अब WhatsApp स्टेटस Facebook समेत कई ऐप्स पर करें शेयर

WhatsApp Status Updates: ऐसा प्रतीत हो रहा है कि Facebook के इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप ने यूज़र्स के लिए स्टेटस अपडेट टू फेसबुक स्टोरी फीचर को रोल आउट करना शुरू कर दिया है। जानें इसके बारे में।

अब WhatsApp स्टेटस Facebook समेत कई ऐप्स पर करें शेयर

WhatsApp Status Update: अब व्हाट्सऐप स्टेटस Facebook समेत कई ऐप्स पर करें शेयर

ख़ास बातें
  • WhatsApp Status Update को अन्य ऐप्स पर भी किया जा सकता है शेयर
  • नए फीचर को बताने के लिए WhatsApp ने अपडेट किया FAQ सेक्शन
  • मई में डेवलपमेंट स्टेज में था व्हाट्सऐप का यह फीचर
विज्ञापन
WhatsApp Status Updates: ऐसा प्रतीत हो रहा है कि Facebook के इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप ने यूज़र्स के लिए स्टेटस अपडेट टू फेसबुक स्टोरी फीचर को रोल आउट करना शुरू कर दिया है। पहले इस फीचर की टेस्टिंग की जा रही थी, इस वज़ह से यह फीचर यूज़र्स को ऐप में दिखाई नहीं दे रहा था, लेकिन अब WhatsApp Status to Facebook Stories को यूज़र्स के लिए जारी कर दिया गया है। गैजेट्स 360 ने WhatsApp के एंड्रॉयड और आईफोन के लिए जारी लेटेस्ट वर्जन में इस नए फीचर को स्पॉट किया है।

अपडेट करने के बाद आपको आसानी से फेसबुक स्टोरीज पर अपना स्टेटस अपडेट शेयर करने के लिए, स्टेटस टैब के तहत शेयर टू फेसबुक स्टोरी बटन दिखाई देता है। अब व्हाट्सऐप यूज़र्स आसानी से स्टेटस अपडेट को फेसबुक स्टोरी पर शेयर कर सकेंगे। आप जैसे ही Whatsapp पर स्टेटस क्रिएट करेंगे आपको स्टेटस टैब के नीचे Share to Facebook Story बटन दिखाई देने लगेगा।
 
whatsapp

गैजेट्स 360 को भेजे गए एक बयान में व्हाट्सऐप के प्रवक्ता ने नए रोलआउट की पुष्टि की, साथ ही आश्वासन दिया कि अकाउंट की जानकारी नई सुविधा के माध्यम से साझा नहीं की जाएगी। WhatsApp के प्रवक्ता ने कहा कि यदि आप अपना स्टेटस अपडेट शेयर करते हैं, तो आपके स्टेटस अपडेट का कंटेंट अन्य ऐप्स के साथ साझा किया जाएगा लेकिन यह एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन से प्रोटेक्टेड नहीं होगा। स्टेटस अपडेट शेयर करते समय, व्हाट्सऐप आपके अकाउंट की जानकारी Facebook या अन्य किसी ऐप्स के साथ साझा नहीं करेगा।
 
j8t0f1fk

WhatsApp Status Update To Facebook Stories: व्हाट्सऐप में जुड़ा स्टेटस अपडेट टू फेसबुक स्टोरी फीचर

कई यूज़र्स ने व्हाट्सऐप ऐप पर इस नए फीचर को स्पॉट करने के बाद ट्विटर पर इस बात की जानकारी दी है। गैजेट्स 360 ने व्हाट्सऐप के एंड्रॉयड वर्जन 2.19.258 और आईफोन वर्जन 2.19.92 में इस नए फीचर को स्पॉट किया है। दोनों ही लेटेस्ट वर्जन संबंधित ऐप स्टोर के माध्यम से डाउनलोड किए जा सकते हैं।

WhatsApp Status Update To Facebook Stories फीचर के अलावा लेटेस्ट व्हाट्सऐप वर्जन में एक शेयर बटन भी दिया गया है। इस बटन की मदद से आप अन्य ऐप्स पर भी अपडेट को शेयर कर सकते हैं। व्हाट्सऐप ने अपने FAQ सेक्शन को भी अपडेट कर दिया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
  2. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  3. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  4. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  6. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  7. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  8. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  9. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  10. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »