WhatsApp लौटाएगा आपका सेव किया हुआ डेटा, जानें तरीका

iPhone यूज़र के लिए WhatsApp से जुड़ी खुशखबरी है। अब आईफोन यूज़र का WhatsApp 'रिक्वेस्ट एकाउंट इन्फो' फीचर से अपडेट हो गया है...

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 23 मई 2018 11:26 IST
ख़ास बातें
  • iPhone यूज़र के लिए WhatsApp लाया नए फीचर
  • WhatsApp 'रिक्वेस्ट एकाउंट इन्फो' से पा सकेंगे स्टोर्ड डेटा
  • फीचर एंड्रॉयड डिवाइस में पिछले महीने देखा गया था
iPhone यूज़र के लिए WhatsApp से जुड़ी खुशखबरी है। अब आईफोन यूज़र का WhatsApp 'रिक्वेस्ट एकाउंट इन्फो' फीचर से अपडेट हो गया है। यह फीचर एंड्रॉयड डिवाइस में पिछले महीने बीटा वर्ज़न के तौर पर आया था। इसमें यूज़र को व्हाट्सऐप द्वारा कलेक्ट किए गए डेटा को डाउनलोड करने की सुविधा मिलती है। हालांकि, पर्सनल मैसेज को सहेजने की सुविधा इसमें नहीं मिलती। यह सेवा यूरोपियन जनरल डेटा प्रोटेक्शन रेग्युलेशन का हिस्सा है, जो 25 मई से प्रभावी होने जा रहा है। व्हाट्सऐप की पेरेंट कंपनी फेसबुक ने भी समान फीचर जारी कर दिया था, जिससे यूज़र अपना डेटा डाउनलोड कर सकते हैं।
 

 'Request Account Info'फीचर यूज़र को यह दिखाता है कि अब तक उसकी कौन-कौन सी सूचना-सामग्री को व्हाट्सऐप ने सहेजा है। इसमें प्रोफाइल पिक्चर से लेकर ग्रुप के नाम तक शामिल होते हैं। हालांकि, कंपनी ने साफ किया है कि इससे दैनिक बातचीत सेव करना संभव नहीं होगा। अगर आपको इस सेवा का इस्तेमाल करना है तो आईफोन वर्ज़न 2.18.60 को ऐप स्टोर से डाउनलोड करना होगा। डाउनलोड करने के बाद यूज़र को सेटिंग - एकाउंट - रिक्वेस्ट एकाउंट इन्फो विकल्प चुनने होंगे। फिर आपको एक इन्फो स्क्रीन दिखेगी, जहां से रिक्वेस्ट रिपोर्ट का विकल्प आपको दिया जाएगा।

यहां ध्यान रखने वाली बात यह है कि WhatsApp की टीम आपकी सुनवाई 3 दिन के भीतर करेगी। जेनरेट हो जाने के बाद यह डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिया जाएगा। डेटा रिपोर्ट तैयार हो जाने के बाद यूज़र को नोटिफिकेशन के ज़रिए जानकारी दे दी जाएगी।

नए डेटा-आधारित फीचर के साथ-साथ व्हाट्सऐप ने आईफोन यूज़र के लिए कुछ और बदलाव किए हैं। वाबेटाइन्फो के मुताबिक ग्रुप में भी यूज़र को नए बदलाव मिलेंगे। साथ ही अगर कोई यूज़र फोन नंबर बदलता है तो तो व्हाट्सऐप एक शॉर्ट डिस्क्रिप्शन दिखाना शुरू कर देगा। इसके अतिरिक्त लेटेस्ट अपडेट में कुछ बग्स फिक्स किए गए हैं और परफॉरमेंस में सुधार पर भी ज़ोर दिया गया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: WhatsApp for iPhone, WhatsApp, iPhone, iOS
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y600 Pro में होगी सबसे बड़ी 10,200mAh की बैटरी, 27 अप्रैल को है लॉन्च, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ने नया कॉर्डलैस वैक्यूम क्लीनर किया लॉन्च, 2600mAh बैटरी के साथ 75 मिनट लगातार क्लीनिंग, जानें कीमत
  2. Apple के आगामी iPhones में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा 
  3. गेमिंग के लिए लॉन्च हुआ Redmi K Pad 2 टैबलेट, इसमें है 3K डिस्प्ले, 9100mAh बैटरी और कूलिंग सिस्टम
  4. Vivo Y600 Pro में होगी सबसे बड़ी 10,200mAh की बैटरी, 27 अप्रैल को है लॉन्च, जानें सबकुछ
  5. Honor 600, Honor 600 Pro हुए लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा
  6. 700W पावर और वायरलेस सेटअप! boAt ने भारत में लॉन्च किया Aavante Prime X साउंड सिस्टम
  7. Google Pixel का अप्रैल अपडेट बना सिरदर्द, यूजर्स बोले - 'फोन कुछ घंटों में हो रहा डाउन'
  8. Bitcoin में जोरदार तेजी, 78,000 डॉलर से ज्यादा हुआ प्राइस
  9. Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE अगले महीने होंगे भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. OpenAI ने बेहतर इमेज जनरेशन और रीजनिंग कैपेसिटी के साथ ChatGPT Images 2.0 किया पेश
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.