WhatsApp ने फेक न्यूज पर रोक लगाने के लिए पेश किया नया फीचर

नया फ्रिक्वेंटली फॉरवर्डेड लेबल जारी करके फेसबुक के इस मैसेज प्लेटफॉर्म ने फेक न्यूज पर रोक लगाने की एक और कोशिश की है। गौर करने वाली बात है कि इससे पहले व्हाट्सऐप में 'forwarded' लेबल को जोड़ा गया था।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 2 अगस्त 2019 18:43 IST
ख़ास बातें
  • यूज़र्स के लिए फॉरवर्डेड मैसेज में नए लेबल को जोड़ा गया
  • WhatsApp अपनी पेमेंट सेवा को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है
  • व्हाट्सऐप के लिए मल्टी-प्लेटफॉर्म सिस्टम के बारे में भी जानकारी सामने आई
WhatsApp ने अपने एंड्रॉयड और आईओएस ऐप के लिए Frequently Forwarded मैसेज का लेबल रोलआउट कर दिया है। इससे यूज़र्स को पता चलेगा कि उन्हें मिला मैसेज पांच से ज्यादा बार फॉरवर्ड किया जा चुका है। मैसेजिंग से संबंधित यह नया लेबल व्हाट्सऐप का लेटेस्ट वर्ज़न इस्तेमाल करने वाले हर यूज़र के लिए उपलब्ध होगा।

देखा जाए तो नया फ्रिक्वेंटली फॉरवर्डेड लेबल जारी करके फेसबुक के इस मैसेज प्लेटफॉर्म ने फेक न्यूज पर रोक लगाने की एक और कोशिश की है। गौर करने वाली बात है कि इससे पहले व्हाट्सऐप में 'forwarded' लेबल को जोड़ा गया था। यह फीचर बीते साल ही आया था। वहीं, फ्रिक्वेंटली फॉरवर्डेड लेबल की पहली झलक इस साल मार्च महीने में बीटा ऐप पर मिली थी।

व्हाट्सऐप के प्रवक्ता ने बताया कि हमने अपने यूज़र्स के लिए फॉरवर्डेड मैसेज में नए लेबल को जोड़ा है। इससे पता चल जाएगा कि उन्हें मिला मैसेज पहले फॉरवर्ड हुआ है या नहीं। इन फ्रिक्वेंटली फॉरवर्डेड मैसेज के लिए डबल एरो आइकन होगा। ऐसे मैसेज को फॉरवर्ड करने पर यूज़र्स को एक नोटिस मिलेगा।
 

दूसरी तरफ, WhatsApp अपनी पेमेंट सेवा को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। भारत में यह WhatsApp Pay के नाम से आएगा। व्हाट्सऐप ग्लोबल के प्रमुख विल कैथकार्ट ने बताया कि कंपनी अपनी इस सेवा को साल के अंत तक रोल आउट कर देगी।
Advertisement

वहीं, व्हाट्सऐप के लिए मल्टी-प्लेटफॉर्म सिस्टम के बारे में जानकारी सामने आई है। यह सिस्टम आईफोन, एंड्रॉयड, आईपैड और व्हाट्सऐप विंडोज पर काम करेगा। इसका मतलब है कि यूज़र एक ही व्हाट्सऐप अकाउंट को कई डिवाइस पर इस्तेमाल कर पाएंगे। ऐसी स्थिति में प्राइमरी डिवाइस से लॉग आउट भी नहीं किया जाएगा।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , WhatsApp, India

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  4. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar
  5. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  2. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  6. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  8. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  9. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.