• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • एक WhatsApp अकाउंट को कई डिवाइस पर चला सकेंगे यूज़र्स, जल्द जुड़ेगा मल्टी डिवाइस फीचर!

एक WhatsApp अकाउंट को कई डिवाइस पर चला सकेंगे यूज़र्स, जल्द जुड़ेगा मल्टी-डिवाइस फीचर!

WhatsApp अपने मल्टी-डिवाइस सपोर्ट को एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन के साथ जल्द ही उपलब्ध करवा सकता है। Facebook के स्वामित्व वाले इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप ने कुछ समय के लिए अपने गोपनीयता-केंद्रित एन्क्रिप्शन की मार्केटिंग की है।

एक WhatsApp अकाउंट को कई डिवाइस पर चला सकेंगे यूज़र्स, जल्द जुड़ेगा मल्टी-डिवाइस फीचर!

माना जा रहा है कि व्हाट्सएप 2019 से ही मल्टी डिवाइस सपोर्ट पर काम कर रहा है।

ख़ास बातें
  • एंड टू एंड एन्क्रिप्शन सेंडर और रिसीवर की चैट सुरक्षित रखता है।
  • नया एडीशन अगले एक या दो महीने में पब्लिक बीटा में हो सकता है उपलब्ध।
  • कई डिवाइसेज पर Whatsapp का उपयोग करते समय भी होगी चैट सुरक्षित।
विज्ञापन
WhatsApp अपने मल्टी-डिवाइस सपोर्ट को एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन के साथ जल्द ही उपलब्ध करवा सकता है। Facebook के स्वामित्व वाले इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप ने कुछ समय के लिए अपने गोपनीयता-केंद्रित एन्क्रिप्शन की मार्केटिंग की है। इसके बारे में दावा किया जाता है कि यह टेक्स्ट और वॉयस मैसेज, फोटो, वीडियो, डॉक्यूमेंट और कॉल को इस तरह से सुरक्षित रखता है कि वे सेंडर और रिसीवर को छोड़कर किसी के द्वारा भी एक्सेस नहीं किए जा सकते। हालांकि, उनके बीच संचार को समन्वयित करने के साथ-साथ कई डिवाइसेज पर समान स्तर की सुरक्षा को सक्षम करना इतना आसान नहीं है। इसके लागू करने में कई तकनीकी चुनौतियां शामिल हैं।

हालाँकि WhatsApp ने अभी तक इसकी आधिकारिक डीटेल्स नहीं दी हैं।  WhatsApp बीटा ट्रैकर WABetaInfo ने बताया है कि WhatsApp पर उपलब्ध एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन इसके आगामी मल्टी-डिवाइस सपोर्ट के साथ कम्पैटिबल होगा।

इस महीने की शुरुआत में, मार्क जुकरबर्ग ने WABetaInfo के साथ एक कथित वार्तालाप में उल्लेख किया कि व्हाट्सएप पर मल्टी-डिवाइस सपोर्ट का उपयोग करते समय चैट अभी भी एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड होगी। WABetaInfo द्वारा साझा किए गए स्क्रीनशॉट से पता चलता है कि Facebook के सीईओ ने कहा कि कंपनी ने सुरुचिपूर्ण तरीके से एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन को लागू करने में शामिल चुनौतियों का समाधान किया। जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि कई डिवाइसेज पर मैसेजिंग ऐप का उपयोग करते समय भी यूजर्स के बीच चैट सुरक्षित रहे।

माना जा रहा था कि WhatsApp जुलाई 2019 से मल्टी-डिवाइस सपोर्ट को इनेबल करने पर काम कर रहा है। यह फीचर यूजर्स को एक साथ चार डिवाइस पर ऐप चलाने की अनुमति देता है। ऐसा लगता है कि यह अपने आंतरिक परीक्षण के अंतिम चरण में है क्योंकि हाल के दिनों में नए एडीशन की डीटेल देने वाले स्क्रीनशॉट ऑनलाइन दिखाई दिए। WhatsApp के प्रमुख विल कैथकार्ट ने भी कथित तौर पर WABetaInfo के साथ आदान-प्रदान किए गए मैसेज में उल्लेख किया है कि नया एडीशन अगले एक या दो महीने में पब्लिक बीटा में उपलब्ध करवाया जा सकता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली पर स्मार्टफोन की ऑफलाइन सेल्स में 20 प्रतिशत की गिरावट, प्राइसेज महंगे होने का असर
  2. PlayStation 5 की कुल सेल्स हुई 10 करोड़ यूनिट्स से ज्यादा, GTA 6 के लॉन्च से पहले बढ़ी डिमांड 
  3. Samsung का टैबलेट खरीदना हुआ महंगा, Galaxy Tab A11+ के सभी वेरिएंट्स की बढ़ी कीमत!
  4. BGMI 4.7 Update: रिलीज डेट हुई कंफर्म, गेम में आएंगे नए इवेंट और मिलेंगे एक्सक्लूसिव रिवॉर्ड
  5. Redmi K100 Ultra में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  6. Vivo X500s में मिल सकता है 64 मेगापिक्सल पेरिस्कोप कैमरा, 6.85 इंच डिस्प्ले
  7. सर्दियों में ठंड से बचाएंगे ये 5 रूम हीटर, कीमत ₹1,500 से भी कम!
  8. iQOO 16R के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  9. सर्दी में चला रहे हैं रूम हीटर तो भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां
  10. Jio vs Airtel vs VI vs BSNL: कौन सा 3 महीने वाला प्लान है ज्यादा सस्ता
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »