WhatsApp पर चुटकी में करें डॉक्यूमेंट स्कैन! यह रहा आसान तरीका

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 5 जनवरी 2025 19:58 IST
ख़ास बातें
  • डॉक्यूमेंट स्कैन करने के लिए किसी थर्ड पार्टी ऐप की आवश्यकता नहीं होगी।
  • यह फीचर चैट के भीतर ही मिल जाएगा।
  • आईफोन पर यह फीचर उपलब्ध हो चुका है।

WhatsApp पर अब यूजर्स ऐप के अंदर ही डॉक्यूमेंट्स को स्कैन भी कर पाएंगे।

WhatsApp अपने पोर्टफोलियो में आए दिन नए फीचर्स जोड़ता जा रहा है। अब यूजर्स के लिए एक और सुविधा मैसेजिंग प्लेटफॉर्म ने उपलब्ध करवा दी है। WhatsApp पर अब यूजर्स ऐप के अंदर ही डॉक्यूमेंट्स को स्कैन भी कर पाएंगे। यानी अब आपको डॉक्यूमेंट स्कैन करने के लिए किसी अन्य ऐप की आवश्यकता नहीं होगी। यह फीचर चैट के भीतर ही मिल जाएगा। आइए जानते हैं इसे कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं। 

WhatsApp यूजर्स को अब डॉक्यूमेंट स्कैन करने के लिए किसी थर्ड पार्टी ऐप पर निर्भर नहीं करना पड़ेगा। WhatsApp का नया फीचर इसकी आजादी देता है। इन-ऐप कैमरा के माध्यम से आप डॉक्यूमेंट स्कैन कर पाएंगे। साथ ही इस स्कैन किए गए डॉक्यूमेंट को कॉनटेक्ट लिस्ट के किसी भी कॉन्टेक्ट के साथ शेयर कर सकेंगे। यह सब ऐप के भीतर ही संभव हो सकेगा। इससे पहले यूजर को डॉक्यूमेंट स्कैन के लिए बाहर जाकर किसी थर्ड पार्टी ऐप से स्कैन करना होता था। फिर उसे फोल्डर में सेव करके तब ऐप में वापस आकर शेयर किया जाता था। लेकिन अब यह झंझट खत्म हो गया है। 

WhatsApp में ऐसे करें डॉक्यूमेंट स्कैन
  • iPhone पर Whatsapp के डॉक्यूमेंट स्कैनर को इस्तेमाल करने के लिए अपने फोन पर Whatsapp ऐप को खोलें। 
  • अब बॉटम बार में मौजूद '+' बटन पर टैप करें। 
  • यहां से Documents को सिलेक्ट करें। 
  • यहां पर आपको तीन ऑप्शन दिखाई देंगे- "Choose from files”, “Choose photo or video” और “Scan document"
  • Scan document पर आपको क्लिक करना होगा जिसके बाद इन-ऐप कैमरा खुल जाएगा। अब आपको अपना डॉक्यूमेंट व्यूफाइंडर के नीचे रखना होगा। इसके बाद शटर पर टैप करना होगा और डॉक्यूमेंट स्कैन हो जाएगा। 
  • स्कैन किए गए डॉक्यूमेंट को आप यहां से किसी भी कॉन्टेक्ट को शेयर कर सकते हैं। हालांकि Android पर यह सुविधा कब तक उपलब्ध होगी, अभी इस बारे में कंपनी ने स्पष्ट नहीं किया है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 5 हजार से सस्ता खरीदें Oppo का 7000mAh बैटरी वाला फोन! आया धमाकेदार डिस्काउंट
  2. OnePlus N6 लॉन्च डेट हुई कंफर्म, 6GB रैम, 8000mAh बैटरी के साथ 30 जून को देगा दस्तक
  3. Lenovo ने नया लैपटॉप 16GB रैम, 13.3 इंच डिस्प्ले के साथ किया लॉन्च, जानें कीमत
  4. 30 दिन बैटरी वाली Amazfit लेटेस्ट स्मार्टवॉच लॉन्च, AMOLED डिस्प्ले से लैस, जानें कीमत
  5. Poco C81 Pro लॉन्च हुआ ग्लोबल मार्केट्स में, 6000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले से लैस
  6. Royal Enfield ने शुरू की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी, जानें प्राइस, रेंज
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco C81 Pro लॉन्च हुआ ग्लोबल मार्केट्स में, 6000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले से लैस
  2. NEET UG Re-exam: Telegram पर बैन के बीच NEET UG का री-एग्जाम आज! 20 लाख स्टूडेंट्स के भविष्य की परीक्षा
  3. 10000mAh बैटरी वाला 20W पावरबैंक Portronics Aero 10 हुआ लॉन्च, जानें कीमत
  4. 30 दिन बैटरी वाली Amazfit लेटेस्ट स्मार्टवॉच लॉन्च, AMOLED डिस्प्ले से लैस, जानें कीमत
  5. 5 हजार से सस्ता खरीदें Oppo का 7000mAh बैटरी वाला फोन! आया धमाकेदार डिस्काउंट
  6. Royal Enfield ने शुरू की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी, जानें प्राइस, रेंज
  7. Lenovo ने नया लैपटॉप 16GB रैम, 13.3 इंच डिस्प्ले के साथ किया लॉन्च, जानें कीमत
  8. OnePlus N6 लॉन्च डेट हुई कंफर्म, 6GB रैम, 8000mAh बैटरी के साथ 30 जून को देगा दस्तक
  9. OTT Releases This Week: 'दृश्यम 3', 'ठुकरा के मेरा प्यार-2', 'आलिया बसु गायब है' जैसी फिल्में देखें यहां
  10. Ginny Wedss Sunny 2 OTT Release: गिन्नी वेड्स सनी OTT पर हुई रिलीज, कॉमेडी-ड्रामा फिल्म का यहां लें मजा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.