Whatsapp पर आ रहा अब तक का सबसे शानदार फीचर! यकीनन आप इस्‍तेमाल किए बिना नहीं रह पाएंगे!

Whatsapp : कंपनी कथित तौर पर इस फीचर को टेस्‍ट कर रही है। इसके बाद लोग कोई मैसेज खुद को भी वॉट्सऐप पर भेज सकेंगे।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 2 नवंबर 2022 13:05 IST
ख़ास बातें
  • वॉट्सऐप पर जल्‍द खुद को भी मैसेज भेज सकेंगे लोग
  • अभी तक ऐसा करना सिर्फ ट्रिक्‍स से ही मुमकिन हो पाता है
  • इस फीचर को अभी टेस्‍ट किया जा रहा है

Whatsapp : फ‍िलहाल यह फीचर एंड्रॉयड बीटा यूजर्स के लिए रिलीज किया गया है। टेस्टिंग सफल हुई, तो इसे आम यूजर्स केे लिए भी लाया जाएगा।

वॉट्सऐप (Whatsapp) यूजर्स को आनेवाले दिनों में ढेरों नए फीचर्स की सौगात मिलने वाली है। अगर आप वॉट्सऐप इस्‍तेमाल करते हैं, तो ऐप पर नए फीचर्स के लिए तैयार हो जाइए। इनमें सबसे खास होने वाला है ‘सेल्फ-मैसेजिंग फीचर'। इसकी मदद से लोग खुद को मैसेज भेज पाएंगे। अभी ऐसा करना मुमकिन नहीं है। वॉट्सऐप पर कोई मैसेज खुद को भेजने के लिए पहले उसे अपने किसी करीबी को भेजना पड़ता है और फ‍िर उसके मोबाइल से अपने वॉट्सेएप पर भेजना होता है। यह मुश्किल अब आसान होने वाली है। बताया जाता है कि कंपनी कथित तौर पर इस फीचर को टेस्‍ट कर रही है। इसके बाद लोग कोई मैसेज खुद को भी वॉट्सऐप पर भेज सकेंगे।  

WABetaInfo के मुताबिक, वॉट्सऐप कुछ इम्‍प्रूवमेंट्स की टेस्टिंग कर रहा है। इनमें 'मैसेज योरसेल्फ' शामिल है। फ‍िलहाल यह फीचर एंड्रॉयड बीटा यूजर्स के लिए रिलीज किया गया है। टेस्टिंग सफल हुई, तो इसे आम यूजर्स केे लिए भी लाया जाएगा। एंड्रॉयड के साथ-साथ आईओएस यूजर्स भी फीचर को इस्‍तेमाल कर पाएंगे और कोई भी जरूरी मैसेज खुद को भेज सकेंगे या वह एक तरह से यूजर की प्रोफाइल पर सेव हो जाएगा। 

बताया जाता है कि वॉट्सऐप में कोई मैसेज खुद को भेजने के लिए यूजर्स को ‘मी (यू)' नाम से एक नया चैट ऑप्‍शन मिल सकता है, जो उन्‍हें खुद को मैसेज भेजने की इजाजत देगा। अभी यह सुविधा उपलब्‍ध नहीं है। हालांकि कई लोगों ने इसका तोड़ भी निकाला हुआ है, वो ऐसे ग्रुप्‍स पर मैसेज भेजते हैं, जिनमें सिर्फ वह ही पार्टिसिपेंट है। ऐसा करके मैसेज एक ग्रुप में पहुंच जाता है। क्‍योंकि उसमें कोई और शामिल नहीं है, इसलिए मैसेज यूजर्स तक ही सीमित रहता है।  

नया फीचर इसे और आसान बना देगा। उन लोगों को फायदा होगा जो जरूरी मैसेज और फाइल्‍स खुद को ट्रांसफर करना चाहते हैं। 
Advertisement
 

वॉट्सऐप से लीजिए मेट्रो का टिकट

यूजर्स को अपने प्‍लेटफॉर्म से जोड़ने के लिए वॉट्सऐप कई और कदम भी उठा रहा है। वॉट्सऐप ने बंगलूरू मेट्रो के साथ मिलकर एक सर्विस शुरू की है। इसमें सिर्फ एक मैसेज के जरिए लोगों को टिकट उपलब्‍ध कराया जाएगा। बंगलूरू में नम्मा मेट्रो पैसेंजर WhatsApp के जरिए मेट्रो ट्रेन टिकट खरीद सकते हैं। लोग अपना कार्ड भी रिचार्ज करा सकते हैं।  
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.