WhatsApp New Feature: स्टेटस को Instagram पर स्टोरी की तरह कर सकेंगे शेयर!

शेयर किए गए स्क्रीनशॉट में, Facebook और Instagram पर स्टेटस अपडेट शेयर करने के ऑप्शन स्टेटस प्राइवेसी टैब में दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 4 दिसंबर 2023 21:40 IST
ख़ास बातें
  • Android के लिए WhatsApp Beta ऐप पर देखा गया एक नया फीचर
  • यूजर्स WhatsApp स्टेटस को सीधे इंस्टाग्राम पर शेयर कर सकेंगे
  • फिलहाल केवल Facebook पर शेयर करने का ऑप्शन मिलता है
WhatsApp ने हाल ही में लॉक की गई चैट के लिए एक नया सीक्रेट कोड फीचर शुरू किया, जो यूजर्स को लॉक की गई चैट को केवल एक खास गुप्त कोड के जरिए अनलॉक करने की अनुमति देता है। यह भी बताया गया है कि प्लेटफॉर्म कई नए फीचर्स पर काम कर रहा है। कहा जा रहा है कि व्हाट्सऐप WhatsApp Web और WhatsApp Desktop वर्जन में "View Once" फोटो और वीडियो फीचर को फिर से पेश कर रहा है। इसके अलावा, प्लेटफॉर्म कथित तौर पर टेलीग्राम (Telegram) पर उपलब्ध फीचर के समान 'Search by username' फीचर पर भी काम कर रहा है। एक नई रिपोर्ट से पता चलता है कि Meta के स्वामित्व वाली कंपनी जल्द ही यूजर्स को अपने WhatsApp स्टेटस को Instagram पर शेयर करने की अनुमति दे सकती है।

WhatsApp फीचर ट्रैकर, WABetaInfo ने एक हालिया पोस्ट में शेयर किया है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक ऑप्शनल फीचर पर काम कर रहा है, जो यूजर्स को व्हाट्सऐप स्टेटस को सीधे इंस्टाग्राम पर शेयर करने की अनुमति दे सकता है। इसे Google Play Store पर Android के लिए WhatsApp Beta v2.23.25.20 पर देखा गया था। प्लेटफॉर्म पहले से ही यूजर्स को फेसबुक पर व्हाट्सऐप स्टेटस शेयर करने का विकल्प देता है। नया फीचर भी कुछ ऐसा ही हो सकता है।

WABetaInfo द्वारा शेयर किए गए स्क्रीनशॉट में, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर स्टेटस अपडेट शेयर करने के ऑप्शन स्टेटस प्राइवेसी टैब में दिखाई दे रहे हैं। शेयर टू फेसबुक ऑप्शन के समान, यूजर्स के पास इस फीचर को सक्षम या अक्षम करने का विकल्प होगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि व्हाट्सऐप द्वारा भविष्य में सभी यूजर्स के लिए इस फीचर को पेश करने की उम्मीद है, लेकिन कोई सटीक समयरेखा नहीं दी गई है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि यूजर्स सामान्य इंस्टाग्राम स्टोरीज की तरह इंस्टाग्राम स्टोरी के रूप में शेयर किए गए व्हाट्सऐप स्टेटस के व्यूअर्स को भी कंट्रोल करने में सक्षम होंगे। एक बार लॉन्च होने के बाद, यह फीचर जानकारी शेयर करना आसान बना देगी और सभी प्लेटफार्मों पर कंटेंट शेयर करने की विश्वसनीयता और स्थिरता में सुधार कर सकती है।
Advertisement

इसके अलावा, लोकप्रिय मैसेजिंग प्लेटफॉर्म के Android पर बीटा वर्जन को एक ऐसे फीचर के साथ देखा गया था, जो ऐप पर अन्य यूजर्स को उनके यूजरनेम से सर्च करने की सुविधा देगा। कथित तौर पर एंड्रॉयड यूजर्स के लिए ऐप पर आगामी अपडेट के लिए यह फीचर तैयार किया जा रहा है। टेलीग्राम पर यूजरनेम सर्च करने की सुविधा की तरह यह नया WhatsApp अपडेट यूजर्स को अपना फोन नंबर शेयर किए बिना अंजान लोगों से चैट करने की सुविधा भी दे सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: WhatsApp, WhatsApp Share on Instagram, Instagram
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  2. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  2. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  3. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  4. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  5. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  6. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  7. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  8. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  9. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  10. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.