WhatsApp में आ रहा है नया फीचर, भेज सकेंगे वीडियो मैसेज

आप व्हाट्सऐप चैट विंडो में माइक्रोफोन आइकन पर टैप कर सकते हैं, जो कैमरा आइकन से बदल दिया जाता है। यह आपको एक वीडियो मैसेज रिकॉर्ड करने देगा, जिसकी लंबाई 60 सेकंड तक हो सकती है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 14 जून 2023 21:45 IST
ख़ास बातें
  • iOS के लिए व्हाट्सऐप बीटा वर्जन 23.12.0.71 में देखा गया है फीचर
  • Android के लिए व्हाट्सऐप बीटा वर्जन 2.23.13.4
  • चैट विंडो के अंदर से वॉयस मैसेज के समान वीडियो मैसेज भेज सकेंगे यूजर्स
WhatsApp ने iOS और Android के लिए लेटेस्ट Beta वर्जन पर एक नए वीडियो मैसेज फीचर को टेस्ट करना शुरू कर दिया है। वॉयस मैसेज की तरह, नया फीचर यूजर्सक को वीडियो रिकॉर्ड करने और भेजने के लिए एक क्विक शॉर्टकट देगा। इसके जरिए आप चैट करते समय तुरंत एक बटन के टैप से वीडियो रिकॉर्ड और भेज सकते हैं। इस फीचर में यूजर छोटे वीडियो रिकॉर्ड करके भेज सकेंगे।

WhatsApp फीचर ट्रैकर WABetaInfo द्वारा iOS के लिए व्हाट्सऐप बीटा वर्जन 23.12.0.71 और एंड्रॉयड के लिए व्हाट्सऐप बीटा वर्जन 2.23.13.4 पर नया वीडियो मैसेज फीचर देखा गया, जो स्क्रीन के नीचे चैट बार पर अटैचमेंट बटन के बगल में मौजूद है।
Advertisement

फीचर ट्रैकर द्वारा शेयर की गई जानकारी के अनुसार, आप व्हाट्सऐप चैट विंडो में माइक्रोफोन आइकन पर टैप कर सकते हैं, जो कैमरा आइकन से बदल दिया जाता है। यह आपको एक वीडियो मैसेज रिकॉर्ड करने देगा, जिसकी लंबाई 60 सेकंड तक हो सकती है। ट्रैकर का कहना है कि यदि आपको कोई वीडियो मैसेज प्राप्त होता है, तो आप इसे बड़ा करने के लिए इसपर सिंगल टैप कर सकते हैं। ऑडियो डिफॉल्ट रूप से म्यूट होगा, जिसे अनम्यूट किया जा सकता है।
Gadgets 360 Android के लिए WhatsApp के लेटेस्ट वर्जन पर इस नए फीचर को टेस्ट करने में असमर्थ था। हालांकि, फीचर ट्रैकर का कहना है कि आने वाले हफ्तों में इसे और अधिक यूजर्स के लिए रोल आउट करने की उम्मीद है।

WhatsApp पर टेक्स्ट मैसेज, अटैचमेंट के साथ-साथ वॉयस और वीडियो कॉल की तरह, नए वीडियो मैसेज फीचर को एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन के तहत रखा गया है। इन मैसेज को किसी अन्य चैट पर फॉरवर्ड नहीं किया जा सकता है और आप केवल वे वीडियो संदेश भेज सकते हैं जिन्हें आपके फोन के कैमरे के जरिए कैप्चर किया गया है। हालांकि, यह ध्यान देने योग्य है कि वीडियो मैसेज प्राप्त करने वाला व्यक्ति किसी अन्य चैट या ग्रुप के साथ वीडियो मैसेज शेयर करने के लिए अपनी स्क्रीन के कंटेंट को रिकॉर्ड कर सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: WhatsApp, WhatsApp Video Message, WhatsApp New Feature
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  4. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  5. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  6. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  2. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  3. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  4. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  5. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  6. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  7. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  9. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  10. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.