैब में कुछ मामूली सुधारों के साथ 31 यूजर्स के साथ ग्रुप कॉल शुरू करने का ऑप्शन दे दिया गया है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 18 सितंबर 2023 18:30 IST
ख़ास बातें
  • WhatsApp में अब 31 यूजर्स एक साथ ग्रुप कॉल कर सकते हैं
  • ये लिमिट पहले 15 यूजर्स की थी
  • Android के लिए Beta वर्जन 2.23.19.16 में कॉल टैब को भी थोड़ा बदला गया है
इंस्‍टेंट मैसेजिंग प्‍लेटफॉर्म WhatsApp ने हाल ही में ग्रुप कॉलिंग के लिए 7 यूजर्स की लिमिट को बढ़ाकर 15 कर दिया था। अब, प्लेटफॉर्म इस लिमिट को बढ़ा रहा है और इसकी शुरुआत ऐप के Beta वर्जन के साथ हो गई है। लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, WhatsApp बीटा ऐप पर ग्रुप कॉलिंग के लिए मैक्सिमम यूजर्स की लिमिट को बढ़ाकर 31 कर दिया गया है। बता दें कि पिछले साल WhatsApp ने ऐलान किया था कि ग्रुप कॉल में 32 पार्टिसिपेंट्स हिस्‍सा ले पाएंगे। इसमें शुरुआत में कुछ यूजर्स के साथ ग्रुप कॉल शुरू होगी और उसके बाद उस कॉल में यूजर्स को जोड़ा जा सकेगा।

WABteaInfo की रिपोर्ट के अनुसार, WhatsApp कॉल टैब में कुछ मामूली सुधारों के साथ 31 यूजर्स के साथ ग्रुप कॉल शुरू करने का ऑप्शन दे दिया गया है। Android बीटा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध इस फीचर को अपडेट वर्जन 2.23.19.16 में एक्सेस किया जा सकता है। रिपोर्ट आगे यह भी बताती है कि WhatsApp ने कॉल टैब में कुछ छोटे बदलाव भी जोड़े हैं।
Advertisement

अब, कॉल टैब में कॉल लिंक का उल्लेख नहीं किया गया है। यहां केवल यह दर्शाया गया है कि एक या अधिक कॉन्टैक्ट को कॉल करना संभव है। इसके अलावा, फ्लोटिंग एक्शन बटन को प्लस (+) आइकन के साथ अपडेट किया गया है।

जैसा कि हमने बताया, इस साल जुलाई में WhatsApp वर्जन 2.23.15.14 में ग्रुप कॉलिंग के लिए पार्टिसिपेंट की लिमिट को बढ़ाकर 15 यूजर्स तक कर दिया गया था। पहले से यूजर्स को कम लोगों के साथ कॉल शुरू करनी होती थी और बाद में अन्य यूजर्स को जोड़ना होता था, लेकिन पिछले अपडेट के बाद यूजर्स एक साथ 15 कॉन्‍टैक्‍ट्स के साथ ग्रुप कॉल कर सकते थे।
Advertisement

इससे अलग, बताते चलें कि हाल ही में Meta ने WhatsApp पर एक नया फीचर जोड़ा था, जिसके बाद यूजर्स HD क्‍वॉलिटी में फोटो शेयर कर सकते हैं। फीचर Android और iOS दोनों ही यूजर्स के लिए जारी किया गया था। इसमें यूजर्स को हर बार फोटो शेयर करने से पहले 'HD' ऑप्‍शन को सिलेक्‍ट करना होता है, जिसके बाद फोटो हाई क्वालिटी में शेयर होती है।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Note 17 Pro की सेल शुरू, ₹5000 डिस्काउंट पर खरीदने का मौका
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone में बिना फोटो-वीडियो डिलीट किए, स्टोरेज कैसे करें खाली, जानें
  2. OnePlus 16 में मिलेगा 165Hz के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, जल्द लॉन्च की तैयारी
  3. India vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच T-20 आज, जानें कब और कहां देखें लाइव प्रसारण
  4. Vivo X500 Pro, Vivo X500 Pro Max में मिलेगा नया MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  5. 5 हजार हो या 1 लाख, UPI से इन ट्रांजेक्शन पर नहीं लगेगा 5 रुपये से ज्यादा MDR चार्ज
  6. iQOO का 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी वाला फोन हुआ सस्ता, जानें कितनी हो रही बचत
  7. सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब बनेगा भारत: प्रधानमंत्री मोदी
  8. BGMI Free Rewards: देर होने से पहले यूज कर लें ये 50 Redeem Codes, फ्री में मिलेंगे कई रिवॉर्ड्स
  9. Meta One हुआ लॉन्च, अब Instagram, Facebook, WhatsApp, Meta AI पर मिलेंगे 50 से ज्यादा फीचर्स
  10. रात में भी दिखेगा रंगीन वीडियो! Xiaomi ने लॉन्च किया ₹5,500 वाला AI 4K Smart Camera
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.