• होम
  • ऐप्स
  • फ़ीचर
  • WhatsApp छोड़ने का कर रहे हैं प्लान, तो Telegram पर यूं ले जाएं अपना बैकअप डेटा...

WhatsApp छोड़ने का कर रहे हैं प्लान, तो Telegram पर यूं ले जाएं अपना बैकअप डेटा...

How to Transfer WhatsApp Chats to Telegram: आप व्हाट्सऐप से टेलीग्राम में अपने सभी चैट्स को एक-साथ ट्रांस्फर नहीं कर सकते। आपको चैट्स को एक-एक करके ट्रांस्फर करना होगा।

WhatsApp छोड़ने का कर रहे हैं प्लान, तो Telegram पर यूं ले जाएं अपना बैकअप डेटा...

How to Transfer WhatsApp Chats to Telegram: व्हाट्सऐप से चैट्स को टेलीग्राम में ट्रांस्फर करने का तरीका बेहद आसान है

ख़ास बातें
  • WhatsApp से Telegram पर चैट्स ले जाना बेहद आसान है
  • Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर ट्रांस्फर किए जा सकते हैं चैट्स
  • Telegram को WhatsApp से ज्यादा सुरक्षित मैसेजिंग ऐप बताया जा रहा है
विज्ञापन
How to Transfer WhatsApp Chats to Telegram: व्हाट्सऐप ने हाल ही में अपनी प्राइवेसी पॉलिसी (WhatsApp New Privacy Policy) में बदलाव किए थे, जिसके बाद भारत में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में Facebook के स्वामित्व वाले इंस्टेंट मैसेसिंग ऐप के बहिष्कार की हवा चल गई। नई पॉलिसी में फेसबुक के साथ यूज़र का डेटा साझा करने की बात कही गई थी। हालांकि बाद में व्हाट्सऐप ने इसके ऊपर साफाई भी दी थी कि नई पॉलिसी आम यूज़र को प्रभावित नहीं करती, बल्कि यह बिजनेस अकाउंट के ऊपर लागू है। फिर भी, यदि आपने भी WhatsApp छोड़ Telegram में जाने का मन बना लिया है, तो आप यह भी चाहते होंगे कि आपके सारे व्हाट्सऐप चैट टेलीग्राम में आ जाए। इसलिए हमने आज यह गाइड बनाई है। बता दें कि टेलीग्राम आपको एक ऐसा फीचर देता है, जिसके जरिए व्हाट्सऐप चैट्स को टेलीग्राम पर ट्रांसफर (Transfer WhatsApp Chat to Telegram) कर सकते हैं।
 

Android यूज़र्स WhatsApp चैट्स को Telegram में ऐसे करें ट्रांसफर


नोट: आप व्हाट्सऐप से टेलीग्राम में अपने सभी चैट्स को एक-साथ ट्रांस्फर नहीं कर सकते। आपको चैट्स को एक-एक करके ट्रांस्फर करना होगा। प्रक्रिया बेहद आसान है और कुछ टैप्स के जरिए पूरी की जा सकती है। 
  • सबसे पहले आपको WhatsApp खोलना होगा और जिस चैट को आप Telegram में चाहते हैं, उसे खोलना होगा। अब आपको ऊपर दायीं ओर दिए तीन डॉट वाले मेन्यू पर टैप करना है। 
  • यहां आपको सबसे नीचे 'More' लिखा दिखाई देगा। आपको यहां टैप करना है और 'Export Chat' पर जाना है।
  • ऐसा करते ही आपके पास कई ऐप्स और शॉर्टकट्स के विकल्प आ जाएंगे। आपको यहां Telegram ऐप को चुनना होगा।
  • ऐप को चुनते ही आपकी चैट टेगीग्राम पर ट्रांस्फर हो जाएगी।
  • इसी तरह आप एक-एक करके सभी चैट्स को या अपने पसंदिदा चैट्स को Telegram में ट्रांस्फर कर सकते हैं।
 

iOS यूज़र्स WhatsApp चैट्स को Telegram में ऐसे करें ट्रांसफर


नोट: Android की तरह ही Apple डिवाइस में भी सभी चैट्स को एक-साथ ट्रांस्फर करने का विकल्प नहीं मिलता है। यहां भी आपको चैट्स को एक-एक करके ट्रांस्फर करना होगा।
  • iOS में चैट ट्रांस्फर करने के लिए WhatsApp खोलें और 'Info' स्क्रीन पर जाना होगा।
  • यहां 'Export Chat' पर टैप करना होगा और एंड्रॉयड की तरह ही Telegram ऐप को चुनना होगा।
  • इस तरह आपकी चैट टेलीग्राम में ट्रांस्फर हो जाएगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »