Whatsapp ला रहा नया नियम, एक से ज्‍यादा ग्रुप में नहीं भेज पाएंगे फॉरवर्डेड मैसेज

अगर कोई यूजर मैसेज को एक से ज्‍यादा ग्रुप्‍स में फॉरवर्ड करना चाहता है, तो उसे हर बार टेक्‍स्‍ट को सिलेक्‍ट करना होगा और चैट पर जाकर उस शख्‍स को फॉरवर्ड करना होगा, जिसे वह मेसेज भेजना है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 5 अप्रैल 2022 11:54 IST
ख़ास बातें
  • फॉरवर्डेड मैसेजों को एक से ज्‍यादा ग्रुप में फॉरवर्ड नहीं किया जा सकेगा
  • नए वॉट्सऐप अपडेट के जरिए इसे डिफॉल्ट रूप से सभी के लिए लाया जाएगा
  • इसका मकसद गलत सूचनाओं को फैलने से रोकना है

नए नियमों को कुछ एंड्रॉयड बीटा टेस्टर्स के लिए रोलआउट कर दिया गया है।

Photo Credit: wabetainfo

पॉपुलर मैसेजिंग ऐप वॉट्सऐप (WhatsApp) अपने यूजर्स के लिए नए फीचर्स पेश करता रहता है। बीते दिनों हमने आपको बताया था कि यह ऐप वॉयस मेसेज में नए फीचर्स ला रहा है, जिन्‍हें इस्‍तेमाल करके लोगों का अनुभव एकदम बदल जाएगा। अब पता चला है कि वॉट्सऐप, ग्रुप चैट में मैसेज फॉरवर्ड करने की सीमा तय करने पर काम कर रहा है। इस अपडेट को एंड्रॉयड और iOS के लिए वॉट्सऐप बीटा पर देखा गया था। यह ग्रुप चैट्स में फॉरवर्डेड मैसेज को फॉरवर्ड होने से रोकता है। इसका मकसद गलत सूचनाओं को फैलने से रोकना है। 

रिपोर्टों के मुताबिक, स्पैमिंग कॉन्‍टैक्‍ट्स को सीमित करने के लिए वॉट्सऐप यह नियम लेकर आया है, जिसके तहत एक समय में फॉरवर्डेड मैसेजों को एक से ज्‍यादा ग्रुप में फॉरवर्ड नहीं किया जा सकेगा। एंड्रॉयड और iOS पर वॉट्सऐप बीटा पर इसे देखा गया था। 
Advertisement

WABetaInfo की रिपोर्ट का एक स्क्रीनशॉट बताता है कि "फॉरवर्डेड मैसेजों को सिर्फ एक ग्रुप चैट में भेजा जा सकता है।'' अगर कोई यूजर मैसेज को एक से ज्‍यादा ग्रुप्‍स में फॉरवर्ड करना चाहता है, तो उसे हर बार टेक्‍स्‍ट को सिलेक्‍ट करना होगा और चैट पर जाकर उस शख्‍स को फॉरवर्ड करना होगा, जिसे वह मेसेज भेजना है। खास बात यह है कि इस दौरान यूजर को मल्‍टीपल सिलेक्‍शन का ऑप्‍शन नहीं मिलेगा।   

ब्राजील में इस फीचर को तीन साल पहले ही पेश किया जा चुका है। वहां यह फीचर एक बार फॉरवर्ड किए गए मैसेज को एक से अधिक बार फॉरवर्ड किए गए मैसेज से अलग करता है। मैसेज को अधिकतम 5 चैट्स के साथ शेयर किया जा सकता है। वॉट्सऐप ने फेक न्यूज और स्पैम से निपटने के लिए यह बैन लगाया था। रिपोर्टों में कहा जा चुका है कि कई तत्व इस प्‍लेटफॉर्म का इस्‍तेमाल अफवाह फैलाने, झूठ का प्रचार करने और अशांति पैदा करने में करते हैं। 
Advertisement

नए नियमों को कुछ एंड्रॉयड बीटा टेस्टर्स के लिए रोलआउट कर दिया गया है। जल्द नए वॉट्सऐप अपडेट के जरिए इसे डिफॉल्ट रूप से सभी के लिए लाया जाएगा। 
Advertisement

हाल ही में वॉट्सऐप ने बताया था कि वह वॉयस मेसेज में नए फीचर्स ला रहा है, जिन्‍हें इस्‍तेमाल करके लोगों का अनुभव एकदम बदल जाएगा। बीते दिनों यह जानकारी सामने आई थी कि वॉट्सऐप के एंड्रॉयड बीटा टेस्टर्स को वॉयस मेसेज रिकॉर्ड करते समय उसे पॉज और रिज्‍यूम करने की क्षमता मिली है। अब वॉट्सऐप ने खुद इसका ऐलान किया है। बताया है कि एंड्रॉयड के साथ-साथ iOS यूजर्स भी वॉयस मेसेज को पॉज और रिज्‍यूम कर पाएंगे। यही नहीं, वॉयस रिकॉर्डिंग को भेजने से पहले उसे ड्रॉफ्ट किया जा सकेगा और चैट के बाहर भी प्‍ले किया जा सकेगा। इसके अलावा, यूजर्स वॉयस मेसेज को रेगुलर स्‍पीड से 1.5 या 2 गुना तेज चला सकेंगे। अगले कुछ हफ्तों में ये अपडेट मिलने लगेंगे।   
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. TV पर आएगी आपकी तस्वीर, AI बनाएगा आपकी कहानी! Google के पेटेंट में दिखा नया आइडिया
#ताज़ा ख़बरें
  1. TV पर आएगी आपकी तस्वीर, AI बनाएगा आपकी कहानी! Google के पेटेंट में दिखा नया आइडिया
  2. ₹2,099 में स्पीकर, वायरलेस चार्जर और अलार्म क्लॉक एक साथ, Portronics का 4-in-1 गैजेट लॉन्च
  3. कार कंपनियां 1 दिसंबर से बढ़ा देंगी कीमत, खरीदने के लिए 5 दिन का समय
  4. Tata Cars Price Hike: दिसंबर से महंगी होंगी टाटा की कारें, EV भी होंगी महंगी, जानें नई कीमतें
  5. HONOR Magic9 Pro Max लॉन्च: एंड्रॉयड फोन से iOS में भी होगी फाइल ट्रांसफर, 200 मेगापिक्सल कैमरा, 8800mAh बैटरी
  6. Motorola Edge 70 Neo vs Redmi Note 17 Pro 5G vs OnePlus Nord CE 6: ₹40 हजार में कौन सा है बेस्ट
  7. ₹11 हजार से सस्ता मिल रहा 5000mAh बैटरी, 32 मेगापिक्सल कैमरा वाला 5G स्मार्टफोन, जल्द करें लिमिटेड है डील
  8. Ultraviolette ने शुरू की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी
  9. Nvidia में Jensen Huang की वापसी के लिए ट्रंप ने डाला था प्रेशर!
  10. 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ स्लिम फोन Huawei Mate 90 Air हुआ लॉन्च, जानें डिटेल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.